Advertisement
Fact Check: क्या है आमिर खान के कांग्रेस के प्रचार वाले वायरल वीडियो का सच?
लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जल्द ही होने वाला है। चुनाव को लेकर सभी पार्टियाँ ने राजनीति बना ली है।पार्टियों के उम्मीदवार जमकर रैलियाँ भी कर रहे हैं।इस बार के लोकसभा चुनाव में बॉलीवुड की कई जानी मानी हस्तियां भी चुनाव लड़ रही हैं। कंगना से लेकर अरूण गोविल बीजेपी के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे हैं।वहीं इसी बीच सोशल मीडिया पर आमिर खान का एक वीडियो वायरल हो रही है। लोकसभा चुनाव के बीच आमिर ख़ान के वायरल वीडियो ने सनसनी मचा दी है।
Follow Us:
Advertisement
लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जल्द ही होने वाला है। चुनाव को लेकर सभी पार्टियाँ ने राजनीति बना ली है।पार्टियों के उम्मीदवार जमकर रैलियाँ भी कर रहे हैं।इस बार के लोकसभा चुनाव में बॉलीवुड की कई जानी मानी हस्तियां भी चुनाव लड़ रही हैं। कंगना से लेकर अरूण गोविल बीजेपी के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे हैं।वहीं इसी बीच सोशल मीडिया पर आमिर खान का एक वीडियो वायरल हो रही है। लोकसभा चुनाव के बीच आमिर ख़ान के वायरल वीडियो ने सनसनी मचा दी है।दरअसल वायरल हो रहे वीडियो में आमिर खान किसी पर्टिकुलर पार्टी को प्रमोट करते दिख रहे हैं।वहीं दूसरी तरफ़ वो एक बड़ी पार्टी के प्रति लोगों को वोट न करने की अपील करते दिख रहे हैं।
दरअसल X पर Mini nagrare नाम की एक user ने आमिर खान के इस वायरल वीडियो शेयर किया है।जिसमें आमिर खान कहते दिख रहे हैं - भारत का हर नागरिक लखपति है क्योंकि सबके पास काम से कम 15 लाख तो होने ही चाहिए ..क्या कहा , आपके अकाउंट में 15 लाख नहीं है..तो आपके 15 लाख गए कहां ???तो ऐसे जुमलेबाजों से रहे सावधान नहीं तो होगा तुम्हारा नुकसान..वहीं इस वीडियो के लास्ट में बोला गया है Vote For न्याय,Vote For कांग्रेस…."
इस वीडियो से ऐसा लग रहा है की आमिर खान कांग्रेस को वोट देने की अपील कर रहे हैं।वहीं दूसरी तरफ़ वो बीजेपी का मज़ाक़ उड़ा रहे हैं और लोगों से वोट ना देने की अपील कर रहे हैं।बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये ख़बर पूरी तरह से फेक है।आमिर खान ने ही कांग्रेस सपोर्ट किया है और ना ही बीजेपी के ख़िलाफ़ कोई बयान दिया है।दरअसल ये वीडियो फेंक है।बीते कई दिनों से बॉलीवुड हस्तियाँ डीपफेक का शिकार हो रही हैं। अब आमिर खान भी इसका शिकार हो गए हैं।बता दें कि आमिर खान की ये वीडियो तब की है।जब वो स्टार प्लस के शो सत्यमेव जयते को होस्ट किया करते थे।अब आमिर की इस वीडियो को AI की मदद से edit किया गया है और इसे वायरल किया गया है,जबकि ये वीडियो फेक है।
आमिर खान की टीम ने भी इस मसले पर प्रतिक्रिया दी है।जैसे ही ये ख़बर वायरल हुई आमिर खान की टीम ने इस वीडियो को फेक बताते हुए मुंबई पुलिस के साइबर क्राइम सेल में FIR भी दर्ज करा दी है….आमिर खान की टीम ने ऑफिशियल स्टेटमेंट में जारी करते हुए कहा - “हम ये साफ कर देना चाहते हैं कि आमिर खान ने अपने 35 साल के करियर में कभी किसी भी राजनीतिक पार्टी को सपोर्ट नहीं किया है। उन्होंने पिछले साल इलेक्शन कमीशन पब्लिक अवेयरनेस कैंपेन के जरिए लोगों के बीच जागरूकता फैलाने में मदद की थी। हमने हाल ही में वायरल हो रहा एक वीडियो देखा, जिसमें बताया गया कि आमिर किसी पर्टिकुलर पार्टी को प्रमोट कर रहे हैं। तो आमिर ये बताना चाहते हैं कि ये वीडियो फेक है और पूरी तरह से गलत है। इस वीडियो में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है।”
आमिर खान की टीम ने आगे कहा की - इस मुद्दे से संबंधित ऑथोरिटीज को मामले की सूचना दी है। इसमें मुंबई पुलिस के साइबर क्राइम सेल में FIR दर्ज कराना भी शामिल है। आमिर खान सभी भारतीयों से आग्रह करना चाहते हैं कि वो अपने घरों से निकलकर वोट करें और हमारी इलेक्शन के प्रक्रिया में सक्रिय रूप से हिस्सा लें।”
आमिर खान की टीम की सफ़ाई के बाद ये किल्यर हो गया है की एक्टर ने ना किसी पार्टी का सपोर्ट किया है।ना ही किसी पार्टी के ख़िलाफ़ कोई बयान दिया है।बता दें कि पिछले साल आमिर खान ने देश के प्रधानमंत्री की तारीफ़ भी की थी।उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था की - PM मोदी इस कार्यक्रम के जरिए देश के लोगों के साथ कनेक्ट होते हैं और उनकी समस्याओं पर बात करते हैं, देश के लीडर होने के नाते उनका काम काबिल-ए -तारीफ है।PM मोदी ने दिखाया कि कम्युनिकेशन से लोगों को रास्ता कैसे दिखाया जा सकता है। वो लोगों को बताते हैं कि आपका नजरिया क्या है। फ्यूचर में लोगों का सपोर्ट कैसे हासिल करना है। मन की बात में ऐसे ही महत्वपूर्ण चीजों पर बात होती है। ये प्रधानमंत्री का बहुत ही ऐतिहासिक कार्यक्रम है।'
बात करें लोकसभा चुनाव की तो इस बार कई बॉलीवुड हस्ती चुनाव लड़ रही हैं, वहीं कुछ ने राजनीति जाइन की है ।बता दें कि कंगना रनौत को बीजेपी ने हिमाचल की मंडी सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। कंगना रनौत ने जबसे बीजेपी जाइन की है। तभी से चर्चाओं में बनी हुई हैं।बीते कई दिनों से वो रैलिया कर रही हैं।कंगना के अलावा टीवी पर भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल भी बीजेपी की मेरठ से चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा हेमा मालिनी तीसरी बार बीजेपी की मथुरा सीट से चुनाव लड़ रही हैं।वहीं 14 साल के अंतराल के बाद गोविंदा ने भी राजनीति में वापसी की है। एक्टर ने एक नाथ शिंदे वाली शिवसेना के साथ ख़ुद को जोड़ लिया है। बताते चलें की 19 अप्रेल से लेकर 1 जून तक सात चरणों में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं।वहीं 4 जून को नतीजे घोषित किए जाएँगे।जिसके बाद पता चल जाएगा की सत्ता की कुर्सी पर कौन बैठेगा । वैसे आमिर खान से जुड़ी इस ख़बर पर आपका क्या कहना है । हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं ।
यह भी पढ़ें
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement