Advertisement
पटना में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की ऑटो से टक्कर में 8 लोगों की मौत
स्थानीय लोगों के मुताबिक दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि सात लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते दम तोड़ दिया. हादसे की सूचना मिलते ही शाहजहांपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
Advertisement
बिहार के पटना जिले के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक ट्रक और ऑटो की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में सात महिलाएं बतायी जा रही हैं.
शाहजहांपुर में हुआ भीषण सड़क हादसा
दरअसल, यह पूरा मामला शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के पास शनिवार की सुबह हुआ है, जहां एक ट्रक और टेम्पू की टक्कर में आठ लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना में कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए.
ट्रक की टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे
Advertisement
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के मलवा गांव के रहने वाले कुछ लोग सुबह गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य प्राप्त करने गए थे. ये सभी लोग एक ऑटो पर सवार होकर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे ऑटो के परखच्चे उड़ गए.
हादसे में आठ लोगों की मौत
स्थानीय लोगों के मुताबिक दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि सात लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते दम तोड़ दिया. हादसे की सूचना मिलते ही शाहजहांपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
Advertisement
घायल यात्रियों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद इन्हें पटना रेफर कर दिया गया है. दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और जांच कर रही है. स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रक बेलगाम रफ्तार में आ रहा था और ड्राइवर ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद सीधी टक्कर हुई. बताया गया कि मृतकों में सात महिलाएं हैं और सभी एक ही गांव की हैं.
घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ लग गयी है. गाव में भी घटना की सूचना मिलते ही मातम पसर गया है.
Advertisement
यह भी पढ़ें
Advertisement
Advertisement
Advertisement