Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

असम CID की बड़ी कार्रवाई, Canara Bank की कई शाखाओं से 40 लाख रुपये के वाहन लोन फ्रॉड में आरोपी गिरफ्तार

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल के कारण केनरा बैंक की अलग-अलग शाखाओं से कुल 40 लाख रुपए के वाहन लोन मंजूर किए गए.

Image Credit: IANS
Loading Ad...

असम पुलिस के क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी) ने गुवाहाटी के एक व्यक्ति को कैनरा बैंक की कई शाखाओं से जुड़े 40 लाख रुपए के कथित वाहन लोन धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है. 

असम CID की बड़ी कार्रवाई

गुवाहाटी के बड़े इलाके में केनरा बैंक की शाखाओं से संदिग्ध तरीके से वाहन लोन लेने की जांच के बाद रामेन सैकिया उर्फ ​​जान सैकिया नाम के आरोपी को गुवाहाटी स्थित घर से गिरफ्तार किया गया.

Loading Ad...

वाटिका ग्रुप के चेयरमैन अनिल भल्ला और प्रमोटर गौतम भल्ला गिरफ्तार, 260 करोड़ रुपये के प्लॉट मामले में ED की कार्रवाई

Loading Ad...

चार लोगों के नाम पर लिए गए 8-8 लाख रुपये के लोन

केनरा बैंक की उलुबारी शाखा के सीनियर मैनेजर की शिकायत के अनुसार, फरवरी और जून 2023 के बीच 8-8 लाख रुपए के चार वाहन लोन मंजूर किए गए और बांटे गए.

Loading Ad...

शिकायत में कहा गया है कि ये लोन जूरी महंता सैकिया, मधुपर्णा चौधरी, लेलिन राभा और समुद्र ज्योति कश्यप के नाम पर मंजूर किए गए थे.

इसके अलावा, बैंक की अमीनगांव शाखा ने एमएसएमई वाहन योजना के तहत जान सैकिया के नाम पर 8 लाख रुपए का एक अन्य वाहन लोन मंजूर किया. बताया जाता है कि यह लोन कमर्शियल वाहन खरीदने के लिए लिया गया था.

फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल का आरोप

Loading Ad...

इन आवेदनों के साथ कथित तौर पर जोरहाट के अधिकृत कार डीलर मेसर्स रामनारायण शिप्रासाद द्वारा जारी वाहन कोटेशन लगाए गए थे. यह संदिग्ध धोखाधड़ी तब सामने आई, जब लोन खाते बाद में नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (एनपीए) में बदल गए.

बैंक के प्रशासनिक कार्यालय की आंतरिक जांच में लोन के लिए जमा किए गए दस्तावेजों में कथित तौर पर गड़बड़ियां पाई गईं.

Mahadev Betting App Case: CBI की बड़ी कार्रवाई, दुबई से लौटते ही मुख्य आरोपी अभिषेक कुमार गिरफ्तार

Loading Ad...

शिकायत के अनुसार, सैकिया और उसके साथियों ने लोन लेने के लिए कथित तौर पर नकली वाहन कोटेशन, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) की कॉपी, बीमा के कागजात और अन्य सहायक दस्तावेजों का इस्तेमाल किया.

अलग-अलग शाखाओं से कुल 40 लाख रुपये के लोन

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल के कारण केनरा बैंक की अलग-अलग शाखाओं से कुल 40 लाख रुपए के वाहन लोन मंजूर किए गए.

Loading Ad...

बैंक की शिकायत के बाद, सीआईडी ने जांच शुरू की और गुवाहाटी के बिरुबारी निवासी धनेश्वर के बेटे सैकिया को गिरफ्तार कर लिया.

यह भी पढ़ें

अधिकारियों ने बताया कि जांच अभी जारी है. सीआईडी अन्य लोगों की कथित भूमिका की जांच कर रही है और संदिग्ध वित्तीय धोखाधड़ी के पूरे दायरे और लोन लेने में शामिल कथित नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...