Advertisement
जन्माष्टमी पर ग्रहों की चाल बदलेगी इन राशियों का दिन... धन-करियर में लाभ के संकेत, एस्ट्रोलॉजर करण शर्मा से जानें आज का राशिफल
आज का राशिफल आपके लिए कई नए संदेशों को लेकर आया है. कुछ राशि वालों को अचानक धन लाभ या करियर में सफलता मिल सकती है, जबकि कुछ को स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा. जानिए आज आपके सितारे क्या संकेत दे रहे हैं और कौनसी चीज आपके दिन को पूरी तरह बदल सकता है.
Advertisement
4 September Rashifal: आज कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व मनाया जा रहा है. इस खास दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलेगा. कुछ राशियों के लिए करियर और कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं, जबकि कुछ लोगों को धन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी. ऐसे में आइए, एस्ट्रोलॉजर करण शर्मा से जानते हैं कि मेष से मीन राशि तक सभी राशियों के लिए कल का दिन कैसा रहने वाला है.
मेष राशि: आज आप परिवार के सदस्यों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने में कामयाब होंगे. घर का माहौल खुशनुमा और शांत रहेगा. सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के साथ जीवनशैली में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा. कार्यक्षेत्र और कारोबार में गति बढ़ेगी। पेशेवर संपर्कों के दौरान आपका उत्साह बना रहेगा और नए अवसरों को भुनाने में सफल होंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन-संपत्ति में वृद्धि के संकेत हैं.
शुभ रंग: मरून
शुभ अंक: 3, 5, 6 और 9
Advertisement
वृषभ राशि: चनात्मक कामों में आपकी रुचि और सक्रियता बनी रहेगी. अपने साहस और मजबूत संपर्कों की मदद से कई अहम काम पूरे कर पाएंगे।. करियर और कारोबार में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और आय के नए स्रोतों से लाभ मिलने के संकेत हैं. लंबे समय से रुकी हुई योजनाओं पर दोबारा काम शुरू हो सकता है और उन्हें गति मिलने की संभावना है.
Advertisement
शुभ रंग: ओपल वाइट
शुभ अंक: 4, 5 और 6
यह भी पढ़े: इस बार जन्माष्टमी बेहद खास! बन रहा द्वापर युग जैसा शुभ संयोग, कालकाजी मंदिर के पीठाधीश्वर ने बताई खास बात
Advertisement
मिथुन राशि: आज अनावश्यक खर्चों के चलते आपका बजट बिगड़ सकता है. आर्थिक मामलों में दिन सामान्य से थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा, इसलिए निवेश करने या पैसों से जुड़ा कोई भी लेनदेन करते समय सतर्क रहें. आकर्षक ऑफर्स के झांसे में आने से बचना बेहतर होगा. कार्यक्षेत्र और कारोबार की स्थिति सामान्य बनी रहेगी. विदेश से संबंधित कामकाज में आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है. वहीं, परिवार और करीबी लोगों से बातचीत बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 4, 5, 6
कर्क राशि: आज आर्थिक मोर्चे पर सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. समाज और कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा मजबूत होगी. पेशेवर स्तर पर किए गए प्रयास अच्छे नतीजे देंगे और लाभ भी उम्मीद से अधिक मिलने की संभावना है।. बड़े लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में सफलता हासिल कर सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों और कारोबारियों के काम तेजी से पूरे होंगे. आय का स्तर भी संतोषजनक बना रहेगा.
Advertisement
शुभ रंग: पर्ल वाइट
शुभ अंक: 2, 4, 5, 6
सिंह राशि: आज आपको कई क्षेत्रों में अनुकूल परिणाम मिलने के संकेत हैं. आपकी काबिलियत और हुनर की सराहना होगी, जिससे पद और प्रतिष्ठा में भी इजाफा हो सकता है. कार्यक्षेत्र में कुछ अहम और लाभकारी प्रस्ताव मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के काम में गति आएगी, वहीं कारोबार में भी तेजी बनी रहेगी। तरक्की के नए अवसर सामने आने के साथ पदोन्नति के योग बन सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सुख-सुविधाओं में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है.
शुभ रंग: चेरी रेड
शुभ अंक: 1, 4, 5, 7
Advertisement
कन्या राशि: आज परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी और जीवन में सकारात्मकता बढ़ेगी. परिवार के सदस्यों और करीबी लोगों से पूरा सहयोग मिलेगा. आपकी योजनाओं को आगे बढ़ाने में गति आएगी और करियर में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. आर्थिक मामलों को संभालने की आपकी क्षमता बेहतर होगी. लाभ का स्तर उम्मीद से अधिक रहने की संभावना है. इस दौरान यात्रा के भी योग बन सकते हैं.
