Advertisement
ईशा कोप्पिकर के समर्थन में उतरीं कंगना, ‘अंधभक्त’ वाले बयान पर बोलीं- मैं भी भक्त हूं!
Isha Kopikar Video: ईशा के इसी बयान पर अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने भी उनका समर्थन किया है. कंगना ने सोशल मीडिया पर ईशा का वीडियो शेयर करते हुए अपनी जिंदगी और देश के प्रति अपने विचारों का भी जिक्र किया.
Advertisement
Isha Kopikar Video: अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. कुछ लोगों ने देश और सरकार को लेकर उनके विचारों के कारण उन्हें ‘अंधभक्त’ कहकर ट्रोल किया था. ईशा ने भी इस आलोचना का जवाब चुप रहकर नही.. बल्कि एक वीडियो के जरिए दिया. उन्होने साफ कहा कि अगर अपने देश से प्यार करना और उसे आगे बढ़ते देखना भक्ति है, तो उन्हें ‘भक्त’ या ‘अंधभक्त’ कहलाने में कोई परेशानी नहीं है. अब ईशा के इसी बयान पर अभिनेत्री और सांसद कंगना रनोत ने भी उनका समर्थन किय है. कंगना ने सोशल मीडिया पर ईशा का वीडियो शेयर करते हुए अपनी जिंदगी और देश के प्रति अपने विचारों का भी जिक्र किया.
कंगना ने ईशा के बयान का किया समर्थन
कंगना रनौत ने मंगलवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ईशा कोप्पिकर का वीडियो साझा किया. इसके साथ उन्होंने एक लंबा संदेश लिखा और बताया कि किस तरह वह भी कई बार लोगों की नजर में ‘भक्त’ बन जाती हैं. कंगना ने कहा कि ईशा ने अपनी बात को बेहद अच्छे तरीके से समझाया है.
कंगना ने अपनी पोस्ट में अपनी जिंदगी के कुछ पुराने अनुभव भी साझा किए. उन्होंने बताया कि स्कूल के दिनों में जब एक शिक्षक असेंबली के दौरान बच्चों के सिर पर छड़ी से मारता था, तब उन्होंने उसके खिलाफ आवाज उठाई थी. इसके अलावा उन्होंने 26/11 मुंबई आतंकी हमले और निर्भया के साथ हुई बर्बरता के खिलाफ भी अपनी आवाज उठाने की बात कही. कंगना ने यह भी कहा कि जिंदगी में आई परेशानियों के लिए उन्होंने कभी अपने माता-पिता को जिम्मेदार नहीं ठहराया, बल्कि अपनी मेहनत से अपने परिवार का जीवन बेहतर बनाने की कोशिश की.
Advertisement
‘मैं देश से प्यार करती हूं, इसलिए भक्त?’
Advertisement
कंगना ने अपनी बात रखते हुए कहा कि वह जिस किसी से भी मिलती हैं, कई लोग उन्हें ‘भक्त’ मान लेते हैं. लेकिन उनके मुताबिक इसका कारण किसी राजनीतिक पार्टी के प्रति समर्थन नहीं, बल्कि अपने देश और देश के लोगों के प्रति उनका लगाव है. कंगना का कहना है कि देश से प्यार करने को किसी एक राजनीतिक विचारधारा से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए. उनकी यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है जब सोशल मीडिया पर किसी व्यक्ति के राजनीतिक विचारों के आधार पर उसे अलग-अलग नामों से पुकारना आम हो गया है. ईशा कोप्पिकर ने भी अपने वीडियो में इसी बात को अलग तरीके से समझाने की कोशिश की थी.
FDA का बड़ा एक्शन! शाहरुख-अजय-टाइगर को नोटिस, जवाब नहीं दिया तो 10 लाख का जुर्माना
Advertisement
ईशा ने वीडियो में क्या कहा था?
ईशा ने सोशल मीडिया पर उन्हें ‘अंधभक्त’ कहकर ट्रोल करने वालों को जवाब देते हुए कहा था कि अगर देश से प्यार करना और देश को तरक्की करते देखना भक्ति है, तो उन्हें भक्त या अंधभक्त कहलाने पर गर्व है. हालांकि उन्होंने एक बात स्पष्ट करने की कोशिश की कि उनकी यह ‘भक्ति’ किसी राजनीतिक दल के लिए नहीं है, बल्कि देश के लिए है. ईशा ने कहा कि वह सरकर से सवाल भी कर सकती हैं और उसकी नीतियों से असहमत भी हो सकती हैं. उनके मुताबिक सरकार से असहमति रखने और देश से प्यार करने में कोई विरोधाभास नहीं है. उन्होंने अपने लिए देश को सबसे ऊपर बताया और कहा कि किसी पार्टी का समर्थन करना और देश के प्रति प्रेम रखना दो अलग-अलग बातें हैं.
फिल्मों और सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हैं दोनों
Advertisement
यह भी पढ़ें
काम की बात करें तो कंगना रनौत राजनीति के साथ-साथ फिल्मों में भी सक्रिय हैं. वह सांसद के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रही हैं और अभिनय की दुनिया में भी काम कर रही हैं. वहीं ईशा कोप्पिकर भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और समय-समय पर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय साझा करती हैं.
कंगना का ईशा के समर्थन में सामने आना इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि दोनों अभिनेत्रियों ने अपने-अपने तरीके से यह बात रखने की कोशिश की है कि देश से प्यार करने का मतलब किसी राजनीतिक पार्टी का समर्थन करना जरूरी नहीं है. दोनों के बयानों के बाद सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर बहस भी तेज हो गई है.