Advertisement
5 मिनट में टिकट कैंसिल... फिर भी IndiGo ने काटे हजारों रुपये, यात्री ने मांगा पूरा रिफंड, जानें क्या कहते हैं DGCA के नियम
DGCA Cancellation Charges Rules: IndiGo की फ्लाइट का टिकट Cleartrip के माध्यम से बुक किया और गलत जानकारी दर्ज होने के कारण महज 5 मिनट के अंदर ही टिकट कैंसिल कर दिया. इसके बावजूद उनसे लगभग ₹4,699 की कैंसिलेशन पेनल्टी वसूल ली गई..अब इस मामले को लेकर IndiGo और Cleartrip की कैंसिलेशन पॉलिसी तथा DGCA के नियमों पर सवाल उठ रहे हैं..
Advertisement
DGCA Rules: हवाई यात्रा के लिए टिकट बुक करने के बाद अगर किसी यात्री को अपनी गलती का पता चल जाए और वह कुछ ही मिनटों में टिकट कैंसिल कर दे, तो उसे उम्मीद रहती है कि उसका ज्यादा आर्थिक नुकसान नहीं होगा. लेकिन भारत रंजन नाम के शख्स साथ एक ऐसा मामला सामने आया है,... जिसमें उन्होंने IndiGo की फ्लाइट का टिकट Cleartrip के माध्यम से बुक किया और गलत जानकारी दर्ज होने के कारण महज 5 मिनट के अंदर ही टिकट कैंसिल कर दिया..इसके बावजूद उनसे लगभग ₹4,800 की कैंसिलेशन पेनल्टी वसूल ली गई...हेरानी की बात यह है कि उनकी यात्रा की तारीख में अभी करीब 20 दिन बाकी थे. अब इस मामले को लेकर IndiGo और Cleartrip की कैंसिलेशन पॉलिसी तथा DGCA के नियमों पर सवाल उठ रहे हैं..
क्या है पूरा मामला?
भारत रंजन ने IndiGo (@IndiGo6E) की फ्लाइट का टिकट ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल Cleartrip (@Cleartrip) के माध्यम से बुक किया था...टिकट बुक करते समय कुछ गलत जानकारी दर्ज हो गई थी... गलती का पता चलते ही उन्होंने बुकिंग रद्द करने का फैसला लिया और महज 5 मिनट के भीतर कैंसिलेशन की प्रक्रिया पूरी कर दी.. यात्री के अनुसार, जब फ्लाइट की यात्रा में अभी 20 दिन बाकी थे और टिकट बुक करने के कुछ ही मिनट बाद कैंसिलेशन कर दिया गया था, तो इतनी बड़ी पेनल्टी लगाने का कोई उचित आधार नहीं होना चाहिए था. इसके बावजूद उनसे लगभग ₹4,800 काट लिए गए..यात्री का कहना है कि उन्होंने किसी तरह की अंतिम समय की कैंसिलेशन नहीं की थी, बल्कि बुकिंग में हुई गलती को तुरंत सुधारने के लिए टिकट रद्द किया था...
Advertisement
Booked an @IndiGo6E flight via @Cleartrip and cancelled within 5 MINUTES due wrong details. Travel is 20 days away. Still charged an unfair ₹4,800 penalty! This violates @DGCAIndia Look-in period norms. Requesting immediate waiver & full refund.@MoCA_GoI #AirSewa
— Bharat Ranjan (@codewithbharat) ?ref_src=twsrc%5Etfw">October 30, 2026Advertisement
Loading Ad...
