Advertisement

Loading Ad...

RBSE Rajasthan 10th Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट Link जारी, यहां रोल नंबर डालकर चेक करें मार्क्स

Rajasthan Board Result Link: राजस्थान बोर्ड ने 10 वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं और इसके साथ ही 5 वीं और 8 वीं कक्षा के रिजल्ट भी घोषित कर दिए गए हैं.  करीब 10 लाख से ज्यादा छात्र - छात्राएं लंबे समय से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे , और अब उनकी मेहनत का फल सामने आ चुका हैं.

Image Source: Social Media
Loading Ad...

Rajasthan Board Result Link: आखिरकार वो दिन आ ही गया जिसका लाखों छात्रों को इंतजार था. राजस्थान बोर्ड ने 10 वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं और इसके साथ ही 5 वीं और 8 वीं कक्षा के रिजल्ट भी घोषित कर दिए गए हैं.  करीब 10 लाख से ज्यादा छात्र - छात्राएं लंबे समय से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे , और अब उनकी मेहनत का फल सामने आ चुका हैं. Rajasthan Board of Secondary Education ने इस बार तेजी दिखाते हुए परीक्षा खत्म होने के कुछ ही समय बाद रिजल्ट जारी कर दिया, जो अपने आप में खास बात हैं. 

कब और कैसे जारी हुआ रिजल्ट?

राजस्थान के शिक्षा मंत्री Madan Dilawar ने सोशल मीडिया के जरिए पहले ही जानकारी दे दी थी कि दोपहर 1 बजे रिजल्ट जारी किया गया.  परीक्षाएं 28 फरवरी को खत्म हुई थीं और इतने कम समय में रिजल्ट आना छात्रों और अभिभावकों दोनों के लिए राहत की खबर है.

Loading Ad...

कहां चेक करें अपना रिजल्ट?

Loading Ad...

छात्र इन वेबसाइट्स पर जाकर आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं: 10वीं के लिए - rajeduboard.rajasthan.gov.in
rajresults.nic.in , DigiLocker (results.digilocker.gov.in) वहीं 5वीं और 8वीं के छात्र - rajshaladarpan.nic.in , rajpsp.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

अब साल में दो बार होगी बोर्ड परीक्षा

Loading Ad...

इस बार रिजल्ट के साथ एक बड़ा बदलाव भी सामने आया है.शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि अब राजस्थान में बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित की जाएंगी. हालांकि सभी छात्रों के लिए पहली परीक्षा देना जरूरी होगा, जबकि दूसरी परीक्षा एक तरह से सुधार (improvement) का मौका देगी.

रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका

अगर आप पहली बार ऑनलाइन रिजल्ट देख रहे हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. बस ये आसान स्टेप्स फॉलो करें:

Loading Ad...

वेबसाइट खोलें

10वीं रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें
अपना रोल नंबर डालें
सबमिट करें
आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी
इसे डाउनलोड कर लें और जरूरत पड़ने पर प्रिंट भी निकाल लें.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...