जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Dhurandhar Teaser: “घायल हूं इसीलिए घातक हूं”, रणवीर सिंह का दिखा ख़ूंखार अवतार, फैंस बोले- है कोई माई का लाल

रणवीर सिंह ने मच अवेटेड फिल्म धुरंधर का पहला लुक रिलीज़ कर दिया है. एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की पहली झलक दिखाई दी है.

Dhurandhar Teaser: “घायल हूं इसीलिए घातक हूं”, रणवीर सिंह का दिखा ख़ूंखार अवतार, फैंस बोले- है कोई माई का लाल
Advertisement

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह 6 जुलाई को अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर एक्टर ने अपने फैंस को  बड़ा सरप्राइज़ दे दिया है. दरअसल एक्टर के फैंस काफी टाइम में उनकी फिल्म धुरंधर का बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे. पिछले साल जुलाई में इस फिल्म का ऐलान किया गया था. 

अब फाइनली रणवीर सिंह ने मच अवेटेड फिल्म धुरंधर का पहला लुक रिलीज़ कर दिया है. एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की पहली झलक दिखाई दी है. उन्होंने पहली झलक की वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि “एक नरक उठेगा अनजान पुरुषों की सच्ची कहानी जानें धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को.”

कैसा है धुरंधर का टीज़र?
एक्टर ने फिल्म से जुड़ा जो पहला लुक शेयर किया है, वो वाकेई में हैरान करने वाला है, एक्टर को गैंगस्टर अवतार में देख फैंस भी उनके दीवाने हो गए हैं. रणबीर लंबे बालों और तगड़ी बॉडी में दिखाई दी हैं, साथ ही जिस तरह से वो मार धाड़ कर रहे हैं, उनका किरदार काफी ख़ूँख़ार लग रहा है. एक्टर पहली बार इस तरह के किरदार में नज़र आए हैं, जिसकी वजह से फैंस भी उत्साहित हो गए हैं. टीज़र की शुरुआत आर माधवन के दमदार डायलॉग से होती है. जिसमें वो कहते हैं “बहुत साल पहले किसी ने मुझसे कहा था, पड़ोस में रहते हैं, गोदे भर का जोर लगा लो, बिगाड़ लो जो बिगाड़ सकते हो, बिगाड़ने का वक्त आ गया है.”

वहीं रणवीर सिंह का भी एक डायलॉग भी काफी पसंद किया जा रहा है, जिसमें वो कहते दिखे हैं “घायल हूं इसीलिए घातक हूं.”  फिल्म की पहली झलक में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और आर माधवन भी दमदार अंदाज़ में नज़र आए हैं. वहीं वीडियो के बैकग्राउंड में सुनाई दे रहा गाना भी कमाल का है.

Advertisement

धुरंधर का टीज़र देख फैंस हुए दंग
फिल्म धुरंधर की पहली झलक देखने के बाद फैंस के रिएक्शन भी सामने आने शुरु हो गए हैं. सोशल मीडिया पर लोग जमकर रणवीर सिंह की तारीफ़ कर रहे हैं, कोई कहा रहा है कि ये फिल्म ब़ॉक्स ऑफ़िस पर  धुरंधर साबित होगी. तो कोई कह रहा है खिलजी वापस आ गया. एक यूजर ने लिखा, Mujhe lga KHILJI wapas agya

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “यह बॉक्स ऑफ़िस में धुरंधर होने वाला है. रिटर्न गिफ्ट के लिए धन्यवाद बाबा.”

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा कि “Aaya . Mera sher aaya. Babbar sher aaya!”

Advertisement

वहीं एक और यूजर ने लिखा कि “पुरानी फिल्मों में वे कहते थे है कोई माई का लाल? और मुझे लगता है कि आप केवल यही कह सकते हैं “आगया माई का लाल!” रणवीर सिंह.”

वहीं एक और यूजर ने लिखा कि “WHAT A POWERFUL COMEBACK BABA”

कहना ग़लत नहीं होगा की धुरंधर की पहली झलक या फिर टीज़र कह लीजिए इसने लोगों का दिल जीत लिया है. 

Advertisement

सच्ची घटना पर बेस्ड है धुरंधर!
बता दें कि रणवीर सिंह की गैंगस्टर ड्रामा फिल्म को आदित्य धर से डायरेक्ट किया है, जो पूरे 6 साल बाद बतौर डायरेक्टर के तौर पर नज़र आए हैं, वहीं इस फिल्म को लोकेश धर और ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म धुरंधर सच्ची घटना पर बेस्ड बताई जा रही है. 

फिल्म की दमदार स्टारकास्ट
फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में दिखेंगे. इसके अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और अक्षय खन्ना भी फिल्म में अहम किरदार में दिखाई देंगे. एक्टर की ये फिल्म 5 दिसंबर को थियेटर्स पर दस्तक देगी. फिल्म को लेकर जिस तरह का हाइप बना है, उसे देखकर लग रहा है की इस रणवीर सिंह इस फिल्म के ज़रिए ज़ोरदार वापसी करेंगे. 

Advertisement

लगातार फ्लॉप दे रहे रणवीर!
रणवीर सिंह की बीते कुछ सालों से फिल्में कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं. 83, Jayesh Bhai Jordar, और Cirkus जैसी फिल्में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई हैं, इस बीच रिलीज़ हुई रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और सिंघम अगेन ने ठीक ठाक बिज़नेस किया था. ऐेसे में रणवीर सिंह को फिल्म धुरंधर से काफी उम्मीदें हैं. देखने वाली बात तो अब ये होगी की बॉक्स ऑफ़िस पर ये फिल्म क्या कमाल कर पाती है. 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें