Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

सरकारी नौकरी का शानदार मौका! RECपीडीसीएल में 32 पदों पर भर्ती, 17 नवंबर तक करें अप्लाई

PDCL Recruitment: सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 27 अक्टूबर के दोपहर 12 बजे से जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 17 नवंबर की शाम 6.30 बजे तक तय की गई है..

Image Source: IANS
Loading Ad...

 PDCL Recruitment: सरकार के विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत एक 'महारत्न सीपीएसई (केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम)' आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (आरईसीपीडीसीएल), जिसे पहले आरईसी पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के नाम से जाना जाता था, आरईसी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, ने निश्चित अवधि के आधार पर अनुभवी पेशेवरों की विभिन्न 32 पदों पर नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है.

किन पदों पर कितनी रिक्तियां?

आरईसीपीडीसीएल की ओर से जारी 32 रिक्तियों में सीनियर एग्जीक्यूटिव (टेक्निकल) - लीड वेरिफायर/एल-5 (अनुपालन तंत्र) के 2, सीनियर एग्जीक्यूटिव (टेक्निकल) - लीड वेरिफायर/एल-5 (ऑफसेट तंत्र) का 1, डिप्टी एग्जीक्यूटिव (टेक्निकल)/एल-3 (वितरण विशेषज्ञ) के 4, डिप्टी एग्जीक्यूटिव (टेक्निकल)/एल-3 (नवीकरणीय ऊर्जा) के 2, डिप्टी एग्जीक्यूटिव (टेक्निकल)/एल-3 (यूटिलिटी कोऑर्डिनेटर) के 11, डिप्टी एग्जीक्यूटिव (टेक्निकल)/एल-3 इलेक्ट्रिकल (ट्रांसमिशन) का 1, डिप्टी एग्जीक्यूटिव (टेक्निकल)/एल-3 सिविल (ट्रांसमिशन) का 1, असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव (टेक्निकल)/एल-2 (यूटिलिटी इंजीनियर) के 8 और असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव (फाइनेंस)/एल-2 के 2 पद शामिल हैं.

Loading Ad...

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

Loading Ad...

इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 27 अक्टूबर के दोपहर 12 बजे से जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 17 नवंबर की शाम 6.30 बजे तक तय की गई है..ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने चाहते हैं, वे आरईसीपीडीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता

Loading Ad...

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सीनियर एग्जीक्यूटिव (टेक्निकल) - लीड वेरिफायर/एल-5 (अनुपालन तंत्र) के लिए योग्यता ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (मान्यता प्राप्त ऊर्जा लेखा परीक्षकों की योग्यता और सूची का रखरखाव) विनियमावली, 2010 के अनुसार; सीनियर एग्जीक्यूटिव (टेक्निकल) - लीड वेरिफायर/एल-5 (ऑफसेट तंत्र) के लिए इंजीनियरिंग ग्रेजुएट (बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग/बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी) या समकक्ष/बैचलर ऑफ साइंस या समकक्ष; डिप्टी एग्जीक्यूटिव (टेक्निकल)/एल-3 (वितरण विशेषज्ञ) और डिप्टी एग्जीक्यूटिव (टेक्निकल)/एल-3 (नवीकरणीय ऊर्जा) के लिए इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स या समकक्ष में रेगुलर फुल-टाइम बीई/बीटेक या इसके समकक्ष डिग्री, जिसमें 60 प्रतिशत अंक या इसके बराबर सीजीपीए हो; डिप्टी एग्जीक्यूटिव (टेक्निकल)/एल-3 (यूटिलिटी कोऑर्डिनेटर) के लिए इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशंस/कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग/इफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी या इसके समकक्ष विषय में रेगुलर फुल-टाइम बीई/बीटेक या इसके समकक्ष डिग्री, जिसमें 60 प्रतिशत अंक या इसके बराबर सीजीपीए हो, होना चाहिए.

डिप्टी एग्जीक्यूटिव (टेक्निकल)/एल-3 इलेक्ट्रिकल (ट्रांसमिशन) के लिए इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स या समकक्ष में रेगुलर फुल-टाइम बीई/बीटेक या इसके समकक्ष डिग्री, जिसमें 60 प्रतिशत अंक या इसके बराबर सीजीपीए हो; डिप्टी एग्जीक्यूटिव (टेक्निकल)/एल-3 सिविल (ट्रांसमिशन) के लिए सिविल इंजीनियरिंग में नियमित पूर्णकालिक बीई/बीटेक या इसके समकक्ष डिग्री, जिसमें 60 प्रतिशत अंक या इसके समकक्ष सीजीपीए हो; असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव (टेक्निकल)/एल-2 (यूटिलिटी इंजीनियर) के लिए इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशंस/कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग/इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी या इसके समकक्ष विषय में नियमित पूर्णकालिक बीई/बीटेक या इसके समकक्ष डिग्री, जिसमें 60 प्रतिशत अंक या इसके बराबर सीजीपीए हो; और असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव (फाइनेंस)/एल-2 के लिए फाइनेंस में सीए/सीएमए या एमबीए, जिसमें कम से कम 60 प्रतिशत अंक या इसके बराबर सीजीपीए हो, होना चाहिए. इसके अतिरिक्त, सभी पदों के लिए कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में पद के अनुसार निर्धारित 3 से 13 वर्षों के बीच अनुभव होना भी जरूरी है.

आंध्र प्रदेश में चक्रवात 'अर्नब' की दस्तक, ओडिशा में भी खतरा! प्रशासन अलर्ट, बचाव टीमें तैनात

Loading Ad...

आयु सीमा और छूट

आवेदकों की अधिकतम आयु पदों के अनुसार 35 से 55 वर्षों के बीच तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि यानी 17 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी.mवहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

चयन प्रक्रिया और सैलरी

Loading Ad...

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, मेरिट सूची के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, चिकित्सीय फिटनेस और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव के लिए 62,000 रुपए प्रति माह, डिप्टी एग्जीक्यूटिव के लिए 85,000 रुपए प्रति माह, सीनियर एग्जीक्यूटिव (ऑफसेट) के लिए 1,35,000 रुपए प्रति माह और सीनियर एग्जीक्यूटिव (अनुपालन) के लिए 1,55,250 रुपए प्रति माह होगी. इसके अलावा, अभ्यर्थियों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे...

भर्ती की अवधि और पोस्टिंग का स्थान

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि आरईसीपीडीसीएल की ओर से यह भर्ती शुरू में एक वर्ष के लिए होगी, जिसे संगठन की आवश्यकता और व्यक्ति के प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है. वहीं, कुल कार्यकाल अधिकतम 4 वर्ष और 6 महीने तक हो सकता है. पोस्टिंग का स्थान गुरुग्राम स्थित कॉर्पोरेट कार्यालय और/या भारत के विभिन्न राज्यों में मौजूद अलग-अलग प्रोजेक्ट कार्यालय होंगे.

Loading Ad...

 

 

यह भी पढ़ें

Input- IANS

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...