न्यूज
03 May, 2025
01:40 PM
अवैध कब्जे के खिलाफ योगी प्रशासन का एक्शन, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी द्वारा कब्जाई 1 अरब की जमीन कराई गई मुक्त
करीब 80 सालों से अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कब्जे में रही 90 बीघा जमीन अब मुक्त हो गई है. 2 मई को अलीगढ़ नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने इसे मुक्त कराया है. खबरों के मुताबिक, नगला पटवारी भमोला क्षेत्र में मौजूद यह जमीन नगर निगम के नाम थी. लेकिन इसका उपयोग नहीं हो रहा था. इस जमीन पर लोगों ने कब्जा जमा रखा था. इसकी वर्तमान कीमत 1 अरब 26 करोड़ रुपए है.