Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

लखनऊ: बीच सड़क बैंक मैनेजर पत्नी की हत्या की, घर जाकर बहन को भी मारा और फिर कर ली खुदकुशी, ट्रिपल मर्डर से सनसनी

आरोपी मानस बाजपेयी ICICI बैंक पहुंचा और फोन करके पत्नी दिव्या मिश्रा को बाहर बुलाया. थोड़ी देर उनसे बातचीत की, फिर गोली मारकर फरार हो गया.

Image Source- IANS
Loading Ad...

Lucknow Triple Murder: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उस समय सनसनी फैल गई. जब एक शख्स ने SBI के बैंक रिलेशनशिप मैनेजर पत्नी और अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी. फिर खुद भी गोली मारकर जान दे दी. गुरुवार दोपहर वह ICICI बैंक पहुंचा और फोन करके पत्नी दिव्या मिश्रा को ऑफिस से बाहर बुलाया. थोड़ी देर उनसे बातचीत की, फिर गोली मारकर भाग गया. 

आरोपी यहीं नहीं रूका, उसने घर पहुंचकर अपनी बहन की भी गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद उसी पिस्टल से खुदको भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली. खुदकुशी करने से पहले आरोपी मानस बाजपेयी ने वॉट्सएप पर स्टेटस लगाया और पत्नी की हत्या की जानकारी दी.

वॉट्सएप स्टेटस पर क्या लिखा? 

Loading Ad...

आरोपी ने पत्नी को मारने के बाद वॉट्सएप स्टोरी में लिखा, मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है, क्योंकि उसने मुझे धोखा दिया. बताया जा रहा है मानस बाजपेयी SBI में फील्ड ऑफिसर था.जबकि पत्नी दिव्या मिश्रा ICICI बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर थी. वह दोपहर को करीब 12 बजे बैंक के बाहर पहुंचा और पत्नी को बाहर बुलाया. फिर उससे बात की और कुछ ही देर में उसे गोली मार दी. गोली की आवाज सुनकर बैंक कर्मचारी और स्थानीय लोग दौड़कर आए तब तक मानस भाग चुका था. वहां दिव्या लहूलुहान हालत में पड़ी हुई थी. अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया. 

Loading Ad...

वारदात लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र के विवेकखंड इलाके की है. मानस बाजपेयी अपनी पत्नी की हत्या के बाद गोमतीनगर के हुसड़िया चौराहा स्थित घर पर लौटा, जहां उसने अपनी बहन को भी गोली मार दी, बाद में उसने खुद को भी गोली मारकर मौत के घाट उतार लिया. मानस बाजपेयी की बहन की पहचान 28 वर्षीय तूलिका उर्फ सीबा के रूप में हुई है. वहीं, पत्नी दिव्या मिश्रा फेमस पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन थी.

यह भी पढ़ें- आयुषी मर्डर केस: बेटी के हत्यारे मां-बाप को उम्रकैद की सजा, लव मैरिज करने पर की थी हत्या

Loading Ad...

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह व्यक्ति एक ऑटो में आया था. वारदात के बाद वह व्यक्ति ऑटो से ही वहां से भागा. उसने बताया कि ऑटो रिक्शा पर पीछे नंबर प्लेट भी नहीं थी. पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल भेजा गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. डीसीपी दीक्षा शर्मा ने कहा कि मौके पर मौजूद लोगों ने यह बताया था कि पति ने ही महिला की हत्या की है. फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों का पता लगा रही है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...