Advertisement

Loading Ad...

Jabalpur Cruise Accident : बरगी बांध में क्रूज पलटने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हुई, लापता लोगों की तलाश जारी

Jabalpur Cruise Accident: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के बरगी डैम पर हुआ क्रूज बोट हादसा ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया. यह हादसा गुरूवार को हुआ था और इसके बाद से पूरे इलाके में गहरी शोक की लहर हैं..अब तक हादसे में मरने वालो की संख्या 9 तक पहुंच चुकी हैं..

Image Source: IANS
Loading Ad...

Jabalpur Cruise Accident: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के बरगी डैम पर हुआ क्रूज बोट हादसा ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया. यह हादसा गुरूवार को हुआ था और इसके बाद से पूरे इलाके में गहरी शोक की लहर हैं..अब तक हादसे में मरने वालो की संख्या 9 तक पहुंच चुकी हैं , जबकि 24 लोगों को जीवित बचाया गया हैं , इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी हैं.  इस हादसे के बाद से सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार चल रहा हैं , लेकिन हादसे की भयावहता और जटिलता ने राहत कार्यो को बेहद कठिन बना दिया हैं. 

रेस्क्यू ऑपरेशन में हो रही कठिनाई

शुक्रवार को, बचाव दल ने फिर से सर्च ऑपरेशन को तेज किया. पानी के अंदर से कई और शव बरामद किए गए हैं, और बचाव कार्य में जुटी टीमों के लिए हालात काफी मुश्किल हैं. एनडीआरएफ, सेना और स्थानीय टीमें इस ऑपरेशन में दिन-रात जुटी हुई हैं, लेकिन कई मुश्किलें सामने आ रही हैं.
एक बचावकर्मी ने बताया कि क्रूज बोट पूरी तरह से उलटी पड़ी हुई है, और पानी के अंदर विजिबिलिटी लगभग शून्य है. ऐसे में राहत कार्यों को करना और शवों को ढूंढना बेहद कठिन हो गया है. टीम को अंदाजे के आधार पर काम करना पड़ रहा है क्योंकि दृश्यता बेहद कम है.

Loading Ad...

मां-बच्चे को निकालने में आई कठिनाइयां

Loading Ad...

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कई शव निकाले जा चुके हैं, जिनमें एक मां और उसका बच्चा भी शामिल है. बचावकर्मी ने बताया कि मां ने अपने बच्चे को मजबूती से पकड़ा हुआ था, और दोनों को एक साथ उस छोटे से रास्ते से बाहर निकालना बहुत मुश्किल था. हालांकि, काफी मेहनत और प्रयास के बाद, दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। यह स्थिति इतनी कठिन थी कि इसे शब्दों में बताना भी मुश्किल है.
इसके अलावा, क्रूज बोट के अंदर की स्थिति बेहद खराब है – खिड़कियां छोटी हैं, और ग्रिल के बीच शव फंसे हुए हैं, जिससे उन्हें बाहर निकालना और भी चुनौतीपूर्ण हो रहा है.

पानी की गहराई और अंधेरे में रेस्क्यू

Loading Ad...

रेस्क्यू टीम का कहना है कि अभी भी अंदर कई शव हो सकते हैं और खोज जारी है. क्रूज बोट पानी में उलटी पड़ी है, और स्थिति ऐसी है कि हर कदम बेहद सावधानी से उठाना पड़ रहा ह. पानी गहरा है, और अंदर का दृश्य बहुत अंधेरा है, जिससे हर शव को ढूंढना कठिन हो रहा है.
एक अन्य बचावकर्मी ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान हर बार जोखिम बना रहता है, क्योंकि पानी के अंदर स्थितियां काफी अस्थिर हैं. कई जगहों पर ग्रिल और संकीर्ण जगहों के कारण शव फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालना कठिन हो गया है.

लापता व्यक्तियों की सूची

इस बीच, जबलपुर जनसंपर्क विभाग ने बरगी क्रूज हादसे में लापता लोगों की एक सूची जारी की है. इसमें कुल नौ लोगों के नाम दर्ज हैं, जिनमें महिलाएं, बच्चे और पुरुष शामिल हैं. ये लापता लोग इस हादसे के दौरान क्रूज बोट में सवार थे। सूची में जिन व्यक्तियों के नाम हैं, वे हैं:
तमिल (5 वर्ष)
विराज सोनी (6 वर्ष)
मयूरम (9 वर्ष)
पूनम थापा (7 वर्ष)
ज्योति श्रीवास (34 वर्ष)
त्रिशान (4 वर्ष)
प्रदीप मैसी
मरिना मैसी
कामराज
इस लिस्ट में शामिल बच्चों और महिलाओं के नाम से यह हादसा और भी दिल दहला देने वाला बन जाता है, और पूरे इलाके में शोक की लहर है.

Loading Ad...

रेस्क्यू ऑपरेशन की उम्मीदें और चुनौती

रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है, और हर कोई यही उम्मीद कर रहा है कि जल्दी से जल्दी सभी लापता लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके. हालांकि, जिस तरह की परिस्थितियां हैं, उसमें ऑपरेशन को जल्दी खत्म करना आसान नहीं है. स्थिति को देखते हुए रेस्क्यू टीम लगातार सावधानी और मेहनत से काम कर रही है, ताकि हर किसी को बचाया जा सके. यह हादसा न केवल जबलपुर बल्कि पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया है. सभी की उम्मीदें अब बचाव कार्यों पर टिकी हैं, और हर कोई यह चाहता है कि इस आपदा से जितने भी लोग बच सकते हैं, उन्हें बचाया जाए..

यह भी पढ़ें

INPUT - IANS 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...