Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊलाल वैष्णव का निधन, 81 वर्ष की आयु में जोधपुर AIIMS में ली अंतिम सांस

दाऊ लाल वैष्णव के निधन से न केवल परिवार में बल्कि उन्हें जानने वाले लोग भी दुखी हैं. सोशल मीडिया पर हर आम और खास जन अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं.

दाऊलाल वैष्णव / रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
Loading Ad...

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊ लाल वैष्णव का मंगलवार को निधन हो गया. वे 81 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे. जोधपुर एम्स में उनका इलाज चल रहा था, जहां सुबह 11 बजकर 52 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली.

अश्विनी वैष्णव के पिता का निधन

एम्स जोधपुर की ओर से एक प्रेस नोट जारी कर यह जानकारी दी गई है. प्रेस नोट में बताया गया कि चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा था, लेकिन टीम के हरसंभव प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका.

Loading Ad...

81 वर्ष की उम्र में जोधपुर एम्स में ली अंतिम सांस

Loading Ad...

प्रेस विज्ञप्ति में लिखा गया, "यह अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के पिता श्री दाऊ लाल वैष्णव (81 वर्ष) का दिनांक 08 जुलाई 2025 को पूर्वाह्न 11:52 बजे एम्स जोधपुर में निधन हो गया. वह पिछले कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे और एम्स जोधपुर में उपचाराधीन थे. चिकित्सा टीम के हरसंभव प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका."

प्रेस नोट में आगे लिखा गया, "एम्स जोधपुर परिवार दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करता है एवं शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है."

Loading Ad...

दाऊ लाल वैष्णव के निधन से न केवल परिवार में बल्कि उन्हें जानने वाले लोग भी दुखी हैं. सोशल मीडिया पर हर आम और खास जन अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं.

राजस्थान के CM ने दाऊ लाल वैष्णव के निधन पर जताया दुख 

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने दाऊ लाल वैष्णव के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊ लाल वैष्णव के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करें."

Loading Ad...

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भी जताया दुख 

यह भी पढ़ें

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दुख जताते हुए एक्स पोस्ट में लिखा, "रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पूज्य पिता दाऊ लाल वैष्णव के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है. ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें."

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...