Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

Sawan Rashi Upay 2026: सावन में राशि अनुसार उपाय चमका सकते हैं किस्मत, भगवान शिव की बरसेगी कृपा, जानें उपाय

भगवान शिव के पवित्र महीने में राशि के उपाय करना बहुत शुभ माना जाता है. इतना ही नहीं राशि के उपाय करके आप चमका सकते है अपनी सोई हुई किस्मत.. आइए जानते है सभी राशियों के उपाय के बारे में

Image Credits: AI/IANS/Canva
Loading Ad...

सावन का महीना भगवान भोलेनाथ का सबसे अधिक प्रिय महीना होता है. शास्त्रों के अनुसार इस दौरान भगवान शिव की पूजा, आराधना और भक्ति का विशेष महत्व होता है. जो भी भक्त सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना और पूजा करता है तो भगवान शिव उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते है और दूख-दर्द दूर हो जाते है. अगर आप भगवान शिव की कृपा प्राप्त करना चाहते है तो राशि के अनुसार उपाय करने से भगवान भोलेनाथ की कृपा प्राप्त कर सकते है. जानिए सावन में राशि के अनुसार कौन से उपाय करना रहेगा फायदेमंद. 

मेष राशि के जातकों के लिए सावन के उपाय

मेष राशि वाले लोगों के लिए भगवान शिव को पाने के लिए सावन में शिवलिंग पर शहद अर्पित करना चाहिए. इतना ही नहीं भोलेनाथ के मंदिर में 
लाल रंग का ध्वज चढ़ाना बहुत ही शुभ माना जाता है. ये उपाय करने से इस राशि के जातकों के सभी अटके काम पूरे हो सकते हैं.

Loading Ad...

वृषभ राशि के जातकों के लिए सावन के उपाय

Loading Ad...

वृषभ राशि के लोगों को सच्चे मन से शिवलिंग पर कच्चे दूध से अभिषेक करें. इतना ही नहीं भगवान शिव को खीर का भोग लगाएं, जरूरतमंद लोगों को चावल अवश्य दान करें. ये करने से धन लाभ होने अच्छे योग बन सकते हैं.

मिथुन राशि के जातकों के लिए सावन के उपाय

Loading Ad...

मिथुन राशि के लोगों को जल में बैल पत्र डालकर शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए. इतना ही नहीं हरे रंग के फल भगवान शिव को अर्पित करें. यह उपाय करने से बुद्धि, निर्णय लेने की क्षमता और वाणी अच्छी होती है.

कर्क राशि के जातकों के लिए सावन के उपाय

कर्क राशि के लोगों को शिवलिंग पर मक्खन या गाय के शुद्ध देशी घी का लेप करना चाहिए. इतना ही नहीं भगवान शिव को सफेद मिठाई का भोग लगाएं. जरूरतमंदों लोगों को दूध का दान करें, इससे कर्क राशि के जातकों की टेंशन कम और मन शांत होगा.

Loading Ad...

सिंह राशि के जातकों के लिए सावन के उपाय

सिंह राशि के लोगों को जल में लाल चंदन मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए. इतना ही नहीं लाल रंग के फल अर्पित करें और गेहूं का दान करें. ये सब उपाय करने से मान-सम्मान और पॉजिटिव एनर्जी में वृद्धि हो सकती है.

कन्या राशि के जातकों के लिए सावन के उपाय

Loading Ad...

कन्या राशि के लोगों शिवलिंग पर दूध मिलाकर जल अर्पित करें, इतना ही नहीं गोशाला में हरा चारा दान करना भी शुभ माना जाएगा. यह उपाय करने से करियर और कार्यक्षेत्र में नई संभावनाएं खुल सकती है.

तुला राशि के जातकों के लिए सावन के उपाय 

तुला राशि के लोगों को सावन में शिवलिंग पर गन्ने के रस से अभिषेक करना चाहिए. भगवान शिव को गुड़ चढ़ाना चाहिए और जरूरतमंदों को शक्कर का दान दें. इससे तुला राशि के लोगों की जिंदगी में सुख-सुविधाओं और धन से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है.

Loading Ad...

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सावन के उपाय

वृश्चिक राशि के लोगों को पानी में लाल फूल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए. इतना ही नहीं जौ से बनी मिठाई या हलवे का भोग भगवान शिव को अर्पित करें. यह उपाय करने से इस राशि के जातकों के बिगड़े काम फिर से बन सकते हैं.

धनु राशि के जातकों के लिए सावन के उपाय

Loading Ad...

धनु राशि के लोगों को पानी में चंदन मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए. इतना ही नहीं पीले रंग के फल भगवान शिव को अर्पित करें और धार्मिक सामग्री जरूर से दान करें. यह करने से धनु राशि के लोगों की किस्मत का साथ मिलने के याग बनते हैं.

मकर राशि के जातकों के लिए सावन के उपाय

मकर राशि के लोगों को पानी में काले तिल डालकर शिवलिंग का अभिषेक करें. इतना ही नहीं भगवान शिव को काले अंगूर का भोग लगाएं और जरूरतमंद लोगों की मदद करें. यह उपाय करने से मकर राशि के लोगों को शनि से जुड़े दुख और कष्टों को कम करने वाला माना जाता है. 

Loading Ad...

कुंभ राशि के जातकों के लिए सावन के उपाय

कुंभ राशि के लोगों को तिल के तेल से अभिषेक करने के बाद अपराजिता के फूल शिवजी को चढ़ाने चाहिए. इतना ही नहीं तिल से बनी मिठाई का भोग लगाएं. यह उपाय करने से कुंभ राशि के लोगों पर शनिदेव और भगवान शिव दोनों की कृपा बरसती है.

मीन राशि के जातकों के लिए सावन के उपाय 

Loading Ad...

मीन राशि के लोगों को जल में केसर मिला कर शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए. साथ ही पीले रंग की मिठाई और फल चढ़ाने चाहिए इतना ही नहीं जरूरतमंदों को फल दान करना चाहिए. दान करने से सुख, शांति और समृद्धि में वृद्धि हो सकती है.   

यह भी पढ़ें

 

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...