Advertisement
भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर हुई पेट्रोल की कीमतों की मजेदार बातचीत, पाक युवक का फनी रिएक्शन वायरल, VIDEO
India Pakistan Border Video: वीडियो में दोनों तरफ के लोग बेहद हलके फुल्के अंदाज में बात करते नजर आ रहे हैं. खास बात यह रही कि बातचीत के दौरान पकिस्तान की तरफ खड़े एक युवक ने भारतीय साइड से पेट्रोल और बिजली को लेकर सवाल पूछ लिया.
Advertisement
India Pakistan Border Video: अटारी -वाघा बॉर्डर पर भारत और पाकिस्तान के लोगों के बीच हुई एक मजेदार बातचीत इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. वीडियो में दोनों तरफ के लोग बेहद हलके फुल्के अंदाज में बात करते नजर आ रहे हैं. खास बात यह रही कि बातचीत के दौरान पकिस्तान की तरफ खड़े एक युवक ने भारतीय साइड से पेट्रोल और बिजली को लेकर सवाल पूछ लिया. जवाब सुनने के बाद उसने जो प्रतिक्रिया दी, वहीं अब इंटरनेट पर लोगों को खूब पसंद आ रही हैं. जिसमें भी Video में
पेट्रोल और बिजली को लेकर पूछे सवाल
वीडियो में पाकिस्तानी युवक बड़े ही सामान्य अंदाज में पूछता है कि भारत में पेट्रोल कितने रुपये लीटर मिल रहा है और बिजली कितने घंटे आती है. इस पर भारतीय युवक मुस्कुराते हुए जवाब देता है कि यहां पेट्रोल करीब 100 रुपये लीटर है और बिजली पूरे 24 घंटे रहती है.
इतना सुनते ही पाकिस्तानी युवक हंस पड़ता है और मजाकिया अंदाज में कहता है कि “हमारे यहां तो कुछ मिलता ही नहीं… मुझे तो बहुत जलन हो रही है यार.” उसकी यह बात सुनकर आसपास मौजूद लोग भी हंसने लगते हैं.
Advertisement
सोशल मीडिया पर लोगों को पसंद आया अंदाज
Advertisement
यह छोटा सा वीडियो अब सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. लोग इस बातचीत को बेहद मजेदार बता रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि राजनीति और तनाव के बीच ऐसी हल्की-फुल्की बातें माहौल को खुशनुमा बना देती हैं.
एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि दोनों देशों के आम लोगों के बीच ऐसी बातचीत दिल जीत लेती है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि पाकिस्तानी युवक ने जिस तरह खुद पर मजाक किया, वह किसी कॉमेडियन से कम नहीं था.
जवानों के चेहरे पर भी दिखी मुस्कान
Advertisement
वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि बॉर्डर पर तैनात सुरक्षा बलों के जवान भी इस मजेदार माहौल को देखकर मुस्कुरा रहे थे, यही वजह है कि लोग इस वीडियो को सिर्फ कॉमेडी नहीं बल्कि इंसानियत और अपनापन दिखाने वाला पल भी बता रहे हैं.
कई लोगों का कहना है कि आम नागरिक जब आपस में बातचीत करते हैं तो रिश्तों में गर्मजोशी खुद दिखाई देने लगती है. कुछ यूजर्स ने मजाक में यह तक लिख दिया कि अब पाकिस्तानी भाई को भारत घूमने आ जाना चाहिए, ताकि उसकी “जलन” थोड़ी कम हो जाए.
ऊर्जा संकट के बीच चर्चा में आया वीडियो
यह भी पढ़ें
मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और बढ़ते ऊर्जा संकट के बीच यह वीडियो और ज्यादा चर्चा में आ गया है भारत में जहां पेट्रोल की कीमतों में हाल ही में बढ़ोतरी हुई है, वहीं पाकिस्तान में ईंधन और बिजली की कमी लंबे समय से बड़ी समस्या बनी हुई है. ऐसे में लोगों को यह बातचीत और भी दिलचस्प लग रही है.