Advertisement
पुलिस वालो पर चले लाठी-डंडे...100 से ज्यादा भीड़ ने थाने पर की जमकर पथरबाज़ी! SHO के चेहरे पर आए 8 टांके, 28 लोग गिरफ्तार
Rajasthan: अलवर जिले के गोविंदगढ़ इलाके में देर रात एक घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी. यह शुरू हुई सिर्फ बाइक स्टंट और तेज आवाज वाली बाइक से लेकिन जल्द ही मामला थाने तक पहुँच गया. बताया जा रहा है कि दो युवक रात के समय बुलेट बाइक पर स्टंट कर रहे थे और बाइक से ऐसे तेज आवाज निकाल रहे थे, जैसे पटाखे फुट रहे हो, इससे आसपास के लोग परेशान हुए और उन्होंने पुलिस को सुचना दी.
Advertisement
Rajasthan: अलवर जिले के गोविंदगढ़ इलाके में देर रात एक घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी. यह शुरू हुई सिर्फ बाइक स्टंट और तेज आवाज वाली बाइक से लेकिन जल्द ही मामला थाने तक पहुँच गया. बताया जा रहा है कि दो युवक रात के समय बुलेट बाइक पर स्टंट कर रहे थे और बाइक से ऐसे तेज आवाज निकाल रहे थे, जैसे पटाखे फुट रहे हो, इससे आसपास के लोग परेशान हुए और उन्होंने पुलिस को सुचना दी.
पुलिस की शुरुआत और बाइक जब्त
शिकायत मिलने के बाद गोविंदगढ़ थाने से एक एएसआई मौके पर पहुंचे. उन्होंने दोनों युवकों को सड़क पर स्टंट करने और तेज आवाज निकालने से मना किया. लेकिन बात यहीं नहीं रुकी. युवक पुलिसकर्मी से उलझ गए और स्थिति बिगड़ने लगी. इसके बाद पुलिस ने बाइक को जब्त कर थाने ले जाने का निर्णय लिया.
Advertisement
भीड़ जुटी और हंगामा शुरू
Advertisement
बाइक थाने ले जाने के बाद चालक अजित सिंह ने अपने परिजन और परिचितों को बुला लिया. थोड़ी ही देर में बड़ी संख्या में लोग थाने के बाहर इकट्ठा हो गए. पहले बहस हुई, फिर माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया. देखते ही देखते थाने के बाहर और अंदर हंगामा शुरू हो गया. पुलिस के अनुसार, करीब 100 लोग वहां जमा हो गए और पथराव भी करने लगे. थाने के अंदर पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की हुई और कुछ के ऊपर लाठी-डंडों से भी हमला हुआ. इस हिंसक झड़प में थानाधिकारी धर्म सिंह के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके चेहरे पर 8 टांके लगाए गए.
पुलिस ने की सख्त कार्रवाई
Advertisement
घटना के तुरंत बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की. कुल 28 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 4 मुख्य आरोपी शामिल हैं. इसके अलावा घटना में इस्तेमाल हुई 7 मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं। पुलिस के मुताबिक, शुरू में कार्रवाई सिर्फ मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों के उल्लंघन के तहत की गई थी. बाइक चालक अजित सिंह को बाइक समेत थाने लाया गया था, लेकिन बाद में मामला भीड़ के हंगामे में बदल गया.
इलाके में चिंता और सवाल
यह भी पढ़ें
इस घटना के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है. लोग बता रहे हैं कि सड़क पर बाइक स्टंट और तेज आवाज वाली बाइक का चलन लगातार बढ़ रहा है, जिससे आम लोग परेशान हैं. वहीं, थाने के अंदर पुलिस पर हमला होने ने भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और बाकी लोगों की पहचान भी की जा रही है. गोविंदगढ़ में अब हालात शांत बताए जा रहे हैं, लेकिन इस घटना ने पुलिस और स्थानीय लोगों दोनों को झकझोर कर रख दिया है.