जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, लिस्ट में इंग्लैंड के सिर्फ एक खिलाड़ी का नाम

भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट इतिहास में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की बात करें, तो इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन टॉप पर हैं. शीर्ष-5 खिलाड़ियों की सूची में चार भारतीय हैं.

Author
09 Jun 2025
( Updated: 11 Dec 2025
01:14 AM )
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, लिस्ट में इंग्लैंड के सिर्फ एक खिलाड़ी का नाम
Advertisement

भारत-इंग्लैंड के बीच 20 जून से टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है, जिसमें कुल पांच मुकाबले खेले जाने हैं. पहला मैच लीड्स में आयोजित होगा, जिसके लिए भारतीय टीम इंग्लैंड में अपनी तैयारियां शुरू कर चुकी है.

इंग्लैंड में 18 साल का सूखा खत्म करेंगी टीम इंडिया

भारत ने इंग्लैंड में आखिरी बार टेस्ट सीरीज साल 2007 में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में जीती थी. ऐसे में टीम इंडिया इस बार शुभमन गिल की कप्तानी में 18 साल के सूखे को समाप्त करने के इरादे से उतरेगी.

भारत-इंग्लैंड के बीच सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले 5 खिलाड़ी

भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट इतिहास में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की बात करें, तो इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन टॉप पर हैं. शीर्ष-5 खिलाड़ियों की सूची में चार भारतीय हैं.

Advertisement

आइए, भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं-

1. जेम्स एंडरसन: इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज ने साल 2006 से 2024 तक भारत के खिलाफ 39 मैच खेले, जिसकी 73 पारियों में 149 शिकार किए. इस दौरान एंडरसन ने छह बार पारी में 5 या इससे ज्यादा शिकार किए.

2. रविचंद्रन अश्विन: भारतीय स्पिनर ने साल 2012 से 2024 तक इंग्लैंड के विरुद्ध कुल 24 मुकाबलों की 45 पारियों में 114 विकेट अपने नाम किए. इस दौरान आठ बार पारी में पांच या इससे ज्यादा विकेट चटकाए.

3. बीएस चंद्रशेखर: इस भारतीय स्पिनर ने साल 1964 से 1979 के बीच इंग्लैंड के खिलाफ 23 मुकाबलों की 38 पारियों में 95 विकेट हासिल किए. चंद्रशेखर इस फेहरिस्त में तीसरे पायदान पर हैं. चंद्रशेखर 'फाइव-विकेट हॉल' के मामले में अश्विन की बराबरी पर हैं.

4. अनिल कुंबले: साल 1990 से 2007 के बीच इस लेग स्पिनर ने इंग्लैंड के खिलाफ 19 टेस्ट खेले, जिसकी 36 पारियों में 92 शिकार किए. इस दौरान कुंबले ने चार बार पारी में पांच या इससे ज्यादा विकेट लिए. कुंबले टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें

5. बिशन सिंह बेदी: साल 1967 से 1979 के बीच भारत के इस पूर्व स्पिनर ने इंग्लैंड के खिलाफ 22 टेस्ट खेले, जिसमें 85 विकेट चटकाए. बिशन सिंह बेदी चार बार 'फाइव-विकेट हॉल' के साथ कुंबले की बराबरी पर हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें