Advertisement
गोवा के 278 करोड़ के भूमि घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी सिद्धीक खान के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
ईडी ने सिद्धीक उर्फ सुलेमान खान को 16 जुलाई 2026 को गिरफ्तार किया था. ईडी हिरासत समाप्त होने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया और फिलहाल वह कोलवाले केंद्रीय जेल में बंद है. ईडी ने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है.
Advertisement
गोवा में करीब 278 करोड़ रुपये की कथित भूमि हड़पने और धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुख्य आरोपी सिद्धीक उर्फ सुलेमान खान के खिलाफ विशेष अदालत में अभियोजन शिकायत (प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट) दाखिल की है.
गोवा में 278 करोड़ के भूमि घोटाले में ईडी की चार्जशीट
ईडी की पणजी जोनल कार्यालय ने 11 सितंबर को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत यह शिकायत उत्तर गोवा के मर्सेस स्थित विशेष पीएमएलए अदालत में दायर की.
Advertisement
Advertisement
ईडी ने बताया कि जांच गोवा पुलिस की क्राइम ब्रांच की विशेष जांच टीम (लैंड ग्रैबिंग) द्वारा दाखिल चार चार्जशीट के आधार पर शुरू की गई थी. ये मामले मापुसा और वालपोई पुलिस थानों में दर्ज एफआईआर से जुड़े हैं.
मुख्य आरोपी सिद्धीक खान पर शिकंजा
Advertisement
जांच में सामने आया कि सिद्धीक उर्फ सुलेमान खान कथित तौर पर एक आदतन अपराधी है और उसने उत्तर गोवा की बहुमूल्य अचल संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने के लिए आपराधिक साजिश रची. इसके लिए फर्जी बिक्री विलेख (सेल डीड) तैयार किए गए और बारदेज व वालपोई के उप-पंजीयक कार्यालयों के रिकॉर्ड में नकली स्टांप और सील की मदद से उन्हें दर्ज कराया गया.
ईडी के अनुसार, आरोपी ने कब्जाई गई संपत्तियों पर फर्जी दावे के जरिए धन अर्जित किया और उस रकम को तीसरे पक्षों व बेनामी खाताधारकों के बैंक खातों तथा दूसरे पैन कार्ड के जरिए संचालित एक साझेदारी फर्म के माध्यम से घुमाया. बाद में बड़ी मात्रा में रकम को नकदी में बदलकर अपराध से अर्जित आय को वैध दिखाने की कोशिश की गई.
जांच के दौरान ईडी ने लगभग 278 करोड़ रुपये मूल्य की कब्जाई गई अचल संपत्तियों को अपराध से अर्जित आय (प्रोसीड्स ऑफ क्राइम) मानते हुए पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से कुर्क किया है.
Advertisement
ईडी ने सिद्धीक को 16 जुलाई 2026 को किया था गिरफ्तार
यह भी पढ़ें
ईडी ने सिद्धीक उर्फ सुलेमान खान को 16 जुलाई 2026 को गिरफ्तार किया था. ईडी हिरासत समाप्त होने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया और फिलहाल वह कोलवाले केंद्रीय जेल में बंद है. ईडी ने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है.