DGCA के 48 घंटे वाले नियम को लेकर उठे सवाल
इस मामले में भारत रंजन ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के टिकट कैंसिलेशन से जुड़े नियमों का हवाला दिया है..DGCA के 24 फरवरी 2026 को संशोधित नियमों के अनुसार, निर्धारित शर्तों के तहत यात्रियों को टिकट बुक करने के बाद 48 घंटे का Look-in Period दिया गया है. इस अवधि में पात्र टिकट को बिना अतिरिक्त कैंसिलेशन शुल्क (Canceliantion Charges) के रद्द या संशोधित किया जा सकता है..हालांकि, इस नियम के साथ कुछ जरूरी शर्तें भी हैं..48 घंटे की यह सुविधा सीधे एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट से बुक किए गए टिकटो पर लागू होती है. घरेलू उड़ान के लिए बुकिंग के समय यात्रा में कम से कम 7 दिन और अंतरराष्ट्रीय उड़ान के लिए कम से कम 15 दिन बाकी होने चाहिए..इसका मतलब है कि Cleartrip जैसे थर्ड-पार्टी पोर्टल (Third Party Portal) से बुक किए गए टिकट पर 48 घंटे की मुफ्त कैंसिलेशन सुविधा अपने आप लागू नहीं होती. इसलिए भारत रंजन के मामले में बुकिंग की तारीख, लागू नियम और Cleartrip की कैंसिलेशन (Canceliation) शर्तों की जांच जरूरी है..
Advertisement
Cleartrip से टिकट बुक होने पर किसकी जिम्मेदारी?
@codewithbharat Dear Bharat, Inconvenience caused is deeply regretted, please share your PNR number, full name, and phone number via direct message for resolving the issue. Regards, Ministry of Civil Aviation https://t.co/0A9BFVuqA3
— MoCA_GoI (@MoCA_GoI) ?ref_src=twsrc%5Etfw">October 30, 2026
इस मामले में एक और महत्वपूर्ण सवाल यह है कि टिकट Cleartrip के माध्यम से बुक हुआ था, लेकिन यात्री के अनुसार ₹4,299 की राशि सीधे IndiGo ने काटी..जब भारत रंजन ने AirSewa पर अपनी शिकायत दर्ज कराई, तो शिकायत नंबर VT909193 को IndiGo ने Cleartrip की ओर भेज दिया, इसके बाद Cleartrip ने भी यात्री से Trip ID मांगी और मामले को देखने का आश्वासन दिया.लेकिन यात्री का सवाल है कि जब कैंसिलेशन के नाम पर पैसे एयरलाइन द्वारा काटे गए हैं, तो शिकायत का समाधान करने की जिम्मेदारी भी स्पष्ट होनी चाहिए.. यात्री को एक कंपनी से दूसरी कंपनी के पास भेजने के बजाय दोनों को मिलकर मामले का समाधान करना चाहिए..DGCA के रिफंड संबंधी नियमों के अनुसार, ट्रैवल एजेंट या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से टिकट बुक होने पर भी एयरलाइन की रिफंड संबंधी जिम्मेदारी बनी रहती है...इसलिए केवल Cleartrip के माध्यम से टिकट बुक होने का हवाला देकर एयरलाइन अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती..
Advertisement
टिकट कैंसिल करने पर क्या हैं DGCA के नियम?
हवाई टिकट कैंसिल करने से पहले यात्रियों को DGCA के कुछ जरूरी नियमों की जानकारी होनी चाहिए..
1. 48 घंटे का Look-in Period: निर्धारित शर्तों के तहत सीधे एयरलाइन की वेबसाइट से बुक किए गए पात्र टिकटों को 48 घंटे के भीतर बिना अतिरिक्त कैंसिलेशन शुल्क के रद्द या संशोधित किया जा सकता है.
Advertisement
2. टिकट कैंसिलेशन चार्ज: एयरलाइन द्वारा लगाया जाने वाला कैंसिलेशन चार्ज (Canceliation Charges) लागू नियमों और बुकिंग के समय बताई गई शर्तों के अनुसार होना चाहिए.. एयरलाइन मनमाने तरीके से कोई भी शुल्क नहीं लगा सकती..
