Advertisement
Monalisa के पिता ने अपनी बेटी के आरोपों की खोली पोल, बोले- उससे जबरदस्ती ये सब बुलवाया जा रहा है
Monalisa - Farman Khan Marriage: मोनालिसा अपने ही घर -परिवार और करीबियों पर गंभीर आरोप लगा रही है.लेकिन दूसरी तरह उसके पिता जय भोसलेँ इन सभी बातों को पूरी तरह गलत और बेबुनियादी बता रहे हैं.
Advertisement
Monalisa - Farman Khan Marriage Controversy: मोनालिसा, जो कुछ समय पहले अपनी खूबसूरती और सादगी की वजह से लोगों के बीच चर्चा में आई थी, आज अपने ही घर -परिवार और करीबियों पर गंभीर आरोप लगा रही है. उसने अपनी मां के प्यार की कमी और पिता के व्यवहार को लेकर जो बातें कही हैं, वो सिर्फ आरोप नहीं बल्कि उसके अंदर के दर्द को भी दिखती हैं. लेकिन दूसरी तरह उसके पिता जय भोसलेँ इन सभी बातों को पूरी तरह गलत और बेबुनियादी बता रहे हैं. जय भोसलेँ का कहना हैं की उनकी बेटी को अब सच से ज्यादा झूट बोलना सिखाया जा रहा हैं. बेटी के आरोपों को लेकर उन्होंने कहा, ‘यह सब सुनने से पहले मुझे मौत आ जाती तो बेहतर होता.
डायरेक्टर पर आरोप और पिता का बचाव
मामला और ज्यादा गंभीर तब हो गया जब मोनालिसा का एक वीडियो सामने आया, जिसमें उसने अपनी पहली फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया. ये आरोप बहुत गंभीर हैं, लेकिन पिता जय भोंसले ने इन्हें भी सिरे से खारिज कर दिया. उनका कहना है कि शूटिंग के दौरान हमेशा बड़ी यूनिट मौजूद रहती थी करीब 80 लोग और या तो वे खुद या परिवार का कोई सदस्य हर वक्त मोनालिसा के साथ रहता था. उनके मुताबिक, ऐसे माहौल में इस तरह की घटना होना संभव ही नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि मोनालिसा पहले खुद सनोज मिश्रा की तारीफ करती थी, इसलिए अब अचानक ऐसे आरोप लगाना उन्हें समझ नहीं आ रहा.
Advertisement
पैसे, फिल्म और सच्चाई पर सवाल
Advertisement
जय भोंसले ने फिल्म के खर्च को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने उस दावे को गलत बताया जिसमें कहा गया था कि फिल्म सिर्फ तीन लाख रुपये में बनी. उनके अनुसार, इतना पैसा तो सिर्फ यात्रा में ही खर्च हो जाता है, क्योंकि शूटिंग नेपाल सहित कई जगहों पर हुई थी. उनकी बातों से साफ लगता है कि वे हर उस चीज़ का बचाव कर रहे हैं जिसे उनकी बेटी गलत बता रही है.
पिता की बेबसी और मदद की पुकार
Advertisement
उन्होंने कहा कि उन्हें 'लव जिहाद' जैसे शब्दों की ज्यादा समझ नहीं है, लेकिन उन्हें इतना जरूर लगता है कि उनकी बेटी के साथ कुछ गलत हुआ है या उसे किसी तरह बहकाया गया है. उनकी आवाज़ में गुस्से से ज्यादा डर और चिंता है. एक पिता जो अपनी बेटी को समझ नहीं पा रहा, जो हालात को संभाल नहीं पा रहा , वो आखिर में सिर्फ यही कहता है कि उसे समझ नहीं आ रहा क्या करे. उन्होंने लोगों से मदद की गुहार लगाई.
मंदिर में हुई शादी की होगी जांच
यह भी पढ़ें
आयोग की टीम ने अरुमानूर नैनार देवा मंदिर का दौरा किया, जहां कुछ ही दिन पहले मोनालिसा और फरमान ने सात फेरे लिए थे. टीम ने वहां मौजूद दस्तावेजों जैसे आधार कार्ड की प्रतियां, प्रार्थना पत्र और मंदिर द्वारा जारी शादी प्रमाण पत्र की बारीकी से जांच की. आयोग यह देखना चाहता है कि शादी के समय सभी कानूनी नियमों और प्रक्रियाओं का पालन हुआ था या नहीं. इस जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि शादी वैध तरीके से हुई है या इसके पीछे कोई गड़बड़ी हुई है. सभी दस्तावेज़ों और सबूतों की समीक्षा के बाद ही यह तय होगा कि अगली कार्रवाई कैसे होगी.