Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी को अखिलेश ने नहीं दी श्रद्धांजलि! योगी सरकार के मंत्रियों ने खोला मोर्चा

पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी को कथित तौर पर श्रद्धांजलि नहीं देने को लेकर अखिलेश यादव घिर गए हैं. योगी सरकार के मंत्रियों ने उन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सपा प्रमुख महापुरुषों को भी बांटकर राजनीति करते हैं.

Image Source: IANS
Loading Ad...

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण नहीं करने को लेकर सियासी विवाद गहरा गया है. भाजपा नेताओं व मंत्रियों ने सपा मुखिया पर महापुरुषों के सम्मान में भेदभाव की राजनीति करने का आरोप लगाया है.

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश जातिवादी मानसिकता के साथ महापुरुषों को भी बांटकर राजनीति करते हैं. समाज को बांटकर वोट हासिल करने की सपा की कोशिश सफल नहीं होगी. डिप्टी सीएम मौर्य ने सपा के पीडीए को फर्जी बताते हुए दावा किया कि सपा के गुब्बारे की हवा निकल चुकी है.

महापुरुषों और वीरांगनाओं का सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी

Loading Ad...

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने अखिलेश यादव के वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर उठे सवालों पर कहा कि महापुरुषों और वीरांगनाओं का सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी है. महापुरुषों का सम्मान जरूरी है, इसे राजनीतिक नजरिये से नहीं देखना चाहिए. उन्होंने सभी लोगों से महापुरुषों और वीरांगनाओं का सम्मान करने की अपील की. 

Loading Ad...

श्रद्धेय अटल जी का सम्मान सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी

Loading Ad...

मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि जो स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी का सम्मान नहीं करता, वह ब्राह्मणों का सम्मान क्या करेगा, श्रद्धेय अटल जी का सम्मान सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी किया जाता है.

राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिएः केशव मौर्य

यह भी पढ़ें

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा ही वर्तमान है और भाजपा ही भविष्य है. प्रदेश में हुए विकास को लेकर कहा कि अभी तक जो विकास हुआ है, वह सिर्फ टेलर है और 2027 के बाद विकास की असली पिक्चर देखने को मिलेगी. डिप्टी सीएम ने वंदे मातरम के अनादर को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वंदे मातरम के अनादर को लेकर राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए और उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...