Advertisement
एअर इंडिया की जिस फ्लाइट में हुआ था टर्बुलेंस, नशे में था उसका पायलट! डोप टेस्ट की रिपोर्ट में क्या आया
4 अगस्त को फुकेट से दिल्ली आ रहे एअर इंडिया के विमान में भारी टर्बुलेंस हुआ था. इस दौरान फ्लाइट अचानक 300 फीट नीचे आ गई थी. हालांकि कई यात्रियों को चोट आई थी.
Advertisement
Phuket Delhi Air India Flight: एअर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI2379 को कुछ दिन पहले भारी टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा था. इस मामले में जब जांच बैठाई गई तो बड़ा खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है घटना वाले दिन पायलट नशे में था.
4 अगस्त को फुकेट से दिल्ली आ रहे एअर इंडिया के जिस विमान में टर्बुलेंस हुआ था. उसके कैप्टन का डोप टेस्ट करवाया गया जो कि पॉजिटिव आया है. उस दिन टर्बुलेंस के बाद प्लेन अचानक 300 फीट नीचे आ गया था. गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया.
पायलट को ऑफ ड्यूटी किया गया
Advertisement
जानकारी के मुताबिक, 4 अगस्त के बाद जब दिल्ली में फ्लाइट ने लैंड किया तो इसके बाद पायलटों के दल का डोप टेस्ट किया गया था. चालक दल में दो पायलट थे, दोनों का डोप टेस्ट किया गया. सूत्रों के मुताबिक, इनमें से एक पायलट का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है. हालंकि एअर इंडिया और सरकारी अधिकारियों ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है.
Advertisement
एअर इंडिया के प्रवक्ता का कहना है, ‘लागू नियमों के अनुसार पायलटों का फ़्लाइट के बाद स्क्रीनिंग टेस्ट किया गया था. हालांकि, टेस्ट के नतीजे एअर इंडिया के साथ शेयर नहीं किए गए हैं. इसलिए हम किसी भी नतीजे पर कोई टिप्पणी करने की स्थिति में नहीं हैं. एअर इंडिया किसी खास फ़्लाइट या ऑपरेशनल घटना से अलग, सिविल एविएशन नियमों के तहत क्रू सदस्यों का नियमित ड्रग टेस्ट करती है. हम जरूरत पड़ने पर संबंधित अधिकारियों के साथ सहयोग करना जारी रखेंगे.’
यह भी पढ़ें- ‘काला चश्मा उतारने का समय आ गया…’ लोगों के विरोध के बीच बालेन शाह को अपने ही दिखा रहे आईना, एक पोस्ट से हलचल तेज
Advertisement
वहीं, जांच पूरी होने तक दोनों पायलट को ड्यूटी करने से रोक दिया गया है. इस मामले की जांच DGCA कर रहा है. उस दिन विमान में 137 यात्री और चालक दल के आठ सदस्य सवार थे.
फुकेट से दिल्ली आ रही थी फ्लाइट
यह भी पढ़ें
एअर इंडिया की फ्लाइट AI 2379 थाईलैंड से दिल्ली आ रही थी. भारी टर्बुलेंस के बाद विमान के एल्टीट्यूड में अचानक बड़ा बदलाव आ गया और कई यात्रियों को चोटें आई हैं. एयर इंडिया भी इसकी पुष्टि कर चुका है. हालांकि, विमान की दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग हो गई थी. हालांकि कुछ यात्रियों कोे मामूली चोटें आई थीं. उन्हें एहतियात के तौर पर जांच के लिए एयर इंडिया की एयरपोर्ट टीम और मेडिकल स्टाफ ने एयरपोर्ट पर मौजूद मेडिकल सुविधा केंद्र ले जाया गया है.