मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश में 17 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. ऐसे में प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सावधानी बरतने की अपील की है.
-
न्यूज12 Sep, 202503:18 PMउत्तराखंड को अभी बारिश से राहत नहीं, उत्तरकाशी समेत 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
-
न्यूज12 Sep, 202503:06 PMमॉरीशस के PM नवीन चंद्र पत्नी संग पहुंचे अयोध्या, 45 मिनट तक किए रामलला के दर्शन, CM योगी भी रहे मौजूद
शुक्रवार को मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन चंद्र रामगुलाम ने अयोध्या आकर रामलला की पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने रामलला पूजन के बाद मंदिर निर्माण कार्य का अवलोकन किया. मौके पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे.
-
धर्म ज्ञान12 Sep, 202502:17 PMराजनीतिक उथल-पुथल के बीच क्या सुरक्षित है पशुपतिनाथ मंदिर?
नेपाल और भारत का रोटी-बेटी का रिश्ता सदियों पुराना है। साल 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी ने नेपाल जाकर पशुपतिनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की थी. आज वही मंदिर 10 किलो सोना चोरी होने की वजह से सुर्खियों में है. सोने की चोरी ने न सिर्फ भक्तों की आस्था को झकझोरा है, बल्कि नेपाल की राजनीति में भी भूचाल ला दिया है. पीएम प्रचंड, जिन पर पहले मंदिर तोड़ने और नास्तिक होने के आरोप लगे, अब मंदिर-मंदिर जाकर माथा टेक रहे हैं.
-
न्यूज12 Sep, 202502:09 PMवैष्णो देवी यात्रा 14 सितंबर से होगी शुरू, भूस्खलन के बाद दो हफ्ते से अधिक समय तक रुकी यात्रा
दो सप्ताह से अधिक समय तक स्थगित रहने के बाद जम्मू के कटरा में स्थित पवित्र वैष्णो देवी यात्रा रविवार, 14 सितंबर से फिर से शुरू होने वाली है. श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने शुक्रवार (12 सितंबर) को इसकी घोषणा की.
-
न्यूज12 Sep, 202501:34 PM'भारतीय सैनिकों को पिघलाने के लिए चीन ने किया था इलेक्ट्रिक वेपन का इस्तेमाल', ड्रैगन-हाथी को करीब आते देख US सीनेटर का सनसनीखेज दावा
चीन ने भारतीय सैनिकों को पिघलाने के लिए इलेक्ट्रिक हथियारों का इस्तेमाल किया था, ये अजीबोगरीब दावा अमेरिकी सीनेटर बिल हेगर्टी ने किया है. गलवान में मई 2020 में भारतीय सैनिकों की चीनी सेना के साथ हुई झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हुए थे.
-
Advertisement
-
न्यूज12 Sep, 202501:26 PM'तीन बम रखे हैं, नमाज के बाद करेंगे ब्लास्ट...', दिल्ली हाईकोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया कोर्ट परिसर
दिल्ली हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया. पुलिस को मिले ई-मेल में दावा किया गया कि परिसर में तीन बम रखे गए हैं और दोपहर 2 बजे तक कोर्ट खाली करने का आदेश दिया गया. सूचना के बाद जजों, वकीलों और स्टाफ को बाहर निकाला गया. बम निरोधक दस्ता और दिल्ली पुलिस की कई टीमें तलाशी में जुटी हैं.
-
ट्रेंडिंग न्यूज़12 Sep, 202501:21 PMपहले दबोचा, फिर 15 मिनट तक नोचते रहे… बैंकॉक में शेरों ने केयरटेकर को ही बना लिया शिकार, लाचार खड़े देखते रहे पर्यटक
बैंकॉक में 58 वर्षीय जियान रंगखारसामी चिड़ियाघर में एक जानलेवा गलती के कारण मारे गए. रंगखरसामी ने इस खुले चिड़ियाघर का सिक्योरिटी प्रोटोकॉल तोड़ा और अपनी कार से शेरों के बाड़े में घुस गया, जहां शेरों पर उसपर अटैक कर दिया और मार दिया.