3. टैक्स का रिफंड: यदि टिकट नॉन-रिफंडेबल है, तब भी लागू नियमों के अनुसार वापस किए जाने योग्य वैधानिक टैक्स और निर्धारित शुल्क यात्री को लौटाए जाने चाहिए..
4. रिफंड की समयसीमा: एयरलाइन को निर्धारित नियमों के अनुसार रिफंड प्रक्रिया पूरी करनी होती है.. ट्रैवल एजेंट के माध्यम से टिकट बुक होने पर रिफंड प्रक्रिया की समयसीमा 14 कार्यदिवस तक हो सकती है..
Advertisement
5. नाम में गलती होने पर राहत: निर्धारित शर्तों के तहत सीधे एयरलाइन की वेबसाइट से बुक किए गए टिकट में 24 घंटे के भीतर नाम की स्पेलिंग सुधारने की सुविधा भी दी गई है..
सोशल मीडिया पर शिकायत के बाद IndiGo और Cleartrip ने दिया जवाब
भारत रंजन ने इस मामले को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उठाते हुए IndiGo और Cleartrip को टैग किया और कैंसिलेशन चार्ज वापस करने की मांग की..शिकायत के जवाब में IndiGo ने असुविधा के लिए खेद जताया और यात्री से PNR नंबर, पूरा नाम तथा मोबाइल नंबर डायरेक्ट मैसेज के माध्यम से साझा करने को कहा..., ताकि मामले की जांच की जा सके. वहीं Cleartrip ने भी यात्री से Trip ID मांगी और जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने का भरोसा दिया...हालांकि, यात्री की शिकायत अभी भी वही है कि जब टिकट बुक करने के महज 5 मिनट के भीतर कैंसिल कर दिया गया था, तो इतनी बड़ी राशि क्यों काटी गई?
Advertisement
यात्री ने की ₹4,699 वापस करने की मांग
भारत रंजन ने IndiGo और Cleartrip से कुल ₹4,699 की विवादित राशि वापस करने की मांग की है...उनका कहना है कि दोनों कंपनियों को कैंसिलेशन की पूरी जानकारी देनी चाहिए और यह स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर किस नियम के तहत इतनी बड़ी राशि काटी गई. उन्होंने यह भी मांग की है कि IndiGo और Cleartrip एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालने के बजाय संयुक्त रूप से शिकायत का समाधान करें और यदि राशि नियमों के विरुद्ध काटी गई है, तो उसे जल्द वापस किया जाए..
Advertisement
अब DGCA से भी कार्रवाई की उम्मीद
इस पूरे मामले ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग और कैंसिलेशन के दौरान यात्रियों को मिलने वाली जानकारी तथा रिफंड प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं...यात्रियों का मानना है कि टिकट बुक करते समय कैंसिलेशन चार्ज और रिफंड की शर्तें साफ-साफ बताई जानी चाहिए, ताकि बाद में किसी तरह का विवाद न हो... वहीं एयरलाइंस और ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल को भी यात्रियों की शिकायतों का समय पर समाधान करना चाहिए.. अब देखना होगा कि IndiGo और Cleartrip इस मामले में क्या कदम उठाते हैं और भारत रंजन को उनकी मांगी गई ₹4,699 की राशि वापस मिलती है या नहीं..
यह भी पढ़ें
सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर टिकट बुक करने के महज 5 मिनट के अंदर कैंसिल कर दिया जाए, तो यात्री से लगभग ₹4,699 की पेनल्टी क्यों वसूली जाए? क्या एयरलाइंस और ऑनलाइन टिकट बुकिंग कंपनियों की जिम्मेदारी नहीं है कि वे यात्रियों के पैसे और उनके अधिकारों का सम्मान करें..वहीं, आधिकारिक जानकारी के लिए DGCA की वेबसाइट https://www.dgca.gov.in/ और AirSewa पोर्टल https://airsewa.gov.in/ पर नियमों तथा शिकायत प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की जा सकती है...