Advertisement
सड़क पर चले लाठी-घूंसे, निर्वस्त्र करके बुरी तरह पीटा, लड़की से बदसलूकी करने का आरोप, भीड़ का फूटा गुस्सा
Rishikesh News: हरियाणा से आए कुछ पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई. आरोप है कि कार में सवार कुछ पर्यटकों पर एक महिला के साथ छेड़खानी और अश्लील इशारे करने का आरोप लगा, जिसके बाद स्थानीय लोग भड़क गए.
Advertisement
Rishikesh News: उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसके पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना दिया. हरियाणा से आए कुछ पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई. आरोप है कि कार में सवार कुछ पर्यटकों पर एक महिला के साथ छेड़खानी और अश्लील इशारे करने का आरोप लगा, जिसके बाद स्थानीय लोग भड़क गए..फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों की बात सुनी जा रही है.
महिला के आरोप के बाद शुरू हुआ विवाद
यह घटना बुधवार 20 मई की शाम की बताई जा रही है.जानकारी के मुताबिक, काली की ढाल इलाके में एक कार हरिद्वार की तरफ से ऋषिकेश की ओर जा रही थी. इसी दौरान एक महिला ने आरोप लगाया कि कार में बैठे दो युवकों ने उसके साथ अश्लील इशारे किए और छेड़छाड़ करने की कोशिश की.
महिला के इस आरोप के बाद आसपास मौजूद लोगों का गुस्सा भड़क गया. देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई और मामला बहस से झगड़े में बदल गया.
Advertisement
बहस से बढ़कर मारपीट तक पहुंचा मामला
Advertisement
स्थानीय लोगों ने जब पर्यटकों से इस बात पर सवाल किया, तो दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई. पर्यटकों ने आरोपों को गलत बताया और अपनी सफाई देने की कोशिश की, लेकिन माहौल शांत नहीं हुआ.
थोड़ी ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साई भीड़ ने कार को घेर लिया और उस पर पत्थरों से हमला कर दिया. कार को काफी नुकसान पहुंचा और माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया.
सड़क पर घसीटकर पिटाई, वीडियो भी आया सामने
Advertisement
स्थिति तब और बिगड़ गई जब कुछ लोगों ने कथित तौर पर पर्यटकों को कार से बाहर खींच लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. आरोप है कि उन्हें सड़क पर घसीटकर बुरी तरह पीटा गया, जिससे एक युवक घायल हो गया और लहूलुहान हो गया.
इस दौरान एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें भीड़ दो युवकों के साथ मारपीट करती दिख रही है. वीडियो में यह भी दावा किया जा रहा है कि आरोपितों को नग्न कर पीटा गया, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी.
पुलिस की एंट्री और हालात काबू में
घटना की जानकारी मिलते ही आईडीपीएल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया. पुलिस ने घायल पर्यटकों को अस्पताल पहुंचाकर उनका मेडिकल कराया और बाद में उन्हें चौकी ले जाया गया.
फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि सच सामने आ सके.
Advertisement
जांच में जुटी पुलिस, दोनों पक्षों के दावे अलग
यह भी पढ़ें
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अभी तक दोनों तरफ से अलग-अलग दावे सामने आए हैं. पर्यटक जहां आरोपों को गलत बता रहे हैं, वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना गंभीर थी और प्रतिक्रिया उसी के अनुसार हुई.
अधिकारियों ने साफ किया है कि जो भी पक्ष दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल मामला जांच के दायरे में है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान से देख रही है..