Advertisement
Vaibhav Suryavanshi को CM नीतीश ने फोन पर दी बधाई, 10 लाख रुपए की सम्मान राशि का किया ऐलान
आईपीएल में इतिहास रचने वाले वैभव को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बधाई और शुभकामनाएं भी दीं। मुख्यमंत्री ने आईपीएल के इतिहास में सबसे कम उम्र (14 साल) में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले वैभव सूर्यवंशी को फोन कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
Follow Us:
Advertisement
यह भी पढ़ें
CM नितीश कुमार ने सूर्यवंशी को फोन पर दी बधाई
आईपीएल में इतिहास रचने वाले वैभव को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बधाई और शुभकामनाएं भी दीं. मुख्यमंत्री ने आईपीएल के इतिहास में सबसे कम उम्र (14 साल) में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले वैभव सूर्यवंशी को फोन कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.
आई॰पी॰एल॰ के इतिहास में सबसे कम उम्र (14 साल) में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने बिहार के श्री वैभव सूर्यवंशी को बधाई एवं शुभकामनाएं। वे अपनी मेहनत और प्रतिभा के बलबूते भारतीय क्रिकेट की एक नई उम्मीद बन गए हैं। सभी को उन पर गर्व है। श्री वैभव सूर्यवंशी एवं उनके पिता जी से वर्ष 2024… pic.twitter.com/n3UmiqwTBX
— Nitish Kumar (@NitishKumar) April 29, 2025
मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, "वैभव सूर्यवंशी अपनी मेहनत और प्रतिभा के बलबूते भारतीय क्रिकेट की एक नई उम्मीद बन गए हैं. सभी को उन पर गर्व है. मेरी शुभकामना है कि वैभव भविष्य में भारतीय टीम के लिए नए कीर्तिमान रचें और देश का नाम रोशन करें."
मुख्यमंत्री ने वैभव से फोन पर बात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं. वैभव ने मुख्यमंत्री से 12 दिसंबर 2024 को मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुलाकात की थी. इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की थी.
CM नितीश सूर्यवंशी को देंगे 10 लाख रुपए की सम्मान राशि
बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी वैभव को बधाई और शुभकामनाएं दीं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "बिहार के वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल में असाधारण प्रदर्शन और प्रतिभा को सम्मान देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि घोषित की है. सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले वैभव को फिर एक बार बधाई एवं शुभकामनाएं. वैभव पर हर बिहारी को गर्व है. एनडीए सरकार खिलाड़ियों के हर कदम पर साथ है."
वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ सोमवार को 35 गेंदों में शतक लगाया था. उनके इस शानदार प्रदर्शन से न सिर्फ बिहार बल्कि पूरे देश में खुशी का माहौल है.
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement