Advertisement

Loading Ad...

पुणे के अस्पताल में मिला बम...7 घंटे का लगा था टाइमर; किया गया डिफ्यूज, ATS जांच में जुटी

Pune Hospital Bomb: पुणे के हडपसर इलाके में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक प्राइवेट अस्पताल के अंदर एक्टिव बम मिला.इसे अस्पताल के वॉशरूम में रखा गया था. अंदर कुछ तार थे जो टाइमर से जुड़े हुए थे और टाइमर सिर्फ 7 घंटे के लिए सेट किया गया था.

Image Source: Canva/MetaAI
Loading Ad...

Pune Hospital Bomb: पुणे के हडपसर इलाके में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक प्राइवेट अस्पताल के अंदर एक्टिव बम मिला. पुलिस के मुताबिक यह कोई बड़ा धमाका करने वाला बम नहीं था, लेकिन फिर भी खतरनाक साबित हो सकता था. इसे अस्पताल के वॉशरूम में रखा गया था. अंदर कुछ तार थे जो टाइमर से जुड़े हुए थे और टाइमर सिर्फ 7 घंटे के लिए सेट किया गया था...

बम स्कॉड ने किया सुरक्षित निष्क्रिय

जैसे ही खबर पुलिस को मिली, तुरंत बम स्कॉड की टीम मौके पर पहुंची. उन्होंने तय नियम के अनुसार उस बम जैसी डिवाइस को अस्पताल से बाहर निकालकर एक खुले मैदान में ले जाकर निष्क्रिय किया. इससे कोई भी इंसान घायल नहीं हुआ और अस्पताल का कामकाज भी प्रभावित नहीं हुआ.

Loading Ad...

डॉक्टरों ने दी जानकारी

Loading Ad...

अस्पताल के डॉक्टर विलास गायकवाड़ ने बताया कि शाम लगभग 7:30 बजे उन्होंने अस्पताल की दूसरी मंजिल के वॉशरूम में एक डिब्बे के अंदर बम जैसी वस्तु देखी. डिब्बे के अंदर तारों से जुड़े कुछ डंडे थे, जो टाइमर से जुड़े हुए थे. डॉक्टरों और स्टाफ को देखते ही तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.

चश्मदीदों ने बताया संदिग्ध

Loading Ad...

NCP के विधायक चेतन विट्ठल तुपे ने कहा कि अस्पताल के अंदर बम लगाने वाला शख्स एक कार से आया था. उसने गाड़ी से उतरकर कुछ समय वहां बिताया और फिर चला गया. चश्मदीदों ने इस पूरे दृश्य को देखा और पुलिस को जानकारी दी.

जांच में आतंकवादी खतरे की संभावना

पुलिस अब सभी पहलुओं से जांच कर रही है. आतंकवादी हमला भी एक संभावना के रूप में सामने है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है. अस्पताल के सभी डॉक्टर और स्टाफ से पूछताछ की जा रही है.

Loading Ad...

बेंगलुरु में पीएम मोदी के दौरे के दौरान मिली विस्फोटक सामग्री

एक दिन पहले बेंगलुरु में भी पीएम मोदी के रूट के पास धमाके की तैयारी की जानकारी मिली थी. 10 मई को उनके दौरे के दौरान पुलिस को जिलेटिन की छड़ों और टाइमर से जुड़ा सर्किट मिला था. इसे एक गत्ते के डिब्बे में रखा गया था. पुलिस का मानना है कि जो लोग इसे वहां रखने आए थे, वे इसे पूरी तरह से तैयार नहीं कर पाए.

पुलिस हरकत में

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

बेंगलुरु में जब कॉल आया कि बम लगाया गया है, तब पुलिस तुरंत सक्रिय हुई. कोरमंगला इलाके से एक व्यक्ति को पकड़ा गया। बाद में हाईवे के पास जिलेटिन का डिब्बा बरामद हुआ. ये वही रास्ता था, जिससे पीएम मोदी की कार गुजरने वाली थी.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...