जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Saiyaara Box Office Collection Day 3: चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे ने तीसरे दिन तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड, सलमान, आमिर और शाहरुख को चटाई धूल

चंकी पांडे के भतीजे और अनन्या पांडे के भाई अहान पांडे की फिल्म सैयारा ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफ़िस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है, अहान पांडे ने बॉलीवुड के बड़े-बड़े धुरंधरों की छुट्टी कर दी है.

Saiyaara Box Office Collection Day 3: चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे ने तीसरे दिन तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड, सलमान, आमिर और शाहरुख को चटाई धूल
Advertisement

अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा थियेटर्स पर रिलीज़ हो गई है, फ़िल्म की रिलीज के बाद हर किसी को उसके ब़ॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन इंतज़ार रहता है. तो चलिए इंतज़ार किस बात का बताते हैं आपको कि मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी और आदित्य चोपड़ा द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म सैयारा ने दूसरे दिन इतने करोड़ों का बिज़नेस किया है.

तीसरे दिन कमाए इतने करोड़
चंकी पांडे के भतीजे और अनन्या पांडे के भाई अहान पांडे की फिल्म सैयारा ने पहले दिन 22 करोड़ की कमाई कर बॉक्स ऑफ़िस पर इतिहास रचा दिया था, वहीं दूसरे दिन बॉक्स ऑफ़िस पर पहले दिन से भी ज्यादा कमाई की थी. सैयारा ने दूसरे दिन लगभग 26.25 करोड़ की कमाई की थी.  वहीं अब फिल्म के तीसरे दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं, जो वाकेई में हैरान करने वाले हैं,  सैकनिल्क की  रिपोर्ट के मुताबिक सैयारा ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 37 करोड़ की कमाई की है, इसी के साथ सैयारा ने तीन दिनों में 83 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

सैयारा ने तीसरे दिन Khans को चटाई धूल
अहान पांडे और अनीत पड्डा की इस फिल्म सैयारा बॉक्स ऑफ़िस पर जिस तरह से कमाई कर रही है, उसने हर किसी के होश उड़ दिए हैं, अहान ने अपनी पहली फिल्म से ही बॉलीवुड के बड़े बड़े धुरंधरों को भी धूल चटा दी है. इस फिल्म ने तीसरे दिन के कलेक्शन के आगे सलमान, शाहरुख और आमिर सहित कई बड़े स्टार्स फेल हो गए हैं.  अहान पांडे की फिल्म सैयारा ने कई फिल्मों के तीसरे दिन के कलेक्शन को मात दे दी है.

Advertisement

आमिर की फिल्म धूम 3 ने 35.43 करोड़ की कमाई की थी, वहीं सुल्तान ने तीसरे दिन 31. 67 करोड़, शाहरुख की चेन्नई एक्सप्रेस ने 32. 5 करोड़ की कमाई की थी, लेकिन सैयारा ने तीसरे दिन 37 करोड़ की कमाई कर Khans की भी छुट्टी कर दी है. कहना ग़लत नहीं होगा कि इस फ्रैश जोड़ी ने कमाई के लिहाज से बड़े धुरंधरों को भी पीछे छोड़ दिया है. जबकि बड़े स्टार्स के जैसे उनके पास स्टारडम तक नहीं था. फिर भी उन्होंने शानदार शुरुआत की है.

एडवांस बुकिंग से कमाए इतने करोड़ 
फिल्म के क्रेज़ को देखते हुए इसकी एडवांस बुकिंग कमाल की हुई है. सैकनिल्क ने फिल्म के प्री टिकट सेल नंबर्स भी शेयर किए हैं, जिन्हें देखने के बाद हर किसी के होश उड़ गए हैं. दरअसल सैयारा ने एंडवास बुकिंग में ही कई करोड़ों की कमाई कर ली है. इसे दो दश्कों में सबसे बड़ा डेब्यू माना जा रहा है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक  'सैयारा' के देश भर में 2डी फॉर्मेट में पहले दिन के लिए 3 लाख 80 हजार 847 टिकटों की प्री बुकिंग हुई है. इसी के साथ इस फिल्म ने बिना ब्लॉक सीटों के एडवांस बुकिंग में ही 9.39 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वही ब्लॉक सीटों के साथ इसकी प्री टिकट सेल से कमाई 12.49 करोड़ रुपये है. 

तीन दिनों में निकाला बजट
सैयारा ने अपने ओपनिंग वीकेंड पर इतिहास रच दिया है. इस फिल्म ने धमाकेदार कमाई कर रिलीज के तीन दिन में ही 83 करोड़ से ज्यादा कमाई कर अपने 60 करोड़ की लागत वसूल कर ली है. अब ये हिट का टैग लेने की ओर बढ़ रही है.बता दें कि किसी भी फिल्म को हिट होने के लिए अपनी लागत से दोगुना कलेक्शन करना पड़ता है. ‘सैयारा’ जिस रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है उसे देखते हुए तो ये रिलीज के पहले हफ्ते में ही हिट हो जाएगी. 
 
दो दर्शकों में सबसे बड़ा लॉन्च!
बता दें कि सैयारा को क्रिटिक्स और फैंस की तरफ़ से बेहद ही शानदार रिस्पांस मिल रहा है, फिल्म में अहान पांडे के अभिनय की जमकर तारीफ़ हो रही है. वही अनीत पड्डा ने भी फिल्म में शानदार काम किया है, फिल्म को लेकर जिस तरह का रिस्पांस मिल रहा है, उसे देखकर ऐसा कहा जा रहा है कि ये दो दशकों में बॉलीवुड का सबसे बड़ा लॉन्च होने वाला है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें

फिल्म की एडवांस बुकिंग देखकर लगा कहा जा रहा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफ़िस रिकॉर्ड तोड़ आंकड़े दर्ज करा सकती है.फिल्म को आदित्य  चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है, जबकि मोहित सूरी ने इसे प्रोड्यूस किया है. देखने वाली बात तो अब ये होगी की बॉक्स ऑफ़िस पर ये फिल्म और कौनसे रिकॉर्ड अपने नाम कर पाती है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें