Advertisement
'जुनैद ने की गंदी हरकत, अभिजीत दिपके ने पुलिस कंप्लेन नहीं करने दी', CJP प्रदर्शन में शामिल रही महिला ने खोली पोल
CJP प्रोटेस्ट के खत्म होने के बाद कई खुलासे हो रहे हैं. इसमें शामिल रही एक महिला ने मोहम्मद जुनैद की पोल खोली और कहा कि वो गंदी हरकतें करता था, हाथ छूकर महिलाओं से स्वास्थ्य पूछता था. जब इसकी शिकायत करने अभिजीत दिपके के पास पहुंची तो उन्होंने पुलिस कंप्लेन नहीं करने दिया.
Advertisement
नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शन के दौरान जंतर-मंतर पर खाना बांटने वाले मोहम्मद जुनैद के खिलाफ एक महिला ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. महिला ने जुनैद पर अनुचित व्यवहार और महिलाओं को परेशान करने के आरोप लगाए हैं. उन्होंने मांग की कि जुनैद को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए.
जंतर मंतर से वायरल हुए जुनैद के खिलाफ महिला ने की शिकायत
महिला ने बताया कि हमारी शिकायत दर्ज हो चुकी है. मुझे यहां पर बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है. हमारी यही मांग है कि सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी जाए. उन्होंने कहा, "हमारी शिकायत यह है कि जुनैद ने प्रदर्शन के दौरान लड़कियों के साथ गंदी हरकतें की थीं. उसने लड़कियों को गलत तरीके से छूआ और देर रात में मैसेज करता था."
Advertisement
शिकायतकर्ता ने कहा, "कई लोग बोल रहे हैं कि प्रदर्शन के समय जुनैद के खिलाफ आवाज कोई नहीं उठाई गई, लेकिन इसके पीछे का एक कारण है. वजह यह थी कि उस समय अभिजीत दीपके और उनकी टीम ने यह कहकर मुझे रोका था कि इससे प्रोटेस्ट खराब हो जाएगा. कुछ अन्य लोगों ने भी उस समय मुझे सलाह दी थी."
Advertisement
'मोहम्मद जुनैद लड़कियों के साथ गंदी हरकतें करता था, हाथ छूकर स्वास्थ्य पूछा करता था...जब इसकी शिकायत अभिजीत दिपके के पास गई तो उन्होंने पुलिस कंप्लेन करने से मना कर दिया...'
— NMF NEWS (@NMFNewsNational) ?ref_src=twsrc%5Etfw">August 8, 2026
CJP प्रोटेस्ट में शामिल रही महिला ने लगाए गंभीर आरोप, दिल्ली पुलिस के पास पहुंची. #CJP #CJPProtest… pic.twitter.com/HSxSkJAp2F
जुनैद पर अश्लीलता के लगे आरोप!
Advertisement
महिला ने आरोप लगाए कि सीजेपी ने शिकायत को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की थी. उसकी आपत्ति के बावजूद जुनैद प्रदर्शन में आया था. उन्होंने कहा, "मेरे पास इसकी रिकॉर्डिंग है कि प्रदर्शन के दौरान वॉलिंटियर्स ग्रुप से जुड़ी लड़की ने जुनैद की गलतियों के लिए माफी मांगी थी."
उन्होंने मांग की कि हमें सार्वजनिक तौर पर माफी चाहिए. महिला ने कहा, "जिस तरह विजेता दहिया को सार्वजनिक तौर पर टीम से बाहर कर दिया गया था. उसी तरह जुनैद के साथ नहीं किया गया. जुनैद ने यहां बदतमीजी की थी."
अभिजीत दिपके ने पुलिस कंप्लेन से महिला को किया था मना!
Advertisement
यह भी पढ़ें
महिला ने अपने आरोपों को दोहराते हुए कहा कि हमने अभिजीत दीपके के पास जाकर शिकायत की थी, लेकिन उन्होंने जुनैद के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया था. उन्होंने यह भी कहा कि मेरी शिकायत के बाद ही मोहम्मद जुनैद झारखंड पहुंचा था.