×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड: 15 लोगों की मौत, घटनास्थल पहुंचे CM योगी, KGMU में पीड़ितों से भी मिले

लखनऊ में हुए अग्निकांड के वक्त CM योगी अलीगढ़ में लोकार्पण कार्यक्रम में थे. जैसे ही उन्हें इस दुखद घटना की जानकारी मिली, वह कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर लखनऊ रवाना हो गए.

Author
22 Jun 2026
( Updated: 22 Jun 2026
07:34 PM )
लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड: 15 लोगों की मौत, घटनास्थल पहुंचे CM योगी, KGMU में पीड़ितों से भी मिले
Image Source- IANS/Screengrab
Advertisement

Lucknow Coaching Fire: लखनऊ के अलीगंज कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड में मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हो गई. हादसे के बाद CM योगी आदित्यनाथ ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और अस्पताल में घायलों से मुलाकात की.  

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ में अपने सभी निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर लखनऊ के लिए रवाना हुए और घटनास्थल पर पहुंच गए. उन्होंने राहत कार्यों का जायजा लिया और घायलों को बेहतर इलाज की बात दोहराई. उन्होंने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता घायलों को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराना है. घटना के कारणों का पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा. 

मृतकों में सबसे ज्यादा हैं छात्र

इनमें ज्यादातर छात्र ही हैं, कई छात्र अंदर ही फंसे हुए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीनियर अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने और तेजी से बचाव अभियान चलाने का आदेश दिया है. हादसे के बाद UP के स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंचे. 

Advertisement

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर आठ दमकल गाड़ियां भेजी गईं और फायरमैन ने इमारत की दीवार तोड़कर फंसे हुए लोगों को निकाला. जिनमें 20 से ज्यादा छात्र भी शामिल थे. 

आग से बचने के लिए बाथरूम में छुपे छात्र

कोचिंग में आग लगने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया. छात्रों के परिवार वाले बदहवाल हालत में वहां पहुंचे. एक छात्र के बड़े भाई शकील अहमद ने रोते हुए बताया, मेरा छोटा भाई अंदर फंसा हुआ है. फोन पर उससे मिला आखिरी मैसेज यह था कि वह आग और धुएं से बचने के लिए वॉशरूम की तरफ भाग रहा है. अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है.

जान बचाने के लिए कूदे छात्र

Advertisement

वहीं, आग की लपटों के बीच कुछ छात्र जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूद गए. छात्रों को आग की लपटों से बचने के लिए ऊंची मंजिलों से कूदते हुए देखा गया. घायलों को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया. 

मौके पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी पहुंचे. उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘हमारी प्राथमिकता सभी बच्चों को सुरक्षित निकालना है. ज्यादातर बच्चों को पहले ही निकाल लिया गया है.’

आग लगने के बाद 3-4 बच्चों ने खुद को वॉशरूम के अंदर बंद कर लिया था. फायर ब्रिगेड की टीम ने हर कमरे की तलाशी ली ली और वॉशरूम भी चेक किए गए. बताया जा रहा है फायर ब्रिगेड के लोगों ने बगल वाले घर की दूसरी मंजिल की दीवार तोड़कर कोचिंग के अंदर एंट्री की. धुआं इतना ज्यादा था कि एग्जॉस्ट फैन लगाए गए हैं और हर कमरे की तलाशी का काम चल रहा है.

Advertisement

डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने बताया, ‘तलाशी अभियान पूरा होने के बाद हम पूरी जानकारी देंगे. हमारी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि घायलों को अस्पताल में सही इलाज मिले और सभी को सुरक्षित निकाला जाए. कुछ बच्चे कूद गए. उन्हें चोटें आईं और उन्हें अस्पताल भेजा गया है.’

CM योगी ने रद्द किए दौरे 

Advertisement

वहीं, हादसे के बाद CM योगी अलीगढ़ से लखनऊ लौट आए हैं. उन्होंने अलीगढ़ दौरा बीच में छोड़ दिया. अलीगढ़ में लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री को मिली लखनऊ में भीषण अग्निकांड की जानकारी मिली थी. 

CM योगी ने सूचना मिलते ही DGP और अपर मुख्य सचिव (गृह) को मौके पर जाने के निर्देश दिए. उन्होंने अलीगढ़ में कार्यक्रम छोड़ने से पहले कहा, मेरी इच्छा थी कि यहीं रहूं, लेकिन अभी-अभी जानकारी मिली है कि लखनऊ में एक दुर्घटना हुई है और कुछ बच्चे अग्निकांड की चपेट में आए हैं. इसमें कुछ बच्चों की दुखद मौत हो गई है. प्रशासन राहत कार्यों में लगा है. मुझे भी इस दुखद घटना के कारण तत्काल वापस लखनऊ जाना पड़ रहा है. 

CM योगी ने कहा, जिन परिवारों ने अपने नौजवानों को खोया है, उनके प्रति गहन संवेदना व्यक्त करता हूं. पुलिस महानिदेशक और अपर मुख्य सचिव (गृह) को निर्देश दिया है कि मौके पर जाकर इसकी रिपोर्ट पेश करें. इस मामले की तह में जाकर दोषियों को सजा दिलाई जाएगी. 

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर फर्स्ट-एड देने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की एक टीम और छह एम्बुलेंस तैनात की गई है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- 'कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग अंधेरे में रहने के आदी थे...', फिरोजाबाद में CM योगी का बड़ा हमला, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

यह भी पढ़ें

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही CM योगी ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने और स्थिति का जायजा लेने का निर्देश दिया. CMO के अधिकारी ने कहा, ‘प्रशासन से कहा गया है कि वह हर स्तर पर सतर्क रहे और स्थिति पर लगातार नजर रखे. राहत और बचाव कार्यों की लगातार निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं.’

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें