Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

शर्मनाक! नोएडा में थूककर पिज्जा बनाता था मुजम्मिल, रेस्टोरेंट मालिक का वीडियो वायरल, हंगामे के बाद गिरफ्तार

Noida: दुकान संचालक मुजम्मिल पर आरोप है कि वह पिज्जा बनाते समय उसमें थूक डालता था. यह खबर सुनते ही इलाके में हड़कंप मच गया. हिंदू रक्षा दल पदाधिकारियों ने इस मामले की जानकारी मिलने पर तुरंत कार्यवाई की और आरोपी को पकड़ लिया.

Image Source: Canva/ Twitter
Loading Ad...

Noida: नोएडा के सेक्टर -22 में चौड़ा गांव स्थित एक पिज़्ज़ा कि दूकान में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है. दुकान संचालक मुजम्मिल पर आरोप है कि वह पिज्जा बनाते समय उसमें थूक डालता था. यह खबर सुनते ही इलाके में हड़कंप मच गया. हिंदू रक्षा दल पदाधिकारियों ने इस मामले की जानकारी मिलने पर तुरंत कार्यवाई की और आरोपी को पकड़ लिया. 

सीसीटीवी फुटेज ने खोली पोल

दुकान का स्टाफ पहले ही इस गंदी हरकत की जानकारी दे चुका था. स्टाफ के अनुसार, जब मुजम्मिल अकेला होता, वह पिज्जा के बेस में थूक डालता था. हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष सोनू शर्मा ने स्टाफ की मदद से सीसीटीवी फुटेज चेक की और सच सामने आया. फुटेज में साफ देखा जा सकता था कि आरोपी पिज्जा में थूक रहा है.
सोनू शर्मा ने बताया कि यह देखकर सभी लोग हैरान रह गए. उन्होंने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह उल्टा धमकाने लगा और हाथापाई तक करने लगा.

Loading Ad...

हंगामे के बीच पहुंची पुलिस

Loading Ad...

दुकान पर जब हंगामा बढ़ा, तो लोगों ने तुरंत सेक्टर-24 थाना पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. बताया गया कि आरोपी ने पहले फूंक मारने जैसी बहानेबाजी करके खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन सीसीटीवी फुटेज सबूत के रूप में मौजूद था
सोशल मीडिया पर अब इस फुटेज का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो लगभग एक मिनट 22 सेकेंड लंबा है और इसमें आरोपी की सारी हरकतें साफ देखी जा सकती हैं.

रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

बताया जा रहा है कि मुजम्मिल कई पिज्जा बना रहा था और हर बार बेस में थूक रहा था. हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारी उसे पकड़े हुए और लोगों को जानकारी देते हुए दिखाई दे रहे हैं. पुलिस ने कहा कि शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है,
यह मामला ना सिर्फ स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिहाज से गंभीर है, बल्कि खाने के प्रति लोगों के भरोसे को भी हिला सकता है. इलाके के लोग अब इसे लेकर काफी नाराज हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई होगी.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...