जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Parshottam Rupala ने राजपूतों के विरोध को क्यों बताया साजिश? हो गया बड़ा खुलासा

गुजरात से उठी आग अब तक पुरे देश में फ़ैल चुकी है, हम बात कर रहे है राजपूतों के विरोध की जो अभी भी कायम है। गुजरात से शुरू हुआ ये विरोध अब पुरे देश में हो रहा है। राजकोट से बीजेपी के उम्मीदवार परषोतम रूपला के राजपूतों पर दिए गए बयान ने बीजेपी की मुश्किलें बढ़ा रखी है। इसी बीच अब खुद परषोतम रूपला ने इस विवाद को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है।

Author
22 Apr 2024
( Updated: 09 Dec 2025
08:04 PM )
Parshottam Rupala ने राजपूतों के विरोध को क्यों बताया साजिश? हो गया बड़ा खुलासा
Advertisement
गुजरात से उठी आग अब तक पुरे देश में फ़ैल चुकी है, हम बात कर रहे है राजपूतों के विरोध की जो अभी भी कायम है। गुजरात से शुरू हुआ ये विरोध अब पुरे देश में हो रहा है। राजकोट से बीजेपी के उम्मीदवार परषोतम रूपला के राजपूतों पर दिए गए बयान ने बीजेपी की मुश्किलें बढ़ा रखी है। इसी बीच अब खुद परषोतम रूपला ने इस विवाद को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है। चलिए आपको भी बताते है पूरी खबर के बारे में।  दरअसल, परषोत्तम रूपाला ने अपना नामांकन भर दिया है। नामांकन भरने के बाद अब परषोत्तम रूपाला ने India TV से खास बातचीत की और कई मुद्दों पर बात की। 

राजपूतों के विरोध को लेकर परषोतम रूपला का बड़ा खुलासा 

परषोत्तम रूपाला से सवाल हुआ "चुनाव को लेकर आपना नामांकन दाखिल हो गया है, वहीं मांग ये भी उठ रही थी कि नाम वापस लिया जाए और अब आप मैदान में उतर चुके हैं। तो इस पूरे घटनाक्रम के बाद चुनाव का रूख का क्या होगा?"

इस सवाल के जवाब में परषोतम रूपला ने कहा "देखिए चुनाव में दो प्रकार के वायुमंडल बनते हैं। एक तो प्रत्याशी को लेकर जो कि उसके आस-पास और उससे जुड़ी घटनाओं पर निर्भर करता है। और दूसरा पार्टी को लेकर वायुमंडल बनता है। आपने जिसका धरना प्रदर्शन का जिक्र किया वो मेरे खिलाफ बनाया गया"

यहां जिस तरह से यहा परषोत्तम रूपाला ने कहा की उनके खिलाफ ये प्रदर्शन बनाया गया है यानी उनका इशारा है की कोई साजिस रची जा रही है। कोई प्लानिंग की जा रही है। वही, इसके अलावा भी परषोत्तम रूपला ने बयान दिया। उन्होंने कहा "पूरे देश में देखने को मिल रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी जी के बारे में लोगों के मन में आदर का स्थान बन गया है। इस चुनाव को मैं अगले सभी चुनावों से अलग देख रहा हूं।"

आगे उन्होंने कहा "बात ये है कि नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का वायुमंडल बन गया है। पार्टी का अपना औरा होता है। इस चुनाव में मेरे सामने जो मुद्दे हैं वो और प्रधानमंत्री जो को लेकर जो धारणा बनी है उसे लेकर हम चुनाव आसानी से जीत रहे हैं"

फ़िलहाल, आपको मामला बता दे,  परषोत्तम रूपाला ने एक जनसभा के सौरन जनता को सम्बोधित करते हुए राजपूतों को लेकर कहा था "दूसरे ने भी हम पर राज किया. अंग्रेजों ने भी ऐसा ही किया और...उन्होंने हमें सताने में कोई कसर नहीं छोड़ी. राजा भी झुक गये. उन्होंने राजाओं ने अंग्रेजों साथ रोटियां तोड़ीं और अपनी बेटियों की शादी उनसे की" इस बयान के बाद से राजपूत भड़क गए थे और अभी भी इनका प्रदर्शन जारी है। 

वही, इसके बाद करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने भी रूपाला के बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। वो राजपूत महिलाओं के समर्थन में भी गए जहा से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इस दौरान जब महिपाल सिंह की टोपी गिर गई थी तब और बवाल मचा था क्युकी कहते है राजपूतों में टोपी उनकी शान होती है, ऐसे में महिपाल सिंह के सर से टोपी गिरने पर बहुत बवाल मचा था। हालांकि, बाद में वो जेल से बाहर आ गए। 
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें