जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'शोले' के 50 साल पूरे होने पर हेमा मालिनी ने बताया फिल्म से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, जानिए कैसे मिला था फिल्म का ऑफर

'शोले' को रिलीज हुए आज 50 साल पूरे हो गए हैं. यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे प्रतिष्ठित फिल्मों में से एक है. वहीं इस मौके पर एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बताया है.

'शोले' के 50 साल पूरे होने पर हेमा मालिनी ने बताया फिल्म से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, जानिए कैसे मिला था फिल्म का ऑफर
Advertisement

फिल्म 'शोले' को 50 साल पूरे हो गए हैं. ये फिल्म 15 अगस्त 1975 में रिलीज़ हुई थी.  इस मौके पर एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद  हेमा मालिनी ने फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बताया है. 

हेमा मालिनी ने बताया 'जब तक है जान' गाने से जुड़ा किस्सा

दरअसल हेमा मालिनी ने बताया कि उन्होंने सॉन्ग 'जब तक है जान' के लिए कोई तैयारी नहीं की थी. एक्ट्रेस ने फिल्म के 50 साल पूरे होने पर आईएएनएस से बातचीत की थी, जिसमें उन्होंने बताया कि 'जब तक है जान' गाने में डांस से ज्यादा अभिनय की जरूरत थी. 

उन्होंने कहा, "मैंने इस गाने में डांस के लिए कोई भी रिहर्सल नहीं की थी; यह गाना अभिनय और डांस का एक मिश्रण था. हमें जो कुछ भी करना था, वो कैमरे के सामने ही करना था. सब कुछ डायरेक्टर के प्लान और सीन की जरूरत के हिसाब से होता था. ऐसा करना मुश्किल नहीं था, लेकिन इसे शूट करने में कम से कम 15 दिन लगे थे"

‘शोले' का ऑफर कैसे मिला था 

Advertisement

अभिनेत्री ने यह भी बताया कि उन्हें फिल्म 'शोले' का ऑफर कैसे मिला था. उन्होंने बताया, "पहले जब हम फिल्म साइन करते थे, तो निर्देशक आकर कहानी सुनाते थे और अगर कहानी पसंद आती थी, तो फिल्म किया करते थे और अगर नहीं पसंद आती थी, तो मना कर देते थे. जब मेरे पास 'शोले' का ऑफर आया था, तो उस वक्त मैं निर्देशक रमेश सिप्पी की फिल्म 'सीता और गीता' की शूटिंग कर रही थी, उन्होंने ही मुझसे कहा था कि फिल्म शोले में बहुत सारे किरदार हैं और आप भी उनमें से एक हैं. तो ये सुनकर मुझे बुरा लगा, मैंने सोचा, मेरे लिए इतना छोटा-सा रोल क्यों? बड़ा रोल क्यों नहीं?

अभिनेत्री ने बताया कि निर्देशक रमेश सिप्पी ने उनसे ये रोल करने के लिए गुजारिश की थी और कहा था कि भले ही इस फिल्म में उनका रोल छोटा है लेकिन प्रभावशाली रहेगा.

‘मुझे निर्देशन पर पूरा भरोसा था’

Advertisement

अभिनेत्री ने आगे बताया, "मुझे निर्देशन पर पूरा भरोसा था, इसलिए मैंने ये रोल करने के लिए स्वीकार कर लिया था. शूटिंग के पहले दिन उन्होंने मुझे बताया था कि यह किरदार मेरे पिछले किरदारों से थोड़ा अलग है, तो मैंने उनसे पूछा, 'क्या यह सीता और गीता की तरह ही है?' तो उन्होंने बताया, 'नहीं, वह अलग था, अलग है, लेकिन कुछ मिलता-जुलता है.’ फिर उन्होंने मुझे बताया था कि मुझे लंबे-लंबे डायलॉग बोलने होंगे. मेरे किरदार की खूबसूरती यही थी कि वह दर्शकों को खूब हंसाकर रखेगा.”

शोले के दमदार सितारे

यह भी पढ़ें

'शोले' को रिलीज हुए आज 50 साल पूरे हो गए हैं. यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे प्रतिष्ठित फिल्मों में से एक है. इस फिल्म में हेमा मालिनी के अलावा, अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र देओल, जया बच्चन, संजीव कुमार और अमजद खान, अहम रोल में नज़र आए थे. फिल्म के सभी किरदारों ने लोगों को दिल जीत लिया था, गब्बर से लेकर ठाकुर की आज भी खूब चर्चा होती है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें