Advertisement
‘दलित हूं इसलिए…’, आंखों में आंसू लिए कर्नाटक के मंत्री ने दिया इस्तीफा, इस घोटाले से जुड़ा था नाम
इस्तीफे का ऐलान करते हुए बी. नागेंद्र भावुक हो गए और आंसू पोंछते दिखे. उन्होंने कहा, वे अपना त्यागपत्र सौंप रहे हैं. हालांकि उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया है.
Advertisement
Karnataka Minister B Nagendra Resign: कर्नाटक की डीके शिवकुमार सरकार में उस वक्त भूचाल आ गया. जब मंत्री बी नागेंद्र ने इस्तीफे का ऐलान किया. कर्नाटक के योजना और सांख्यिकी मंत्री बी. नागेंद्र ने डीके शिवकुमार सरकार से इस्तीफा दे दिया है. विपक्ष ने उन पर कर्नाटक महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया था.
इस्तीफे का ऐलान करते हुए बी. नागेंद्र भावुक हो गए और आंसू पोंछते दिखे. उन्होंने कहा, वे अपना त्यागपत्र सौंप रहे हैं. हालांकि उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया और कहा कि उन्हें इसलिए टारगेट किया जा रहा है क्योंकि वह दलित वर्ग से आते हैं. बी नागेंद्र ने कहा,
'क्या वाल्मीकि निगम के किसी लेनदेन में कहीं भी मेरे दस्तखत है? मुझे सिर्फ इसलिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि मैं एक दलित वर्ग से आता हूं.'
Advertisement
‘कर्नाटक की जनता सब देख रही है’
Advertisement
बी नागेंद्र ने विपक्षी BJP पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, उन्होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ रोजाना 1000 झूठ फैलाए जा रहे हैं. नागेंद्र ने बैंकों पर भी सवाल खड़ा किया और कहा,
'इस पूरे मामले में बैंक शामिल थे. अगर बैंकों की संलिप्तता है, तो क्या इसके लिए केंद्रीय वित्त मंत्री जिम्मेदार नहीं हैं? कर्नाटक की जनता सब देख रही है.’
Advertisement
इससे पहले बी नागेंद्र शुक्रवार को दिल्ली में थे और आज ही बेंगलुरु से लौटे हैं. बेंगलुरु में उन्होंने कहा, वे मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से मिलेंगे और आदिवासी कल्याण में कथित अनियमितताओं के मामले को लेकर चल रहे विवाद पर विस्तार से चर्चा करेंगे. हालांकि उस समय उन्होंने इस्तीफे की संभावना से इंकार किया था बाद में रोते हुए इस्तीफे का ऐलान किया था.
विपक्ष ने की थी इस्तीफे की मांग
दरअसल, BJP और जेडीएस ने मंत्री नागेंद्र के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन शुरू किया था. बी नागेंद्र ने कहा, BJP की ओर से दी जा रही 'झूठी धमकियों' से नहीं डरते.
Advertisement
यह भी पढ़ें
यह भी पढ़ें- नहीं छपेगी सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग’, पेंगुइन इंडिया ने किया इंकार, कांग्रेस ने क्या आरोप लगाए?
कर्नाटक महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम में कथित अनियमितताओं को लेकर राज्य सरकार पर विपक्ष लगातार दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है. मंत्री बी नागेंद्र ने अपने राजनीतिक विरोधियों पर भी निशाना साधा और कहा कि 'मनुवादियों' के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी.