Advertisement
विशाल बना 'हमजा', खुलेआम मस्जिद में कराया धर्मांतरण, फोन कर कहा - लड़के को भूल जाओ
UP: जम्मू कश्मीर में रोजगार की तलाश में गया बिजनौर का 17 वर्षीय किशोर अब विवाद में फंस गया है. परिवार का आरोप है कि उसके बेटे का जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया है.
Advertisement
UP: जम्मू कश्मीर में रोजगार की तलाश में गया बिजनौर का 17 वर्षीय किशोर अब विवाद में फंस गया है. परिवार का आरोप है कि उसके बेटे का जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया है. दूसरी ओर, कुपवाड़ा की एक मस्जिद ने घोषणा की है कि किशोर ने अपनी इच्छा से इस्लाम धर्म अपनाया ओर उसका नाम बदलकर मोहम्मद हमजा रखा गया.
परिवार का दर्द
किशोर विशाल (बदला हुआ नाम) रावली रोड क्षेत्र के एक गरीब परिवार का है. घर के ज्यादातर सदस्य मेहनत-मजदूरी करके गुजर-बसर करते हैं. कुछ समय पहले विशाल रोजगार की तलाश में कुपवाड़ा गया और वहां एक हेयर कटिंग सैलून में काम करने लगा.
परिवार ने बताया कि अचानक उन्हें अज्ञात नंबर से कॉल और वीडियो संदेश आए. वीडियो में विशाल को इस्लाम कबूल करते और नए नाम के साथ दिखाया गया. इससे परिवार में हड़कंप मच गया.
Advertisement
चाचा ने सुनाई पूरी कहानी
Advertisement
किशोर के चाचा ने बताया कि कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा, "अब लड़के को भूल जाओ, क्योंकि उसने इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया है." इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी भेजा जिसमें धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया दिखाई गई.
परिवार का कहना है कि उनका बेटा अभी नाबालिग है और उनके पास इसकी हाईस्कूल की मार्कशीट भी है. उनका आरोप है कि किशोर को बहलाकर और दबाव डालकर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया गया.
हिंदू संगठनों का विरोध
Advertisement
यह खबर गांव और आसपास के इलाकों में फैलते ही हिंदू संगठनों के लोग सक्रिय हो गए. उन्होंने परिवार से मुलाकात की और मदद का भरोसा दिया. संगठनों ने प्रशासन और पुलिस से निष्पक्ष जांच और किशोर की सुरक्षित वापसी की मांग की. इस विवाद की वजह से इलाके में तनाव बढ़ गया है.
मस्जिद का बयान
कुपवाड़ा की 'मरकजी जामिया मस्जिद, ग्लासडाजी मनीगाह' ने घोषणा पत्र जारी किया. पत्र में कहा गया है कि विशाल ने अपनी इच्छा और सहमति से इस्लाम धर्म अपनाया और उसका नाम 'मोहम्मद हमजा' रखा गया. घोषणा में लिखा है कि धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया मौलवी कय्यूम आहंगर की अध्यक्षता में और स्थानीय गवाहों की मौजूदगी में हुई. यह भी कहा गया कि किशोर पर किसी प्रकार का दबाव या लालच नहीं डाला गया और उसने स्वेच्छा से इस्लाम स्वीकार किया.
Advertisement
जांच और कानूनी पहलू
यह भी पढ़ें
वहीं अब जम्मू से लेकर यूपी तक धर्मांतरण को लेकर FIR दर्ज हो गई है. अब प्रशासन और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं. यदि किशोर की उम्र 18 साल से कम पाई जाती है तो मामला और गंभीर हो सकता है. परिवार और संगठनों की मांग है कि किशोर की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और किसी प्रकार की गलत गतिविधि हुई हो तो उसके खिलाफ कार्रवाई हो.