Advertisement

Loading Ad...

बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर तनाव के बीच BGB चीफ से अमित शाह की 'सीक्रेट' मुलाकात, सामने आई INSIDE STORY

भारत में बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर मचे बवाल के बीच बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड्स के प्रमुख की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सीक्रेट मुलाकात हुई है. सूत्रों के हवाले से सामने आ रही जानकारी के मुताबिक ये मीटिंग पिछले हफ्ते नॉर्थ ब्लॉक में हुई.

Ashrafuzzaman/ Amit Shah/ Image Source: IANS/BGB.GOV
Loading Ad...

भारत और बांग्लादेश के बीच सीमा विवाद और अवैध प्रवासियों के प्रत्यर्पण को लेकर बनी तनातनी के बीच एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है. खबर के मुताबिक बांग्लादेश की सीमा पर तैनात बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश के प्रमुख मेजर जनरल मोहम्मद अशरफुज्जमां सिद्दीकी की दिल्ली में भारत के गृह मंत्री अमित शाह से ऑफ द टॉक मुलाकात हुई. सूत्रों के मुताबिक दोनों के बीच ये मीटिंग सिद्दीकी के पिछले हफ्ते दिल्ली दौरे के दौरान हुई. BGB चीफ भारतीय सीमा सुरक्षा बल (BSF) के महानिदेशक प्रवीण कुमार के साथ DG स्तर की बातचीत में हिस्सा लेने के लिए एक आधिकारिक यात्रा पर दिल्ली पहुंचे थे.

BGB चीफ से अमित शाह की दिल्ली में सीक्रेट मुलाकात

कहा जा रहा है कि अमित शाह और BGB चीफ अशरफुज्जमां के बीच ये मुलाकात करीब एक घंटे की थी. सूत्रों के मुताबिक ये मीटिंग 10 जून को दोपहर में नॉर्थ ब्लॉक में हुई थी. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. वहीं BGB और BSF DG के बीच हुई वार्ता की भी पूरी जानकारी नहीं दी गई कि क्या निचोड़ निकला. इतना ही नहीं अशरफुज्जमां की केंद्रीय गृह मंत्री के साथ भी मीटिंग के बारे में दोनों पक्षों की ओर से कुछ भी सार्वजनिक नहीं किया गया है.

Loading Ad...

आपको बता दें कि करीब दो साल पहले एक उग्र प्रदर्शन के जरिए अगस्त 2024 में शेख हसीना की सत्ता से बेदखली के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है, जब अशरफुज्जमां सिद्दीकी के स्तर के किसी बांग्लादेशी वरिष्ठ अधिकारी की भारत के गृह मंत्री से कथित तौर पर मुलाकात हुई है. 

Loading Ad...

भारत में रहे हैं बांग्लादेश के गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद !

इस मुलाकात की टाइमिंग और महत्व इसलिए भी अहम है क्योंकि बंगाल से लेकर मेघालय तक, बांग्लादेश की सीमा से सटे राज्यों में बड़े पैमाने पर BSF की ओर से घुसपैठ को रोकने के लिए फेंसिंग की जा रही है और अवैध बांग्लादेशियों के प्रत्यर्पण को लेकर भी तनाव पैदा हो रहा है. एक ओर भारत का आरोप है कि बांग्लादेश की ओर से इस मुद्दे पर कोऑपरेट नहीं किया जा रहा और घुसपैठ पर नकेल नहीं कसी जा रही है, वहीं BGB आरोप लगा रही है कि BSF की ओर से जबरन लोगों को उनकी सीमा में कथित तौर पर धकेलने की कोशिश की जा रही है. हालांकि BSF ने इससे इनकार किया है.

Loading Ad...

सीमा पर घुसपैठ को लेकर बरकरार है तनाव

BSF ने कई बार बांग्लादेशी नागरिकों की उनके देश वापसी के सिलसिले में कागजी कार्रवाई पूरी करने और उनके प्रत्यर्पण पर बातचीत को लेकर BGB को फ्लैग मीटिंग का प्रस्ताव दिया गया, लेकिन बार-बार BGB के अधिकारी इसका कोई जवाब नहीं दे रहे हैं. वहीं सीमा पर भी तनाव की स्थिति में लोकल लोगों द्वारा पत्थरबाजी-नारेबाजी की कोशिश लगातार बांग्लादेश की ओर से होती है.

बांग्लादेश के गृह मंत्री का संदेश लेकर पहुंचे BGB चीफ

Loading Ad...

सूत्रों के अनुसार BGB चीफ अपने इस दौरे में DG स्तर की बातचीत में शामिल होने के अलावा बांग्लादेश के गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद का एक पत्र भी लेकर आए थे. इसे उन्होंने संभवत: गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात में सौंपा. सूत्र बताते हैं कि सलाहुद्दीन अहमद का भारत से पुराना रिश्ता रहा है. वो शेख हसीना की सरकार के पतन से पहले करीब एक दशक तक  मेघालय के शिलॉन्ग में रहे हैं. उनके निजी रिश्तों और व्यक्तिगत प्रयासों से ये बातचीच हुई है. 

शाह और BGB  चीफ के बीच क्या हुआ बातचीत?

यह भी पढ़ें

बातचीत की जानकारी रखने वालों के अनुसार बांग्लादेश ने सीमा पर बार-बार होने वाली पुश-इन की घटनाओं की तरफ भारत का ध्यान दिलाया है. कहा जा रहा है कि बांग्लादेश ने भारत से आग्रह किया है कि वह पहचान की पुष्टि किए बिना रात में लोगों को सीमा पार न भेजे. पत्र में यह भी कहा गया है कि अवैध विदेशी नागरिकों की वापसी के लिए एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर मौजूद है और उसका पालन किया जाना चाहिए. हालांकि भारत सरकार द्वारा लगातार प्रत्यर्पण को लेकर कागजात के वेरिफिकेशन के अनुरोधों पर बांग्लादेश ने करीब 5 साल से चुप्पी साधी हुई है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...