Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

बुर्के में अपनी सहेली संग कांवड़ लेकर हरिद्वार से UP पहुंचीं तमन्ना मलिक, कहा- शिव भक्त नहीं, जिहादी ही आतंकवादी होते हैं

मुस्लिम समाज से आने वालीं तमन्ना मलिक अपनी सहेली तमन्ना मलिक अनीशा के साथ कांवड़ लेकर पहुंची. इस दौरान उन्होंने कहा कि सनातन धर्म बहुत अच्छा है. उन्होंने मौलाना रशीदी पर पलटवार करते हुए कहा कि महादेव के भक्त नहीं, जिहादी आतंकवादी होते हैं.

Image: NMF News Input/ Videograb
Loading Ad...

मुज़फ्फरनगर में एक अनोखा दृश्य देखने को मिला. यहां बुर्के में कांवड़ लाने क़ो लेकर सुर्खियों में रहने वाली तमन्ना मलिक अपनी एक मुस्लिम महिला साथी अनीशा के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर मुज़फ्फरनगर पहुंच चुकी है, जिसका जनपद में पहुंचने पर बजरंगी सेना के अध्यक्ष सुमित बजरंगी ने स्वागत किया.  वो उनकी सुरक्षा में अपने कार्यकर्ताओं के साथ उनके साथ-साथ चल रहे हैं.

बुर्के में कांवड़ लेकर हरिद्वार से यूपी पहुंची तमन्ना मलिक

हाल ही में मौलाना रशीदी द्वारा कांवड़ यात्रियों पर दिए गए बयान विवादित बयान पर तमन्ना मलिक फायर हो गई. तमन्ना ने बताया कि मैं हर वर्ष जल लाती हूं. मैं बुर्के में ला रही हूं तो दूसरों क़ो क्या मतलब है. मैं किसी से नहीं डरती हूं. कट्टरपंथी और जिहादी मौलाना से हम नहीं डरते हैं, जिहाद से डरना क्या, जिहाद तो जिहाद ही है.

Loading Ad...

'जिहादी आतंकवादी होते हैं, शिवभक्त नहीं'

Loading Ad...

मौलाना रशीदी के बयान पर तमन्ना ने कहा कि महादेव के भक्त आतंकवादी नहीं होते. इन जैसे जिहादी ही आतंकवादी होते हैं. हिंदुस्तान के अंदर इन्होनें आतंकवाद फैला रखा है ये अगर खत्म हो जाएं, मिट जाएं तो सारा हिंदुस्तान आराम से, प्यार से रहेगा.

'सनातन धर्म सबसे अच्छा'

Loading Ad...

अब मुझे बहुत अच्छी आजादी फील होती है. बहुत अच्छा धर्म है सनातन धर्म. मैं एक संदेश देना चाहती हूं. कोई भी मुस्लिम बहन सनातन धर्म में आना चाहती है तो आ सकती है. सनातन धर्म ऐसा धर्म है, जहां खुलकर जीने की आजादी मिलती है. अभी तक कोई खतरा नहीं है, पुलिस प्रशासन हमारे साथ है.

यह भी पढ़ें

इसके अलावा हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे कांवड़ियों के बीच मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर एक अनोखी कांवड़ आकर्षण का केंद्र बनी. दिल्ली से आए चार शिवभक्त शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के वेश में शिव चौक पहुंचे. खास बात यह रही कि सभी शिवभक्त प्रतीकात्मक रूप से बेड़ियों में जकड़े हुए थे. उनका यह अनोखा स्वरूप देखते ही राहगीरों की भीड़ उमड़ पड़ी और लोगों ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाकर इस पल को यादगार बनाया.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...