शुभ रंग: फ़िरोज़ी
शुभ अंक: 4, 5, 6
तुला राशि: आज अपनी सेहत और रोजमर्रा की दिनचर्या को लेकर लापरवाही न बरतें. कामकाज में हर कदम सोच-समझकर उठाना बेहतर रहेगा और अनावश्यक जोखिम लेने से बचें. पैसों से जुड़े लेनदेन को समय पर निपटाने की कोशिश करें. कार्यस्थल पर अपनी बात और काम में पारदर्शिता बनाए रखें. करीबी लोगों की उपयोगी सलाह आपके लिए मददगार साबित हो सकती है. रिश्तों में किसी भी तरह की गलतफहमी से बचने के लिए धैर्य रखें और आपसी तालमेल बनाए रखें.
Advertisement
शुभ रंग: दूधिया
शुभ अंक: 4, 5, 6
वृश्चिक राशि: आज मिलजुलकर किए गए प्रयासों से आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में सहयोगियों और करीबी लोगों का साथ मिलेगा, जिससे कामकाज को मजबूती मिलेगी. कारोबार को लेकर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और अहम मामलों में सफलता हासिल हो सकती है. काम में आ रही रुकावटें धीरे-धीरे दूर होंगी. आर्थिक फैसले लेते समय आपकी समझदारी काम आएगी और लाभ मिलने के योग बनेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में भी प्रगति देखने को मिल सकती है.
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 3, 5, 6, 9
Advertisement
धनु राशि: आज कामकाज में लगातार प्रयास करते रहने से बेहतर नतीजे हासिल होंगे. अपनी जिम्मेदारियों को समझदारी और कुशलता से पूरा करेंगे। करियर और कारोबार के मोर्चे पर प्रदर्शन संतोषजनक रहेगा. हालांकि, विरोधी पक्ष सक्रिय रह सकता है, इसलिए किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें. आर्थिक स्थिति फिलहाल सामान्य बनी रहने के संकेत हैं.
शुभ रंग: गोल्डन
शुभ अंक: 1, 3, 6
मकर राशि: आज कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों का सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा. सहयोगियों का पूरा समर्थन मिलेगा और अनुभवी लोगों की सलाह से महत्वपूर्ण फैसले लेने में मदद मिलेगी. करियर और कारोबार में नए मौके सामने आ सकते हैं. आपकी कार्यक्षमता में सुधार होगा और आर्थिक मामलों पर ध्यान केंद्रित रहेगा. लाभ में बढ़ोतरी के संकेत हैं. प्रेम जीवन के लिहाज से भी दिन अनुकूल रहेगा और किसी खास व्यक्ति या प्रियजन से मुलाकात हो सकती है.
Advertisement
शुभ रंग: समुद्री
शुभ अंक: 4, 5, 6, 8
कुंभ राशि: आज पारिवारिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाना आपके लिए बेहतर रहेगा. घर के बड़े-बुजुर्गों का मान-सम्मान बनाए रखें और अपने करीबियों की जरूरतों को अनदेखा न करें. सुख-सुविधाओं से जुड़े खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए आर्थिक बजट संतुलित रखना जरूरी होगा. नौकरी और कारोबार में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा, लेकिन किसी बड़े फैसले में जल्दबाजी करने से बचें. निजी जरूरतों पर खर्च के साथ निवेश से जुड़ी गतिविधियां भी बढ़ सकती हैं.
शुभ रंग: स्टाफ़िक के सामान
शुभ अंक: 4, 5, 6, 8
Advertisement
मीन राशि: आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा और प्रभाव बढ़ेगा. अपनी प्रतिभा और हुनर से दूसरों का ध्यान आकर्षित करने में सफल रहेंगे. काम करने की क्षमता में निखार आएगा और व्यावसायिक गतिविधियों में सक्रियता बनी रहेगी. करियर के मोर्चे पर आपका प्रदर्शन शानदार रह सकता है. कार्यस्थल पर अधिक समय और मेहनत देने का फायदा मिलेगा। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होने के संकेत हैं.
यह भी पढ़ें
शुभ रंग: बसंती
शुभ अंक: 3, 6, 9