Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

SIR पर संग्राम… संसद में आर-पार की जंग के लिए तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को दी खुली चुनौती, Video

एक नवंबर को राहुल गांधी रामलीला मैदान में रैली करेंगे. वे ज्ञानेश कुमार और SIR में कथित गड़बड़ी के मुद्दे पर सरकार का घेराव करेंगे. इससे पहले गृह मंत्री शाह ने उन्हें चैलेंज किया है.

Image Source- IANS
Loading Ad...

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन(SIR) पर छिड़े संग्राम के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष को खुली चुनौती दी है. उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR पर उठ रहे सवालों को निराधार बताया. शाह ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि सरकार इस मामले को लेकर संसद में बहस के लिए तैयार है. 

गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि ये लोग संसद में बहस नहीं केवल हंगामा चाहते हैं. शाह ने कहा, 

‘कोई भी टीम जब मैच हार जाती है, खेल में हार जाती है, तो वह प्रैक्टिस करते हैं लेकिन राहुल बाबा और उनके साथी अखिलेश यादव अलग ही मिट्टी के बने हैं, मैच हारने के बाद अंपायर पर ही आरोप मढ़ना शुरू कर देते हैं कि अंपायर ने चीटिंग की.’

Loading Ad...

अमित शाह ने दोनों नेताओं को चैलेंज करते हुए कहा, मैं आज यहां से अखिलेश यादव और राहुल गांधी को चैलेंज देता हूं कि भारतीय जनता पार्टी संसद में इसकी चर्चा करने के लिए तैयार है. कुछ नहीं छिपाना है एक बार आ जाइए संसद में स्पेशल सत्र बुलाते हैं. 

विपक्ष को याद दिलाई हार 

Loading Ad...

दरअसल, अमित शाह UP चुनाव पर मंथन के लिए लखनऊ पहुंचे थे. उन्होंने प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का शुभारंभ किया. इस दौरान संबोधित करते हुए उन्होंने UP में तीसरी बार BJP सरकार बनने का दावा किया. साथ ही साथ विपक्ष पर निशाना साधा. शाह ने हरियाणा और महाराष्ट्र की जीत याद दिलाते हुए कहा, हरियाणा में BJP ने सबसे ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाई. महाराष्ट्र में एनडीए को सबसे बड़ी हिस्सेदारी मिली और वहां भी सरकार बनी. बिहार में पहली बार BJP का मुख्यमंत्री बना. दिल्ली में तीन दशक बाद BJP की सरकार बनी. पुड्डुचेरी में एक बार फिर से सरकार बनी. बंगाल में भी ममता बनर्जी की पार्टी का सफाया हो गया. इससे विपक्ष समझ गया कि विपक्ष कोई चुनाव जीत नहीं सकता. 

यह भी पढ़ें- ‘SIR के खिलाफ नहीं…’, कांग्रेस के मंत्री का बड़ा बयान, ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर दो फाड़, राहुल पर BJP का वार

यह भी पढ़ें

अमित शाह ने विपक्ष को ऐसे समय में SIR पर बहस का न्यौता दिया है जब एक नवंबर को राहुल गांधी दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली करने वाले हैं. उनके साथ अन्य विपक्षी दल भी एकमत होकर प्रदर्शन करेंगे. ऐसे में देखना होगा राहुल गांधी और अखिलेश यादव केंद्रीय मंत्री शाह की चुनौती स्वीकार करते हैं या नहीं. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...