Advertisement
पाकिस्तानी F-16 को ठोकने वाले ग्रुप कैप्टन अभिनंदन ने IAF को कहा अलविदा, शुरू की नई पारी, अब क्या मिशन संभालेंगे?
करीब दो दशक तक भारतीय वायुसेना में अपनी सेवा देने के बाद वीर चक्र विजेता ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्तमान ने नई पारी शुरू की है. उन्होंने एक एयरलाइन कंपनी जॉइन की है.
Advertisement
पिछले पांच दशक से अत्याधुनिक और भरोसेमंद मानी जाने वाली पाकिस्तान की 4th जेनरेशन अमेरिकी फाइटर जेट F-16 को मिडियम रेंज 2nd जेनरेशन MiG-21 विमान से मार गिराने वाले, पाक के एयर डिफेंस को भेद देने वाले इंडियन एयरफोर्स के पूर्व ग्रुप कैप्टन और वीर चक्र विजेता अभिनंदन वर्तमान ने भारतीय वायुसेना को अलविदा कह दिया है. इसी के साथ उन्होंने अपने करियर की दूसरी पारी शुरू की है.
अभिनंदन वर्तमान ने भारतीय वायुसेना को कहा अलविदा
अभिनंदन वर्तमान ने वायुसेना से रिटायरमेंट ले ली है और अब वो प्राइवेट सेक्टर में अपनी नई जिंदगी शुरू करने जा रहे हैं. उन्होंने एक प्राइवेट एयरलाइन कंपनी जॉइन कर ली है. सूत्रों के मुताबिक उन्होंने इसी साल मार्च 31 को वायुसेना से VRS ले ली थी.
Advertisement
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने पिछले महीने अगस्त में एक क्षेत्रीय एयरलाइन FLY91 कंपनी जॉइन की है. कहा जा रहा है कि अभिनंदन यहां एक कमर्शियल यात्री विमान के पायलट की नौकरी करेंगे. उन्होंने करीब दो दशक तक भारतीय वायुसेना में अपनी सेवाएं दीं.
Advertisement
पाकिस्तान के F-16 का पीछा कर ठोका था!
आपको बता दें कि तब विंग कमांडर पद पर तैनात अभिनंदन 27 फरवरी 2019 को पाकिस्तान के सबसे उन्नत फाइटर जेट F-16 को MiG-21 से गिराने के बाद सुर्खियों में आए थे. हालांकि डॉग फाइट में उनका विमान भी मिसाइल की चपेट में आ गया और क्रैश हो गया. हालांकि वो इजेक्ट होकर पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाके में पहुंच गए. जहां पाक फौज और स्थानीय लोगों ने उन्हें अपने कब्जे में ले लिया. भारत के भारी दबाव और लगातार कूटनीतिक-सैन्य प्रयासों के बाद पाकिस्तान ने 1 मार्च 2019 को उन्हें भारत को सौंप दिया था. पाकिस्तान ने उन्हें करीब 60 घंटे तक हिरासत में रखा था.
Advertisement
ज्ञात हो कि 2019 में पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत ने बालाकोट एयरस्ट्राइक की थी. जब पाकिस्तान ने इस हमले का जवाब देने की कोशिश की तो फाइटर जेट मिग-21 बाइसन उड़ा रहे पायलट अभिनंदन वर्धमान ने पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान का पीछा किया था. उस समय भारत ने एफ-16 को मार गिराने का दावा किया था. हालांकि F-16 जैसी मॉडर्न 4th जेनरेशन मल्टीरोल फाइटर जेट को मिग-21 से गिराना संभव नहीं था, लेकिन वर्तमान की ट्रेनिंग, स्किल और जज्बे से ये संभव हो पाया था. इसी के बाद इस अमेरिकी जेट की खामियां उजागर हुई थीं.
Advertisement
अभिनंदन को दिया गया था वीर चक्र
अभिनंदन के इसी अद्भुत साहस और उत्तम स्किल के कारण उन्हें वीर चक्र से सम्मानित किया गया था. आपको बता दें कि वीर चक्र, परमवीर चक्र और महावीर चक्र के बाद तीसरा सबसे बड़ा युद्धकालीन वीरता पुरस्कार है.
अभिनंदन को वीर चक्र देने के बारे में भारत सरकार के राजपत्र में प्रकाशित प्रशस्ति-पत्र में भी लिखा गया कि अभिनंदन ने पाकिस्तानी विमानों की संख्या और एयर ऑपरेशन के दौरान तकनीकी बढ़त के बावजूद उनका दृढ़ साहस के साथ मुकाबला किया. उनके आक्रामक युद्धाभ्यास से दुश्मन के विमानों में रणनीतिक अव्यवस्था पैदा हुई और F-16 को मार गिराया गया.
Advertisement
ये भी पढ़ें: दान-पैसे से लेकर भीड़ और सुरक्षा तक... राम मंदिर के नए CEO जितेंद्र मिश्र के कंधों पर होंगी ये 5 बड़ी जिम्मेदारियां
यह भी पढ़ें
कौन सी कंपनी है FLY91, जिसके लिए अभिनंदन ने वायुसेना की नौकरी छोड़ दी?
- FLY91 एयरलाइन का गोवा और हैदराबाद में बेस है.
- FLY91 एक क्षेत्रीय एयरलाइन है, जिसने मार्च 2024 में कमर्शियल उड़ानें शुरू की थीं.
- FLY91 रिजनल कनेक्टिविटी के तहत छोटे शहरों को हवाई सेवा से जोड़ने पर फोकस कर रही है.
- FLY91 के पास फिलहाल 6 ATR 72-600 विमान हैं. ये टर्बोप्रॉप विमान कम दूरी की उड़ानों के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं.
- ATR 72-600 में करीब 70 यात्री बैठ सकते हैं.
- FLY91 एयरलाइन गोवा और हैदराबाद, इन दोनों ही केंद्रों से अलग-अलग राज्यों और शहरों के बीच उड़ानों का संचालन करती है.