Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, राम-सीता बन छाए रणबीर-साई, रावण के रूप में यश ने जीता दिल, VFX की हो रही चर्चा

Ramayana Trailer: पार्ट 1' के निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित पौराणिक गाथा का ऑफिशियल ट्रेलर गुरुवार को ब्रह्ममुहूर्त में किया गया. ट्रेलर सिर्फ एक भाषा में ही नहीं बल्कि पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज किया गया है.

Image Source: Sony Pictures Entertainment/Youtube/Screengrab
Loading Ad...

Ramayana Trailer: रणवीर कपूर की फिल्म 'रामायण पार्ट 1' का ऑफिशियल ट्रेलर गुरुवार ब्रह्ममुहूर्त में किया गया इतना ही नहीं यह ट्रेलर सिर्फ एक भाषा में ही नहीं बल्कि पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज किया गया है. रामायण पर आधारित यह फिल्म एक भव्य फैंटेसी और एक्शन-एडवेंचर प्रोजेक्ट है. यह ट्रेलर रिलीज पांच भाषाओं जैसे हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम में किया गया है.

कैसे हुई 'रामायण: पार्ट 1' के ट्रेलर की शुरूआत?

'रामायण: पार्ट 1' के ट्रेलर की शुरूआत बहुत ही शानदार तरीके की गई है, यह ट्रेलर 4 मिनट 9 सेकंड का है जो की बहुत ही शानदार है. इसकी शुरुआत यश के रावण रूप में लंका की राज गद्दी संभालने से होती है. इसके बाद ट्रेलर रामायण की पौराणिक कथा को आगे बढ़ाता है, जिसकी शुरुआत अयोध्या में भगवान राम की उपस्थिति से होती है.

Loading Ad...

आखिर क्या दिखाया गया है ट्रेलर में?

Loading Ad...

ट्रेलर में रामायण की अहम घटनाओं की झलक दिखाई गई है. इसमें प्रभु राम के वनवास से पहले ही घटनाओं को दिखाया गया है, जिसमें माता कैकयी राम के वनवास की मांग रखती है. अपनी माता की मांग का सम्मान करते हुए प्रभु राम वनवास को निकलते हैं, जिसके बाद शूर्पणखा प्रसंग और 'सीता हरण' तक, ट्रेलर इस महाकाव्य की प्रमुख घटनाओं की विस्तृत झलक पेश करता है.

‘द अलायंस’ के सेट पर सीमा के जाने पर टूटे सोहेल खान, भाई को संभालने पहुंचे सलमान!

Loading Ad...

कैसी है फिल्म की कास्टिंग टीम? 
 
महाकाव्य रामायण की कास्ट काफी दमदार नजर आ रही है. इसमें रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवरी माता सीता के रूप में, यश रावण के रूप में, रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में नजर आ रहे हैं. लारा दत्ता कैकेयी की भूमिका में है, रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के रूप में और अरविंद गोविल राजा दशरथ के रूप में नजर आ रहे हैं. ट्रेलर देखकर लग रहा है कि इन सभी कलाकारों ने अपने किरदार के साथ न्याय किया है.

प्रोजेक्ट में कौन से अनुभवी विशेषज्ञ शामिल हैं?

Loading Ad...

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में दुनिया के कई अनुभवी फिल्म विशेषज्ञ शामिल हैं. फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता हांस जिमर और ए.आर. रहमान ने तैयार किया है. इतना ही नहीं एक्शन दृश्यों की जिम्मेदारी टेरी नोटरी और गाय नॉरिस संभाल रहे हैं, जबकि प्रोडक्शन डिजाइन की जिम्मेदारी रैम्से एवरी और रवि बंसल ने संभाली है. इसके अलावा दुनिया भर के हजारों कलाकार, डिजाइनर और तकनीकी विशेषज्ञ भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं. इस फिल्म में कई क्षेत्रों के कलाकारों का अब तक का सबसे बड़ा साथ देखने को मिल रहा है. 

फिल्म का  Global distribution कौन करेगा?

'रामायण' का वैश्विक वितरण (Global distribution) सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट करेगी. इतना ही नहीं रामायण पर आधारित यह फिल्म एक भव्य फैंटेसी और एक्शन-एडवेंचर प्रोजेक्ट फिल्म 'रामायण' का वैश्विक वितरण सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट करेगी.

Loading Ad...

 

यह भी पढ़ें

Input - IANS 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...