जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

स्विच में कोई भी गड़बड़ी नहीं थी... एयर इंडिया विमान हादसे को लेकर FAA ने किया बड़ा दावा

अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसे को लेकर अमेरिका की संघीय विमानन प्रशासन के प्रमुख ने कहा है कि 'यह दुर्घटना फ्यूल कंट्रोल यूनिट या अनजाने में हुई फ्यूल स्विच में गड़बड़ी के कारण नहीं हुई थी.'

स्विच में कोई भी गड़बड़ी नहीं थी... एयर इंडिया विमान हादसे को लेकर FAA ने किया बड़ा दावा
Advertisement

अमेरिका की संघीय विमानन प्रशासन ने एयर इंडिया विमान हादसे को लेकर एक नया दावा किया है. बता दें कि बीते जून महीने अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान हादसे का शिकार हो गया था. इसमें मौजूद कुल 242 यात्रियों में से 241 की मौत हो गई थी. वहीं जमीन पर मौजूद 19 लोग भी मारे गए थे. इस बड़े हादसे की जांच अभी भी चल रही है. वहीं जुलाई महीने की शुरुआत में भारत के विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो की भी एक प्रारंभिक रिपोर्ट आई थी.

'एयर इंडिया विमान हादसे को लेकर अब एक नया दावा'

अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान हादसे को लेकर अमेरिका की संघीय विमानन प्रशासन के प्रमुख ने कहा है कि 'यह दुर्घटना फ्यूल कंट्रोल यूनिट या अनजाने में हुई फ्यूल स्विच में गड़बड़ी के कारण नहीं हुई थी.' FAA के प्रशासक ब्रायन बेडफोर्ड ने विस्कॉन्सिन में एक एयर शो के दौरान मीडिया से बातचीत में कहा है कि 'हम पूरे विश्वास के साथ कह सकते हैं कि पिछले महीने एयर इंडिया बोइंग 787 जेट की घातक दुर्घटना में ईंधन नियंत्रण इकाई में कोई मैकेनिकल समस्या नहीं लगती.'

Advertisement

FAA के कर्मचारियों ने यूनिट को बाहर निकाला

उन्होंने आगे बताया कि 'FAA के कर्मचारियों ने भी यूनिट को बाहर निकाला. फिर उनका परीक्षण किया. हमने निरीक्षकों को बुलाकर उनकी समीक्षा करने को कहा. हमें पूरा विश्वास है कि यह फ्यूल स्विच में अनजाने में हुई गड़बड़ी का मामला नहीं है.' हालांकि, उनके इस दावे पर अभी बोइंग और एयर इंडिया की तरफ से कोई भी बयान सामने नहीं आया है. 

क्या होता है फ्यूल स्विच?

Advertisement

बता दें कि फ्यूल स्विच विमान के इंजनों में ईंधन के प्रवाह को नियंत्रित करते हैं. इसे पायलट जमीन पर ही चालू या बंद कर सकते हैं. इसके अलावा विमान के उड़ान के दौरान इंजन में खराबी होने पर भी मैन्युअल रूप से ऑन या ऑफ कर सकते हैं.

नियंत्रण स्विच लॉकिंग तंत्र का निरीक्षण पूरा

यह भी पढ़ें

इस बीच एयर इंडिया ने मंगलवार को कहा है कि 'उसने सभी 787 और 737 विमानों के ईंधन नियंत्रण स्विच लॉकिंग तंत्र का निरीक्षण पूरा कर लिया है. इनमें किसी भी तरह की कोई भी समस्या नहीं पाई गई है. इससे पहले भी महीने की शुरुआत में भारत के विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो की एक प्रारंभिक रिपोर्ट सामने आई थी.' जिसमें पाया गया कि उड़ान भरने के तुरंत बाद फ्यूल स्विच लगभग एक साथ रन से कटऑफ में चले गए, जिससे इंजनों में फ्यूल की सप्लाई बंद हो गई. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें