Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

PM मोदी से मिले राघव चड्ढा, भेंट की गणेश जी की मूर्ति, बोले- ये सुबह हमेशा याद रहेगी!

राघव चड्ढा ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात. जिसके तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की और इस मुलाकात को उन्होंने यादगार बताया.

Image Credit: X@raghav_chadha
Loading Ad...

भाजपा राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात को यादगार बताया है. सांसद ने पीएम मोदी से मुलाकात की तस्वीर 'एक्स' पर शेयर की. 

राघव चड्ढा ने PM मोदी से मुलाकात को बताया यादगार 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पोस्ट में उन्होंने लिखा, "एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी रखूंगा. पीएम मोदी से मिलने का सौभाग्य मिला. विस्तृत और समृद्ध बातचीत हुई. उनके बहुमूल्य समय और मार्गदर्शन से सीखने का अवसर देने के लिए हृदय से आभारी हूं."

Loading Ad...

राघव चड्ढा प्रधानमंत्री को भगवान गणेश की मूर्ति भेंट की 

Loading Ad...

एक्स पर शेयर की गई तस्वीर में राघव चड्ढा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान गणेश की मूर्ति भेंट करते नजर आए.

चड्डा ने डॉक्टरों और डायग्नोस्टिक सेंटरों के बीच 'कट मनी' पर जताई गंभीर चिंता

Loading Ad...

6 अगस्त को राज्यसभा सदस्य राघव चड्डा ने संसद में कुछ डॉक्टरों और डायग्नोस्टिक सेंटरों के बीच 'कट मनी' या रेफरल कमीशन के चलन पर गंभीर चिंता जताई थी. उन्होंने कहा था कि इस अनौपचारिक व्यवस्था का आर्थिक बोझ आखिरकार मरीजों को ही उठाना पड़ता है.

शून्यकाल के दौरान राज्यसभा में राघव चड्डा ने कहा था कि कुछ डॉक्टरों और डायग्नोस्टिक सेंटरों के बीच ऐसा तंत्र विकसित हो गया है, जिसमें मरीजों को जांच के लिए भेजने के बदले डॉक्टरों को तय कमीशन दिया जाता है.

उन्होंने कहा था, "यह एक अनौपचारिक व्यवस्था बन चुकी है. मरीज का इलाज करने के लिए नहीं, बल्कि उसे रेफर करने के लिए डॉक्टर को 3,000 रुपए तक दिए जाते हैं. इसके लिए तय कमीशन रेट, एजेंट और समानांतर इंसेंटिव इकोनॉमी काम कर रही है."

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

चड्डा ने आरोप लगाया था कि डायग्नोस्टिक सेंटर अपने खातों में इन भुगतानों को 'मार्केटिंग एक्सपेंस' बताते हैं, जबकि डॉक्टर इसे 'रेफरल कमीशन' के रूप में दर्ज करते हैं लेकिन वास्तविकता यह है कि इसकी पूरी कीमत मरीज के बिल में जोड़ दी जाती है.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...