Advertisement

Loading Ad...

अमरावती के बाद अब कोल्हापुर कांड से हड़कंप, शाहिद का लव ट्रैप बेनकाब, 10 से ज्यादा लड़कियों के यौन शोषण और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल का आरोप

Kolhapur Scandal: पुलिस ने शाहिद सनदी नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिस पर 15 से ज्यादा लड़कियों के साथ गलत व्यवहार करने और उनकी निजी वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप लगे हैं..  फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की गहराई से जांच जारी है...

Image Source: Meta AI
Loading Ad...

Kolhapur Scandal: महाराष्ट्र के कोल्हापुर से एक बेहद चौकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है...पुलिस ने शाहिद सनदी नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिस पर 15 से ज्यादा लड़कियों के साथ गलत व्यवहार करने और उनकी निजी वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप लगे हैं..  फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की गहराई से जांच जारी है...

भरोसा जीतकर फंसाने का तरीका

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले लड़कियों से बातचीत शुरू करता था और धीरे-धीरे उनका भरोसा जीत लेता था.. इसके बाद वह उन्हें अपने जाल में फंसाकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। इसी दौरान वह चुपके से उनकी निजी वीडियो रिकॉर्ड कर लेता था, जिसके बारे में कई बार पीड़ित लड़कियों को पता भी नहीं चलता था.

Loading Ad...

वीडियो के जरिए डर और दबाव

Loading Ad...

सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि इन वीडियो का इस्तेमाल वह लड़कियों को डराने और दबाव में रखने के लिए करता था.. अगर कोई लड़की इसका विरोध करती या किसी को बताने की कोशिश करती, तो वह उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देता था. इसी डर की वजह से कई लड़कियां लंबे समय तक चुप रहीं और मानसिक रूप से परेशान होती रहीं.

पूछताछ में आरोपी का कबूलनामा

Loading Ad...

पुलिस पूछताछ में शाहिद सनदी ने यह भी स्वीकार किया कि वह जानबूझकर वीडियो बनाता था ताकि लड़कियों को अपने नियंत्रण में रख सके. उसका मकसद यही था कि वह उन्हें बार-बार अपने गलत इरादों के लिए मजबूर कर सके. यह बात सामने आने के बाद मामला और भी ज्यादा गंभीर हो गया है.

कैसे खुला पूरा मामला

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी के एक करीबी दोस्त को इसकी जानकारी मिली। उसने इस बात को दबाने के बजाय आगे लाने का फैसला किया. इसके बाद एक पीड़ित लड़की ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

Loading Ad...

अमरावती केस से मिलती-जुलती घटना

इस घटना की तुलना पहले हुए अमरावती स्कैंडल से की जा रही है, जहां भी इसी तरह लड़कियों को भरोसे में लेकर फंसाने और उनकी निजी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप सामने आए थे.. दोनों मामलों में तरीका काफी हद तक एक जैसा बताया जा रहा है, जिससे यह साफ होता है कि ऐसे अपराध एक तय पैटर्न पर हो रहे हैं.

पुलिस की जांच जारी

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

फिलहाल पुलिस इस मामले में और पीड़ित लड़कियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या इस पूरे मामले में किसी और व्यक्ति की भूमिका भी शामिल है. डिजिटल सबूतों को भी खंगाला जा रहा है ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके. पुलिस ने अपील की है कि अगर कोई लड़की किसी भी तरह से ब्लैकमेल का शिकार हैं तो बिना डरे पुलिस से संपर्क करें.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...