Advertisement

Loading Ad...

पार्टी से बगावत के बीच, राघव चड्ढा के समर्थन में उतरीं ये एक्ट्रेस, दिया बड़ा बयान, देखें Video

AAP Remove Raghav Chadha: राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपनी बात रखी और अपनी प्रतिक्रिया दी. उनके इस कदम के बाद सोशल मीडिया पर समर्थकों का जमावड़ा इकट्ठा हो गया हैं. सेलिब्रिटी से लेकर आम इंसान तक सभी उनके लिए आवाज उठा रहे हैं.

Image Source: Social Media
Loading Ad...

AAP Remove Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी (AAP) ने हाल ही में एक बड़ा फैसला लेते हुए राज्यसभा में अपने डिप्टी लीडर के पद से राघव चड्ढा को हटा दिया हैं. इस फैसले के बाद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपनी बात रखी और अपनी प्रतिक्रिया दी. उनके इस कदम के बाद सोशल मीडिया पर समर्थकों का जमावड़ा इकट्ठा हो गया हैं. सेलिब्रिटी से लेकर आम इंसान तक सभी उनके लिए आवाज उठा रहे हैं. 

लोगों का कहना है कि राघव चड्ढा संसद में अहम मुद्दे उठाते रहे हैं और आज तक ऐसा कोई नेता नहीं आया जिसने जमीनी स्तर की समस्याओं को सोचकर संसद में मुद्दे उठाए हों. चाहे वह हवाई अड्डों पर मिल रहे महंगे समोसों की बात हो या फिर मोबाइल रिचार्ज के बढ़ते दामों की, उन्होंने हर बार आम जनता की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अपनी बात रखी है. शायद यही अंदाज लोगों के दिल में घर कर गया. इसी बीच अभिनेत्री दिशा पटानी की बहन खुशबू पटानी ने भी उनका समर्थन किया. खुशबू ने कहा कि राघव एक समझदार नेता हैं और उन्हें उम्मीद है कि वह आगे चलकर अपनी खुद की पार्टी बनाएंगे.

खुशबू पाटनी ने क्या कहा?

Loading Ad...

राघव के इस वीडियो पर कई लोगों ने उनका समर्थन किया. इन्हीं में अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी भी शामिल थीं.खुशबू ने कमेंट करते हुए लिखा कि -  राघव एक पढ़े-लिखे और समझदार नेता हैं और देश को ऐसे नेताओं की जरूरत है. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में राघव अपनी खुद की पार्टी बनाएंगे, और लोग उनसे जुड़ना चाहेंगे क्योंकि वे देश के साथ चलने की सोच रखते हैं. उनका यह समर्थन सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा और कई लोगों ने भी राघव के पक्ष में अपनी राय रखी.

Loading Ad...

राघव चड्ढा का जवाब

Loading Ad...

इस फैसले के बाद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने काफी भावुक और मजबूत अंदाज में अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा आम लोगों की आवाज उठाई है और संसद में उनके मुद्दों को रखा है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी ने उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की है, तो इसे उनकी हार ना समझा जाए. उन्होंने कहा कि - “मैं एक नदी हूं, जो समय आने पर बाढ़ भी बन सकती है.” वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा - “Silenced, not defeated” यानी “चुप कराया गया है, लेकिन मैं हारा नहीं हूं.”

यह भी पढ़ें

यह पूरा मामला सिर्फ एक पद बदलने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दिखाता है कि पार्टी के अंदर क्या चल रहा है. जहां AAP इसे सामान्य बदलाव बता रही है, वहीं विपक्ष खासकर बीजेपी (BJP) इसे राघव चड्ढा और पार्टी नेतृत्व के बीच दूरी के रूप में देख रहा है.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...