Advertisement
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर बोले सुनील शेट्टी- अगर उनके साथ ऐसा हो सकता है तो किसी के साथ भी हो सकता है
सुनील शेट्टी ने जैकी श्रॉफ को अपना बचपन का दोस्त बताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सब कुछ ठीक होगा. पता नहीं उनके साथ ऐसा क्यों हुआ, और अब मुझे लगता है कि सभी एक्टर्स को सुरक्षित रहने की आवश्यकता है.
Advertisement
एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग की घटना ने सभी को हैरान कर दिया. इस घटना के बाद फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने चिंता जाहिर की. उनका कहना है कि एक्टर्स के साथ इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए, क्योंकि उनका काम सिर्फ लोगों का मनोरंजन करना है.
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर बोले सुनील शेट्टी
एक्टर सुनील शेट्टी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस के साथ बातचीत में टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि अगर टाइगर श्रॉफ के साथ ऐसा हो सकता है तो यह किसी के भी साथ हो सकता है. उन्होंने टाइगर को खेल और फिटनेस के प्रति समर्पित बताया और कहा कि ऐसी घटनाएं कभी नहीं होनी चाहिए.
Advertisement
'अब मुझे लगता है कि सभी एक्टर्स को सुरक्षित रहने की आवश्यकता'
Advertisement
सुनील शेट्टी ने जैकी श्रॉफ को अपना बचपन का दोस्त बताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सब कुछ ठीक होगा. पता नहीं उनके साथ ऐसा क्यों हुआ, और अब मुझे लगता है कि सभी एक्टर्स को सुरक्षित रहने की आवश्यकता है."
'मुझे इस बात की भी खुशी है कि टाइगर को कुछ नहीं हुआ'
Advertisement
उन्होंने आगे कहा, "मैं सिर्फ यही कहूंगा कि जैकी दादा मेरे बचपन के दोस्त हैं और मैं यही चाहता हूं कि सब कुछ जल्द से जल्द ठीक हो जाए. मुझे इस बात की भी खुशी है कि टाइगर को कुछ नहीं हुआ. हालांकि, ड्राइवर को चोट लगी है, वह भी रिकवर कर रहा है."
‘मुझे मुंबई पुलिस पर पूरा विश्वास है’
एक्टर शरद केलकर ने आईएएनएस के साथ बातचीत में इस मामले को गलत और दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि देश में ऐसी अराजकता कभी नहीं होनी चाहिए, चाहे निशाने पर कोई बॉलीवुड सेलेब हो या आम नागरिक. उन्होंने कहा, "इस तरह की घटना एक्टर हो या आम इंसान के साथ भी कभी नहीं होनी चाहिए, लेकिन हमारी मुंबई पुलिस बहुत सतर्क है. उन्होंने दोषियों को तुरंत पकड़ लिया है. मेरी जैकी दादा से बात भी हुई थी तो उन्होंने बताया कि टाइगर अभी ठीक है. मुझे मुंबई पुलिस पर पूरा विश्वास है. उन्होंने दोषियों को पकड़ तो लिया ही है, लेकिन जल्दी वे इसकी तह तक जाएंगे."
Advertisement
‘आखिर एक्टर्स को क्यों टारगेट किया जा रहा है’
यह भी पढ़ें
एक्टर दीपक पाराशर का कहना है कि एक्टर्स को निशाना बनाना गलत है. रोहित शेट्टी से जुड़ी घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर एक्टर्स को क्यों टारगेट किया जा रहा है और कहा कि उनका काम दर्शकों का मनोरंजन करना और उनके चेहरे पर मुस्कान लाना है.