Advertisement

Loading Ad...

जेवर एयरपोर्ट पर 'पहली उड़ान' भरने वाली फ्लाइट बनी इंडिगो, दी गई वॉटर कैनन सलामी, देखें VIDEO

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार सुबह इंडिगो की पहली शेड्यूल फ्लाइट 6E-2278 लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची. यहाँ से ये फ्लाइट बेंगलुरु जाएगी और वहां सुबह 11:05 बजे उतरेगी. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आने पर पानी की बौछारों से फ्लाइट को सलामी दी गई,

Image Credits: ANI/VideoGrab
Loading Ad...

उत्तर प्रदेश के नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार यानी 15 जून से आधिकारिक तौर पर वाणिज्यिक उड़ानें शुरू हो गईं, जिससे उत्तरी भारत में हवाई संपर्क को महत्वपूर्ण बढ़ावा मिला है। कम लागत वाली एयरलाइन इंडिगो ने जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनआईए) से उड़ान संचालन शुरू करने वाली पहली एयरलाइन बनकर इतिहास रच दिया है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार सुबह इंडिगो की पहली शेड्यूल फ्लाइट 6E-2278 लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची. यहाँ से ये फ्लाइट बेंगलुरु जाएगी और वहां सुबह 11:05 बजे उतरेगी. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आने पर पानी की बौछारों से फ्लाइट को सलामी दी गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

इन लोगो ने किया फ्लाइट में सफर 

Loading Ad...

लखनऊ से आई इस पहली फ्लाइट में विमानन मंत्रालय, DGCA और एयरपोर्ट ऑपरेटर के कुछ शीर्ष अधिकारियों के साथ दिल्ली-NCR, गाजियाबाद और उत्तर प्रदेश के बड़े बिजनेसमैन, व्यापारी और आम यात्रियों ने सफर किया. 

Loading Ad...

नोएडा एयरपोर्ट से पहले दिन इतनी फ्लाइट भरेगीं उड़ान 

पहले दिन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से  6-7 फ्लाइट उड़ान भरेगीं. लखनऊ से नोएडा की फ्लाइट 7:05 बजे टेक ऑफ के बाद 8:05 बजे जेवर एयरपोर्ट पर उतरी. फिर हैदराबाद-नोएडा (06-8:35), नोएडा-अमृतसर ( 10:10-11:20), नोएडा- बेंगलुरु (8:35-11:05), अमृतसर-नोएडा (12:15-1:20), बेंगलुरु -नोएडा (15:45-18:20), नोएडा-हैदराबाद (14:50-16:50) और आखिरी फ्लाइट दिन की नोएडा-लखनऊ शाम को (18:55-20:00) होगी.

Loading Ad...

नोएडा एयरपोर्ट से देश भर के 16 से अधिक गंतव्यों से सीधे कनेक्टिविटी 


इंडिगो के मुताबिक अब इस नए एयरपोर्ट को देश भर के 16 से अधिक गंतव्यों से सीधे जोड़ेगी.

यह भी पढ़ें

इसके साथ ही अमृतसर-जोधपुर, बरेली-भोपाल, जयपुर और जोधपुर, धर्मशाला-जोधपुर, चंडीगढ़-बरेली, किशनगढ़ और पंतनगर, जम्मू-जोधपुर, जयपुर-धर्मशाला और पंतनगर, किशनगढ़-भोपाल तथा पंतनगर-जयपुर और जोधपुर जैसे 14 शहरों के बीच वन-स्टॉप कनेक्टिविटी भी उपलब्ध होगी.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...