-
न्यूज12 Sep, 202501:10 PM'आपके कहने से मैं नहीं मानूंगा...', योगी के मंत्री दिनेश प्रताप और राहुल गांधी के बीच हुई तीखी बहस, देखें VIDEO
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी रायबरेली दौरे पर दिशा बैठक में पहुंचे जहां उनकी यूपी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह से तीखी बहस हो गई. बैठक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें दोनों एक-दूसरे को जवाब देते नजर आ रहे हैं.
-
टेक्नोलॉजी12 Sep, 202501:02 PMअब किसी भी भाषा में होगी बातचीत आसान, AirPods Pro 3 लाया Live Translation फीचर
Apple ने AirPods Pro 3 को सिर्फ एक म्यूजिक डिवाइस नहीं, बल्कि एक स्मार्ट कम्युनिकेशन टूल में बदल दिया है. अब ये आपकी भाषा भी समझते हैं और अनुवाद भी करते हैं. भविष्य में यह फीचर दुनिया भर में लोगों की बातचीत को आसान बना सकता है, खासकर तब जब दो लोग अलग-अलग भाषाएं बोलते हों.
-
मनोरंजन12 Sep, 202512:27 PM'अपमान बर्दाश्त नहीं...', कपिल शर्मा पर फूटा राज ठाकरे की MNS का गुस्सा, दे डाली बड़ी चेतावनी
खोपकर ने आगे कहा कि कपिल शर्मा वर्षों से मुंबई में काम कर रहे हैं और मुंबई उनकी कर्मभूमि है, इसलिए उन्हें और उनके शो में आने वाले मेहमानों को पहले कहा जाना चाहिए कि वे शहर का नाम मुंबई ही उपयोग करें. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यह रवैया जारी रहा तो मनसे कड़ा आंदोलन शुरू करेगी.
-
दुनिया12 Sep, 202511:48 AMट्रंप की धमकियों नहीं हुआ असर... ब्राजील की सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो को 27 साल जेल, घोषित किया आपराधिक संगठन का नेता
ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को तख्तापलट की साजिश और लोकतंत्र पर हमला करने के आरोप में 27 साल और 3 महीने की जेल की सजा सुनाई. 2022 के चुनाव में हारने के बाद बोल्सोनारो सत्ता में बने रहने के लिए साजिश रच चुके थे, जिसमें राष्ट्रपति लूला और सुप्रीम कोर्ट के जजों की हत्या की योजना भी शामिल थी.
-
विधानसभा चुनाव12 Sep, 202511:39 AMबिहार चुनाव के लिए BJP का मास्टर प्लान तैयार... NDA में इस फॉर्मूला से होगा सीटों का बंटवारा, जानें किसका होगा फायदा
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीट बंटवारे का फैसला इस माह के अंत तक होने की संभावना है, जिसमें भाजपा ने सभी सहयोगी दलों को उनकी ताकत के अनुसार सीटें देने का फॉर्मूला तय कर दिया है और किसी दबाव को स्वीकार नहीं करने का संदेश दिया है. गठबंधन में कोई बड़ा या छोटा भाई नहीं होगा, सभी सहयोगी समान होंगे.
-
न्यूज12 Sep, 202510:51 AMन राजधानी, न शताब्दी और न ही वंदे भारत… ये बनी भारत की सबसे तेज रफ्तार वाली ट्रेन, जानिए क्या है इसकी खासियत
क्या आप जानते हैं कि आज देश की सबसे तेज़ ट्रेन कौन सी है? अगर नहीं, तो जान लीजिए ‘नमो भारत’ अब भारत की सबसे तेज़ दौड़ने वाली ट्रेन बन चुकी है, जो 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाती है. जानिए इसकी खासियत