भगवंत सिंह मान ने महिलाओं से कहा कि वे मुझे अपना बेटा या भतीजा समझ लें, मैं उनका विश्वास नहीं तोडूंगा. यह विश्वास ट्रांसफर हो रहा है, आज से आपके फोन पर विश्वास के मैसेज आने शुरू होंगे. भाषण के बीच ही महिलाओं के फोन पर पैसे आने के मैसेज आने पर उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि पहला मैसेज आ गया है.
-
राज्य01 Jul, 202605:26 PMजब तक आम आदमी पार्टी की सरकार, तब तक सम्मान राशि मिलती रहेगी : CM भगवंत सिंह मान
-
राज्य22 Jun, 202606:48 PMमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का बड़ा फैसला, निजी स्कूलों की फीस वृद्धि पर लगेगी लगाम, डिजिटल गवर्नेंस को मिलेगा बढ़ावा
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में हुई पंजाब कैबिनेट की बैठक में विद्यार्थियों, अभिभावकों, उद्योगों और आम लोगों के हित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए. कैबिनेट ने निजी गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों की फीस वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए अध्यादेश को मंजूरी दी.
-
राज्य20 Jun, 202606:55 PMपंजाब CM भगवंत मान के वायरल वीडियो मामले में बड़ा खुलासा, फॉरेंसिक जांच में निकला फर्जी, हुई साजिश बेनकाब!
फर्जी वीडियो की राजनीति भले कुछ समय के लिए भ्रम फैला सकती है, लेकिन सच को ज्यादा देर तक छिपाया नहीं जा सकता. भगवंत सिंह मान का रुख पहले दिन भी स्पष्ट था और आज भी स्पष्ट है, वीडियो नकली है, जांच होनी चाहिए और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए.
-
न्यूज19 Jun, 202611:50 AMफर्जी वीडियो पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का पलटवार, बोले- 1,191 फ्रेम में मैं नहीं!
पंजाब के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "मेरी जिंदगी का हर मिनट, हर सेकंड और मेरे दिल की हर धड़कन पंजाब के लिए धड़कती है. मैं पंजाब के लिए काम करता रहूंगा. आप मुझे जो प्यार, सम्मान और आशीर्वाद दे रहे हैं, वे मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं. बिना किसी लालच के, बिना किसी स्वार्थ के, मैं हमेशा पंजाब के अधिकारों और हितों के लिए खड़ा रहूंगा. मैंने हमेशा श्री गुरु ग्रंथ साहिब और लोगों की सेवा की है और मैं संगत के साथ किसी भी तरह के टकराव के बारे में सोच भी नहीं सकता."