Advertisement
Rule Change 1st June: 1 जून से बदल गए यूपीआई, एलपीजी, रेलवे समेत ये 6 बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा भारी असर
New Rules June 2026: 1 जून यानी आज से कई ऐसे बदलाव लागू हुए है, जिनका असर सीधा आम लोगों की जिंदगी पर पड़ेगा. रसोई गैस से लेकर डिजिटल पेमेंट, बुकिंग नियम, टैक्स और ट्रेन यात्रा तक, हर जगह कुछ न कुछ नया देखने को मिल रहा है..
Advertisement
New Rules June 2026: मई का महीना समाप्त होने के साथ ही देश में 1 जून यानी आज से कई ऐसे बदलाव लागू हुए है, जिनका असर सीधा आम लोगों की जिंदगी पर पड़ेगा..रसोई गैस से लेकर डिजिटल पेमेंट , बुकिंग नियम, टैक्स और ट्रेन यात्रा तक, हर जगह कुछ न कुछ नया देखने को मिल रहा है..सरकार का मकसद सिस्टम को ज्यादा पारदर्शी और सुरक्षित बनाना है, लेकिन आम लोगों को इन बदलावों को समझना भी जरुरी है ताकि किसी तरह की परेशानी या नुकसान से बचा जा सके....
LPG और PNG कनेक्शन में बड़ा बदलाव
अगर आपके घर में LPG सिलेंडर के साथ-साथ PNG कनेक्शन भी है, तो अब आपको थोड़ा ध्यान रखना होगा. नए नियमों के मुताबिक ऐसे उपभोक्ताओं को पुराने LPG कनेक्शन को सरेंडर करने के लिए समय सीमा दी जा सकती है, ताकि डुप्लीकेट कनेक्शन की स्थिति खत्म हो सके. इसका सीधा मतलब यह है कि अगर आपके घर में पाइप्ड गैस चालू है, तो आपको सिलेंडर कनेक्शन को लेकर नियमों का पालन करना होगा.
Advertisement
सरकार और तेल कंपनियों का कहना है कि इससे गैस सप्लाई सिस्टम ज्यादा व्यवस्थित होगा और गलत तरीके से सब्सिडी या कनेक्शन के इस्तेमाल पर रोक लगेगी. साथ ही गैस सिलेंडर की कीमतों की मासिक समीक्षा भी पहले की तरह जारी रहेगी, जिससे दामों में समय-समय पर बदलाव देखने को मिल सकता है.
Advertisement
सरकार ने जारी किया अलर्ट! E-Challan के नाम पर साइबर ठग बना रहे शिकार
UPI पेमेंट अब और ज्यादा सुरक्षित
Advertisement
डिजिटल पेमेंट करने वालों के लिए एक अच्छा बदलाव आया है...अब जब आप Google Pay, PhonePe या Paytm जैसे ऐप्स से पैसे भेजेंगे, तो ट्रांजैक्शन से पहले आपको सामने वाले व्यक्ति का बैंक में दर्ज असली नाम दिखेगा.
इसका फायदा यह होगा कि गलत अकाउंट में पैसे जाने की संभावना काफी कम हो जाएगी. कई बार लोग नाम देखकर गलती कर देते थे, लेकिन अब असली नाम दिखने से ट्रांजैक्शन करने से पहले एक बार दोबारा सोचने का मौका मिलेगा. यह कदम डिजिटल फ्रॉड को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है.
ATM और बैंकिंग नियमों में सख्ती
बैंकिंग सिस्टम में भी कुछ बदलाव देखने को मिल रहे हैं. अब हर महीने मिलने वाले फ्री ATM ट्रांजैक्शन की सीमा के बाद अतिरिक्त चार्ज पहले से ज्यादा महंगा पड़ सकता है. इसका मतलब है कि अगर आप बार-बार कैश निकालते हैं, तो आपको अपने खर्च पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा.
Advertisement
वहीं नकद लेन-देन के नियमों में भी पारदर्शिता बढ़ाई गई है. बड़ी रकम के ट्रांजैक्शन के लिए PAN कार्ड की जरूरत पहले की तरह बनी रहेगी, ताकि टैक्स चोरी और संदिग्ध लेन-देन पर रोक लगाई जा सके.
टैक्स नियम और नौकरीपेशा लोगों के लिए राहत
टैक्स से जुड़े नियमों में इस बार दो तरह के बदलाव देखने को मिले हैं, एक तरफ जिम्मेदारी बढ़ी है और दूसरी तरफ कुछ राहत भी दी गई है. जिन लोगों की टैक्स देनदारी तय सीमा से ज्यादा है, उन्हें एडवांस टैक्स समय पर जमा करना जरूरी होगा, वरना पेनल्टी लग सकती है.
दूसरी तरफ नौकरीपेशा लोगों के लिए कुछ भत्तों में राहत बढ़ाई गई है, जिससे टैक्स बचत थोड़ी आसान हो सकती है. बड़े शहरों में रहने वाले लोगों के लिए HRA छूट के नियम भी बेहतर किए गए हैं, जिससे किराए पर रहने वालों को थोड़ा फायदा मिलेगा.
Advertisement
ट्रेन यात्रा में बड़ा बदलाव
रेलवे ने भी अपने उपनगरीय नेटवर्क में बदलाव किया है. खासकर चेन्नई जैसे बड़े शहरों में चलने वाली ट्रेनों के टाइमटेबल में संशोधन किया गया है. रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले नया टाइम जरूर चेक करे.
इस बदलाव का मकसद ट्रेनों की समयपालन क्षमता को सुधारना और भीड़भाड़ को बेहतर तरीके से मैनेज करना है, ताकि यात्रियों को सफर में ज्यादा सुविधा मिल सके.
पेट्रोल-डीजल एक्सपोर्ट नियमों में बदलाव
Advertisement
यह भी पढ़ें
सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एविएशन फ्यूल के एक्सपोर्ट ड्यूटी में भी कटौती की है. इससे पेट्रोलियम कंपनियों को राहत मिलेगी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धा बेहतर हो सकती है.