Advertisement

Loading Ad...

खेल के जरिए दिया फिटनेस और ऊर्जा का संदेश, PM मोदी का नया अंदाज VIRAL

प्रधानमंत्री ने इस दौरे पर युवाओं को खेल का महत्व बताया और फीट रहने की सलाह दी उन्होंने कहा खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि इससे मानसिक क्षमता और बढ़ जाती है। पीएम मोदी के इस कदम से खेलो इंडिया का संदेश देते हुए युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित किया।

Photo-IANS Video Grab
Loading Ad...

आमतौर पर हमने राजनीति दौरे पर राजनेताओं को उदघाटन करते हुए देखा है लेकिन इस बार पीएम नरेंद्र मोदी का दौरा कुछ ख़ास नजर आया. सिक्किम की राजधानी गंगटोक में पीएम मोदी के एक दौरे पर हमने उनको एक नए अंदाज में देखा. पीएम मोदी ने स्थानीय युवाओं के साथ कुछ समय फुटबॉल खेला जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हुए हमने देखा.

युवाओं को दिया फिटनेस का संदेश 

प्रधानमंत्री ने इस दौरे पर युवाओं को खेल का महत्व बताया और फीट रहने की सलाह दी उन्होंने कहा खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि इससे मानसिक क्षमता और बढ़ जाती है। पीएम मोदी के इस कदम से खेलो इंडिया का संदेश देते हुए युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित किया। 

Loading Ad...

स्थानीय लोगों और बच्चों में उत्साह की लहर 

Loading Ad...

प्रीकिला तमांग ने आईएएनएस से कहा, "हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फुटबॉल खेलने का अवसर प्राप्त हुआ. यह हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है. हम बहुत खुश हैं और खुद को सौभाग्यशाली समझते हैं. हम 17 खिलाड़ियों और एक रेफरी के लिए यह जिंदगी में एक बार आने वाला अवसर था. हम इसे जिंदगी में कभी नहीं भूलेंगे." तमांग ने कहा कि मैं अपने राज्य के मुख्यमंत्री, खेल मंत्रालय और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को आयोजित करने में शामिल सभी अधिकारियों को धन्यवाद देना चाहती हूं कि हमें यह अवसर मिला. ईशान मांझी ने आईएएनएस से कहा, "प्रधानमंत्री के साथ खेलने का अनुभव शानदार रहा. उनके साथ समय बिताने का मौका बड़े-बड़े लोगों को नहीं मिलता है. हम सौभाग्यशाली रहे कि हमें मिला. हम भविष्य में फुटबॉल में देश का ओलंपिक प्रतिनिधित्व करेंगे." दीपन राय ने कहा, "मैं अपने मुख्यमंत्री को धन्यवाद कहना चाहता हूं. उन्हीं की वजह से हमें प्रधानमंत्री से मिलने और उनके साथ एक छोटा सा मैच खेलने का अवसर मिला. प्रधानमंत्री का व्यवहार हमारे साथ मित्रतापूर्ण था. 75 साल की उम्र में उनकी ऊर्जा हमें प्रेरणा देने वाली थी." शेरिन लेपचा ने कहा, "केंद्र सरकार ने देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं. इससे विशेष रूप से महिलाओं को काफी फायदा हुआ है. इसके लिए मैं विशेष रूप से सरकार का धन्यवाद देना चाहती हूं."

खेलो इंडिया / फिट इंडिया को मिला बढ़ावा 

Loading Ad...

एक फुटबॉलर ने कहा, "खेलो इंडिया योजना हमारे लिए काफी उपयोगी है.इस योजना के तहत अलग-अलग उम्र वर्ग के खिलाड़ियों को मौका मिल रहा है. इसमें युवा खेल और ट्राइबल गेम्स भी हो रहा है. इससे हमें एक्सपोजर मिलता है." एक अन्य फुटबॉलर ने कहा, "प्रधानमंत्री के साथ खेलने के बाद मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है 75 साल की उम्र में उनकी ऊर्जा हमारे लिए प्रेरणादायी है."प्रधानमंत्री का यह कदम 'खेलो इंडिया' और 'फीट इंडिया' अभियान को भी मजबूती देता है. गंगटोक में खेल कर पीएम मोदी ने यह संदेश दिया कि फिट रहने की कोई उमर नहीं है. आप कभी भी अपनी आदतों में परिवर्तन लाकर फिट हो सकते है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...