Advertisement

Loading Ad...

राजस्थान ने दी हैदराबाद को टक्कर मुकाबला बना रोमांचक, वैभव के फैन हुए कप्तान कमिंस

हैदराबाद ने बेशक मैच जीत लिया था.लेकिन वैभव ने अपनी शानदार बैटिंग से कप्तान कमिंस का दिल जीत लिया वैभव ने 37 गेंदों पर 12 छक्के और 5 चौके लगाते हुए 103 रन की पारी खेली

IMAGE CEDIT: IANS
Loading Ad...

शनिवार को IPL2026 का 36वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया जहां हैदराबाद ने टॉस जीत कर पहले बोलिंग का फैसला किया और राजस्थान को 5 विकेट से हराया.

राजस्थान ने बनाया बड़ा स्कोर, वैभव सूर्यवंशी का शतक

पहले बेटिंग कर उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 228 रन का विशाल टारगेट सनराइजर्स के लिए बोर्ड पर सेट कर दिया. जिसमें वैभव सूर्यवंशी ने 37 गेंदों पर 103 रन की पारी खेली, महज़ 15 साल की उम्र में वैभव ने IPL में अभी तक 2 शतक बनाकर अपनी शानदार बैटिंग का प्रदर्शन किया. मिडिल ऑर्डर में भी अच्छी बैटिंग देखने को मिली जिसमें द्रव जुरैल ने 35 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली. इस बड़े स्कोर के बाद ऐसा लग रहा था कि राजस्थान  मैच में अपनी पूरी पकड़ बना चुका है.

Loading Ad...

हैदराबाद की वापसी मैच में तेज शुरुआत

Loading Ad...

229 रन का पीछा करने उतरी हैदराबाद ने 1 विकेट देकर पावरप्ले में 89 रन बनाकर शानदार शुरुआत दिया. प्लेयर ऑफ द मैच रहे ईशान किशन ने 31 गेंदों पर 74 रन की पारी खेली वहीं अभिषेक शर्मा ने 29 गेंदों पर 57 रन जोड़े और फिर अंतिम ओवर्स में नितेश कुमार रेड्डी ने 18 गेंदों पर 36 रन बनाया और हैदराबाद के नाम जीत दर्ज करवाया.

मैच के बाद कप्तान कमिंस बने वैभव के फैन

Loading Ad...

हैदराबाद ने बेशक मैच जीत लिया था,लेकिन लेकिन वैभव ने अपनी शानदार बैटिंग से कप्तान कमिंस का दिल जीत लिया वैभव ने 37 गेंदों पर 12 छक्के और 5 चौके लगाते हुए 103 रन की पारी खेली. मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कमिंस ने कहा वह मेरा नया पसंदीदा खिलाड़ी है. उसे बल्लेबाजी करते देखना काफी शानदार और मनोरंजक है. वह बहुत शानदार है. उसके करियर की शानदार शुरुआत हुई है और उसे बहुत आगे जाना है. उसमें अकेले दम मैच छीन लेने की क्षमता है." पैट कमिंस ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक बड़े, सफल और सम्मानित कप्तान के रूप में जाने जाते हैं. उनकी प्रशंसा वैभव के लिए निश्चित रूप से उत्साहजनक है. कमिंस ने शनिवार को आईपीएल 2026 का अपना पहला मैच खेला. उनकी टीम में मौजूदगी ने निश्चित तौर पर एसआरएच की गेंदबाजी को मजबूत किया है. राजस्थान के खिलाफ कमिंस ने 4 ओवर में मात्र 27 रन देकर कप्तान रियान पराग का विकेट लिया था.

'अभिषेक जैसे शानदार खिलाड़ी के आप कैच नहीं छोड़ सकते हैं'

इस सीजन की तीसरी हार के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने माना कि टीम को मुकाबले में कैच छोड़ना काफी महंगा पड़ा. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली हार के बाद कप्तान रियान ने कहा, "स्किल के हिसाब से हमने काफी अच्छा किया. हालांकि, हमने कैच छोड़े, जो हमें भारी पड़ा. अभिषेक जैसे शानदार खिलाड़ी के आप कैच नहीं छोड़ सकते हैं. यह देखने लायक होगा. यह गेम का एक हिस्सा है. हमें क्लिनिकल होना होगा और फील्डिंग एक बड़ा रोल निभाती है. हम अगले मैच में मानसिक तौर पर तरोताजा होकर वापस आएंगे."

Loading Ad...

उन्होंने आगे कहा, "सच कहूं तो, उन्होंने 18वें और 19वें ओवर में अच्छी गेंदबाजी की और शानदार यॉर्कर फेंके. हम 10-15 रन और बनाना चाहते थे. वे दोनों बाएं हाथ के बल्लेबाज (ईशान और अभिषेक) थे और मुझे लगा कि मेरे और फरेरा के पास विकेट लेने का बेहतर चांस था, विकेट में स्पिन गेंदबाजों के लिए मदद नहीं थी. असल में चीजें प्लान के मुताबिक नहीं रही, लेकिन अगली बार भी ऐसा ही करेंगे." मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 228 रन लगाए. टीम की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...