Advertisement
इस बार जन्माष्टमी बेहद खास! बन रहा द्वापर युग जैसा शुभ संयोग, कालकाजी मंदिर के पीठाधीश्वर ने बताई खास बात
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी के मौके पर कालकाजी मंदिर के पीठाधीश्वर महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत ने इस बार के शुभ मुहूर्त को लेकर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस साल जन्माष्टमी पर ग्रह-नक्षत्रों का विशेष संयोग बन रहा है, जिससे उत्सव और भी शुभ हो गया है.
Advertisement
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी के मौके पर कालकाजी मंदिर के पीठाधीश्वर महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत ने इस बार के शुभ मुहूर्त को लेकर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस साल जन्माष्टमी पर ग्रह-नक्षत्रों का विशेष संयोग बन रहा है, जिससे उत्सव और भी शुभ हो गया है.
द्वापर युग जैसा बन रहा योग
महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत ने गुरुवार को आईएएनएस से बात करते हुए बताया कि इस बार का योग द्वापर युग के उस समय के समान है जब भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था. उन्होंने कहा, "भाद्रपद कृष्ण अष्टमी के दिन कंस के कारागार में भगवान कृष्ण का अवतरण हुआ था. उस दिन रोहिणी नक्षत्र था और वृषभ राशि में चंद्रमा था, जिससे वह दिन बहुत शुभ बन गया था. इस बार जन्माष्टमी पर चंद्रमा वृषभ राशि में होगा और रोहिणी नक्षत्र भी होगा. ऐसे में इस बार कृष्ण जन्मोत्सव बहुत उत्साह के साथ मनाया जाएगा."
Advertisement
4 सितंबर को मनाई जाएगी जन्माष्टमी
Advertisement
महंत ने बताया कि इस बार कृष्ण जन्माष्टमी 4 सितंबर को पड़ रही है. इस दिन मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई हैं.भक्त पूरे दिन व्रत करते हैं और मध्यरात्रि में भगवान कृष्ण का पूजन करके उनको भोग के रूप में चढ़ाए गए प्रसाद का सेवन कर व्रत का पारण करते हैं.
Advertisement
जानिए अष्टमी तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
बता दें कि अष्टमी तिथि 3-4 सितंबर की मध्य रात्रि 2:30 बजे से शुरू होगी और 5 सितंबर को रात 12:30 बजे तक रहेगी। इसलिए जन्माष्टमी 4 सितंबर को मनाई जाएगी. इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त 11.05 बजे से प्रारंभ हो रहा है और 12.35 तक रहने वाला है. इस दौरान भक्त पूरे विधि-विधान से भगवान कृष्ण की पूजा कर सकते हैं.
मंदिरों में जन्मोत्सव की तैयारियां तेज
Advertisement
दिल्ली के कालकाजी मंदिर सहित सभी कृष्ण मंदिरों में जन्माष्टमी की तैयारियां जोरों पर हैं. इस बार शुभ नक्षत्र और चंद्रमा की स्थिति के कारण भक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. मंदिरों में मध्यरात्रि में होने वाले जन्मोत्सव के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं.
यह भी पढ़ें
Input -IANS