Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

योगी के यूपी में लड़कियों का गंदा खेल, कैफ़े में बुलाती है ,पुलिस ने इमरान गैंग को दबोच लिया

यूपी और दिल्ली में एक नया स्कैम सामने आया है, जिसमें एक गैंग लड़कों को डेटिंग ऐप्स के जरिए लुभाकर कैफे में लूटती है। हाल ही में गाज़ियाबाद के एक कैफे में पुलिस ने छापा मारकर आठ लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें पांच महिलाएं शामिल हैं। इस गैंग के मुखिया खालिद है, जो लड़कों को महंगे बिलों के साथ धमकाते हैं। जब लड़के बिल देने से मना करते हैं, तो उन्हें बाउंसरों द्वारा परेशान किया जाता है। अधिकारियों ने उपयोगकर्ताओं को चेतावनी दी है कि वे डेटिंग ऐप्स का उपयोग करते समय सावधान रहें और नए लोगों पर आसानी से भरोसा न करें।

Loading Ad...

यूपी और दिल्ली में अब लड़के-लड़कियों का एक नया खेल सामने आया है। एक गैंग जो पूरे दिल्ली एनसीआर में सक्रिय है, इस गैंग में लड़कियां लड़कों को फंसाती हैं और फिर लूटने का काम करती हैं। यूपी के गाजियाबाद के एक कैफे में चल रहे डेटिंग ऐप स्कैम का खुलासा अब पुलिस ने किया है। इसमें लड़कों को ठगने का काम तेजी से किया जा रहा था। 24 अक्टूबर को कौशाम्बी मेट्रो स्टेशन के पास टाइगर कैफे में छापा मारा गया, जिसमें पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया—5 महिलाएं, 1 मैनेजर और 2 कैफे मालिक इस पूरे स्कैम में शामिल हैं। इस पूरे खेल का मुखिया साहिबाबाद का रहने वाला खालिद उर्फ इमरान बताया जा रहा है, जिसमें साथी सुमित और नदीम जो दिल्ली में रहते हैं, वो भी इस पूरे स्कैम में शामिल हैं। और इस गैंग को योगी की पुलिस ने धर लिया है।

लड़के के दोस्त की मदद से हुआ पूरा खुलासा

बता दें, दिल्ली में विकास गुप्ता नाम का एक लड़का जो डेटिंग ऐप के माध्यम से एक लड़की से मिलने कैफे गया, वहां उसने सॉफ्ट ड्रिंक ऑर्डर की और सॉफ्ट ड्रिंक का बिल उसे 16,000 रुपये थमा दिया। ये देख लड़का बिल भरने से इंकार करने लगा, तो कुछ बाउंसर ने उसे बंधक बना लिया और 50,000 रुपये की डिमांड की। लेकिन लड़के के दोस्त की सूझबूझ से पुलिस ने इन लोगों को पकड़ लिया। विकास से कैश के तौर पर 4,500 रुपये लिए गए और ऑनलाइन 25,000 रुपये की डिमांड की गई। फिर पुलिस ने इस पूरी गैंग को पकड़कर इस पूरे खेल का खुलासा किया।

आपको बता दें, सोशल मीडिया पर कई डेटिंग ऐप जैसे टिंडर और बंबल जैसे ऐप जो लड़के-लड़कियां चलाते हैं और जिस लोकेशन पर वो होते हैं, वहीं से एक-दूसरे से तुरंत जुड़ जाते हैं। यह खेल पूरे भारत में चल रहा है, जिसमें अब लड़के-लड़कियों का डेट करना आसान हो गया है। इसमें कुछ लड़के जो यह गैंग चला रहे हैं, वो लड़कों को लड़कियों से मिलने के बहाने कैफे बुलाते हैं। बाकायदा लड़कियों को भेजते हैं। लड़कियां लड़कों से बात करती हैं, फिर उन्हें कॉफी या खाने के लिए बुलाती हैं और अपने मनपसंद के रेस्टोरेंट पर ले जाती हैं। फिर वहां अपने मनपसंद का खाना ऑर्डर करती हैं।

Loading Ad...

लेकिन कुछ देर बाद जब बिल आता है तो 20,000 से 50,000 रुपये तक का बिल आता है। ये देख लड़का सोचता है कि उसने तो इतना कुछ ऑर्डर नहीं किया जितना बिल आया है। तब ये पूरी बात लड़के को समझ आती है कि उसके साथ स्कैम हुआ है। और जब वो बिल देने के लिए मना करता है, तो कुछ बाउंसर उसे घेर लेते हैं और जबरन बिल भरवाते हैं। यह एक पूरी गैंग है, जिसमें लड़के-लड़कियां सभी और कैफे मालिक शामिल होते हैं। बता दें, ऐसे कैफे में कोई कैमरा भी नहीं होता जिससे पुष्टि हो जाए। तो आप लोग सावधान रहें, ऐसे किसी के बुलाने पर न जाएं, नए लोगों पर भरोसा इतनी आसानी से न करें। और डेटिंग ऐप भी चलाएं तो सावधानी से चलाएं, क्योंकि यह एक पूरा गैंग है जो ठगने का काम कर रहा है।

Loading Ad...

यह भी पढ़ें


LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...